UP News Live » मथुरा

तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए - योगी आदित्यनाथ
ऽ योगी जी ने कहा - मथुरा के विकास के लिए पांच साल में हेमा मालिनी 250 बार यहां आईं, क्या राहुल और सोनिया अमेठी और रायबरेली 250 बार गईं?

ऽ जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा

ऽ योगी जी ने कहा - “उत्तर प्रदेश 74 पार”, पब्लिक बोली- “एक बार फिर मोदी सरकार”

ऽ उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं

ऽ मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर सपा-बसपा को करंट लगता था

ऽ बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि इसे वापस लेकर चलाएंगे

ऽ मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है

ऽ योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा

ऽ सपा-बसपा प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आप इन्हें फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए

मथुरा/लखनऊ 25 मार्च 2019, मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि खेत में टाइल्स लगा देंगे, कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं। जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था। व्यापारियों से सपा-बसपा सरकार में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तीन संकल्प लिया। पहला लघु सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए का कर्ज माफी, दूसरा अवैध बूचड़ खाने को बंद करना और तीसरा संकल्प प्रदेश में बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन करना। जिसे सफलतापूर्वक किया। इसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो वे “राम नाम सत्य है” की यात्रा पर निकल चुके हैं। सुशासन और सुरक्षा का कार्य केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि ये ब्रज क्षेत्र हम सब का पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। इसके बारे में जब हम चर्चा करते हैं तो हम सबको लगता है कि हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है, जो इस क्षेत्र का दर्शन करने और विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उससे जन्म और जीवन धन्य मानते हैं।

योगी जी ने कहा सैलिब्रेटी के लिए कहा जाता है कि चुनाव जीतकर दोबारा नहीं आते, लेकिन हेमा मालिनी ने इस मिथक को तोड़ा। मथुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाया। देश और दुनिया इस तीर्थ स्थल के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को देखना चाहती है, उसी सोच को लेकर हमारी सरकार ने इन तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया। सभी की अभिलाषा है कि मथुरा और वृन्दावन के पुरातन वैभव को देश और दुनिया में पुनरू स्थापित कर सकें। इस दिशा में जो प्रयास प्रारंभ हुए हैं, वह जारी रहेगा।

योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोग यहां चुनाव नहीं करवाना चाहते थे, हमारी सरकार ने नगर निगम बनाया, चुनाव भी करवाया। समग्र विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। पिछली सरकारों के लिए विकास कार्य नामुमकिन था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे मुमकिन बनाया। जिससे आज गंगा मैया अविरल और निर्मल हुई हैं।

योगी जी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। हेमा मालिनी ने प्रयागराज और वाराणसी में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गंगा की पहली प्रस्तुति हेमा मालिनी ने वाराणसी में किया। यहां कई देशों के प्रवासियों ने इस अद्भुत कला के जरिए हमारी पुरातन संस्कृति को करीब से देखा। जिससे हर एक व्यक्ति अभिभूत हुआ।

योगी जीज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ परिवार का बैंक में एकाउंट खुलवाया गया। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपए मुहैया करवाया गया है। 7 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस मुहैया करवाई गई। 9.50 करोड़ गरीबों को शौचालय प्रदान किया गया। 2.50 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। सौभाग्य योजना में 4 करोड़ परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया, इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुमकिन कर दिखाया है। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

योगी जी ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की करतूतों को अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से जवाहर बाग में कब्जा करवाया गया था। सपा ने कैसे गुंडागर्दी का साम्राज्य खड़ा किया था। आप लोग जानते हैं कि सपा-बसपा-कांग्रेस आई तो चोर-चोर मौसेरे भाई…। योगी ने कहा कि इन लोगों के बीच कोई समन्वय नहीं है। इनके नेता एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं, नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरकर ये सभी इकट्ठे हो गए। जवाहर बाग में सपा ने जो गुंडागर्दी का कार्य किया, वह कार्य सपा सरकार प्रदेश में कर चुकी है। सपा की सरकार ने श्रीराम जन्म भूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों का मुकदमा वापस करने का प्रयास किया। लेकिन हमारी सरकार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालाकोट की घटना भारत की पराक्रम की अदभुत घटना है। पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला हुआ तो 72 घंटे में आतंकवादियों को मार दिया गया। हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, 300 आतंकवादियों को मारा गया। पूर्वोतर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक से अलगाववादियों को खत्म किया।

कांग्रेस सरकार में जब सपा और बसपा समर्थन कर रही थी, तब जम्मू-कशमीर में पत्थरबाजी होती थी। आज नरेंद्र मोदी ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ले लिया। उनके मुंह बंद करवाने के साथ साथ जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी भी बंद हो गई।

योगी जी ने कहा कि बहन जी को इस बार फिर से विश्वास नहीं था, कि जनता उन्हें वोट देगी। क्योंकि सपा-बसपा दोनों विश्वास खो चुके हैं। इसलिए गठबंधन किया। सपा-बसपा-लोकदल मिलकर प्रदेश के संसाधनों को लूटने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन योगी प्रदेश में लूट खसोट नहीं होने देगा।

योगी जी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आपको बिजली नहीं देते थे। मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर इन्हें करंट लगता था। अखिलेश ने कहा था कि सैफई में दुर्योधन की मूर्ति लगाएंगे। मायावती को तो अपनी मूर्ति लगाने से फुर्सत नहीं है।

योगी जी ने कहा कि बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार इसे वापस लेकर चलाएगी। हम किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। योगी ने कहा कि मायावती जी 2011 से लेकर 2018 तक के बकाया रकम को हमारी सरकार आने के बाद महज दो साल में गन्ना मूल्य का 57,800 करोड़ का भुगतान किया। इतना मायावती के पांच साल के कार्यकाल में नहीं हुआ था। मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मायावती ने चीनी मिलों को बेचकर किसान को तबाह किया था। इन्हीं किसानों की हाय ने मायावती को इस स्थिति में पहुंचा दिया।

योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा। क्योंकि ये लोग प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आज इसे फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए। मथुरा में नई डेयरी खुल रही है। जैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा। कांग्रेस और सपा-बसपा का पाप ही यमुना मैया की गंदगी है, इसे नरेंद्र मोदी की सरकार दूर करेगी।

पाँच दिवसीय छठवें वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला
मथुरा, 17 मई। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के पाँच दिवसीय छठवें वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेला में संस्था के राष्ट्रीय उपदेषक सतीष चन्द्र व बाबूराम ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। प्रातः 4 बजे घण्टी बजने पर लोगों ने सत्संग मैदान में बने मंच के सामने सुमिरन, ध्यान, भजन की सामूहिक साधना का अभ्यास किया।

बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने लोक कल्याण और विष्व शान्ति का संदेष देकर निजधामवासी हो गये। उन्होंने सन् 1952 से अपनी आध्यात्मिक-वैचारिक क्रान्ति की शुरुआत किया और धीरे-धीरे लोग जुड़ते चले गये। महापुरुष हमेषा अपने निषाने पर चलते हैं। जीवों के कल्याण के लिये काम करते हैं। उनकी आध्यात्मिक वैचारिक क्रान्ति को आगे बढ़ाने का काम श्रद्धेय पंकज जी के साथ हम सभी लोगों का है। जिसका जैसा स्वभाव होता है, वह अपने स्वभाव के अनुसार व्यवहार करता है। जगत-भगत के बैर की कहावत प्रचलित है। लोग महात्माओं की जान के दुष्मन बन गये लेकिन वे अपनी दयालुता को नहीं छोड़ते हैं। साधु प्रवृत्ति के लोग बुराईयों में भी अपने हित की बात तलाष लेते हैं। दुनियां वालों की तरह वे किसी बात को गांठ बांध कर नहीं रखते। बाबा जी ने बिना किसी बात की परवाह किये अच्छे समाज के निर्माण के लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहे। उक्त उद्गार जयगुरुदेव आश्रम में प्रातःकालीन सत्संग में उपदेषक बाबूराम ने व्यक्त किया।

हरि, हरिजन जे दुई कहै, ते नर नरकै जाय। हरि हरिजन अन्तर नाहि, ज्यूं फूलन में बास। पंक्ति की व्याख्या करते हुये कहा कि परमात्मा संतों के अन्दर समाहित होते हैं। संत और सतपुरुष में कोई अन्तर नहीं है। संत एक बिचैलिये की तरह काम करते हैं। वे पानी की बूंद रूपी जीवात्मा को समुद्र रूपी सतदेष में पहुंचा देते हैं। यदि आप अपने निजघर सतलोक पहुंचकर प्रभु का दर्षन करना चाहते हैं तो उन्हें संतो के शरीर रूपी दर्पण में देख लें। संतों की महिमा अवर्णनीय है।

सायंकालीन सत्संग में उपदेषक सतीष चन्द्र ने संतों-महापुरुषों के सत्संग की महिमा धर्म ग्रन्थों में इस प्रकार है - सत्संग महिमा है अति भारी। पर कोई जीव मिलै अधिकारी।। कलयुग में सभी लोग पाप कर्म में संलिप्त हैं जिससे तन और मन दोनों ही गन्दा हो गये हैं। सत्संग रूपी जल से ही ये गन्दगी साफ होगी। इसलिये कलयुग में सत्संग  की महत्ता अधिक बढ़ गई है। क्योंकि जब बीमारियाँ नहीं रहेंगी या कम रहेंगी तो डाक्टर का महत्व कम होता है। लेकिन जब सभी लोग बीमार रहेंगे तो डाक्टर का महत्व बढ़ जाता है। ठीक इसी प्रकार सत्संग है। जिन लोगों के अच्छे संस्कार होते हैं उन्हीं को संतो महापुरुषों का सत्संग सुनने का अवसर मिलता है। यह संस्कार कई जन्मों में धीरे-धीरे बनता है। महापुरुष जीवों पर संस्कार डालते हैं। उनके वचन को सुनने से जीव में अच्छे संस्कार पड़ते हैं। गुरु के वचन को सुनकर उस पर अमल करना चाहिये। जब अमल करते हैं तो गुरु जीव को अपने निजघर सतलोक पहुंचा देते हैं और संसार के सारे रगड़े-झगड़े समाप्त हो जाते हैं। सत्संग से ही बच्चों में चरित्र निर्माण होता है। इसलिये महापुरुषों के सत्संग में बच्चों को लाना चाहिये। श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु चले आ रहे हैं।

श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया
मथुरा 1 मार्च। जयगुरुदेव मन्दिर पर चल रहे तीन दिवसीय होली सत्संग पर्व के पहले दिन संस्था के राष्ट्रीय उपदेषक द्वय सतीष चन्द्र जी और बाबू राम जी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। ‘‘बड़े भाग्य पाइय सत्संगा। बिनहिं प्रयास होंहि भवभंग।।’’ को उद्धिृत करते हुये सतीष चन्द्र ने कहा कि सन्तों के सत्संग से ही जीवन में बदलाव आता है। सन्त कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं। बाल्मिकी जैसे लोग सत्संग वचन से बदल गये। बुरी संगत का प्रभाव जल्दी पड़ता है। अपने बच्चों को बुरी संगत के प्रभाव से बचाना चाहिये, इसलिये उनको महापुरुषों के सत्संग में लाना चाहिये। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने जीवों पर दया किया और विविध कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सत्संग सुनाया। अच्छे संस्कारों को डाला। यह परम पिता परमेष्वर की कृपा है कि लोगों को सत्संग सुनने के लिये मिल रहा है। इन वचनोें को सुनकर अपना आचार-विचार अच्छा बना लेना चाहिये, जिससे भौतिक और आत्मिक कल्याण हो जाये।

उन्होंने आगे कहा कि कर्मों की गति बड़ी विचित्र है। कर्मों के रहस्य को केवल वही जानते हैं जिनकी तीसरी आंख खुल गई होती है। यह तीसरी आंख गुरु की कृपा से खुलती है। भौतिकवादिता में फँसने के कारण लोगों में लोभ-मोह बहुत अधिक पैदा होता जा रहा है। व्यक्ति में जितना ही अधिक लोभ और मोह होता है, उससे उतना ही अधिक बुरे कर्म बनते हैं। मानव को कर्मों को फल भोगना पड़ता है। जिस प्रकार मकड़ी अपने बनाये हुये जाल में फंस कर अपने प्राण त्याग देती है। इसी प्रकार मानव अपने कर्मों के जाल में फंस कर अपनी जीवात्मा को अधोगति में डाल देता है। इसमें किसी देवी-देवता का कोई दोष नहीं है। कर्मों के जाल से केवल सन्त सतगुरु ही छुड़ा सकते हैं। जब सन्त सतगुरु का सतसंग मिलता है तब हमारी दिनचर्या धीरे-धीरे पवित्र होती जाती है और रूहानी तरक्की होती है यानि ध्यान, भजन बनने लगता है।

राष्ट्रीय उपदेषक बाबू राम जी ने सहजो बाई की पंक्ति ‘सहजो गुरु प्रताप से, ऐसो जान पड़ी। नहीं भरोसा सांस का, आगे मौत खड़ी’’ को उद्धृत करते हुये बताया कि गुरु की कृपा से अन्तर्गतघाट पर बैठकर सब अनुभव हुआ। कलियुग में नाम योग की सरल साधना है। जिन्दगी की जंग मन को वष में करने की है। यह काम धीरे-धीरे होता है। महात्माओं की दया, दीन गरीबी में टिकती है। ऊँचे अहंकार भाव वालों में दया का अनुभव नहीं होता। सभी महापुरुषों ने इस संसार में अनमोल धन संत सत्गुरु की खोज करना बताया है। यदि वे मिल जायेंगे तो मानव जीवन सफल हो जायेगा। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने हम लोगों को दुनिया की सबसे बड़ी दौलत नामदान का धन दिया। यह सभी को नसीब नहीं होता है। परमार्थ के रास्ते पर चलने के लिये बड़े संयम की जरूरत होती है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और पच्चीस प्रवृत्तियाँ आगे-पीछे लगी हुई हैं। यह जीव को अधोगति की तरफ ले जाती हैं। गुरु के नाम के सुमिरन से इनसे बचा जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि गुरु दरबार को किसी जाति य मजहब के दायरे में सीमित नहीं किया जा सकता है और न ही किसी प्रकार की जाति, मजहब का कोई भेदभाव हैै। गुरु दरबार में लोक व परलोक कल्याण की बात होती है जो लोग इस दरबार में पे्रम के गोते लगाते हैं, उन्हीं को अमोलक रत्न मिलता है। गुरु महाराज की दया निरन्तर मिल रही है और भविष्य में निरन्तर मिलती रहेगी। जयगुरुदेव नाम से लोगों को भौमिक और आध्यात्मिक लाभ होगा। कल (आज) होली के दिन श्रद्धेय पंकज जी महाराज का प्रवचन प्रातः 7 बजे से होगा।

सत्संग में भाग लेने के लिये श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। इस बार गत् वर्षों से अधिक उपस्थिति है।

होली ब्रज रासोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन आज करेगें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
एनजीटी में संतोषजनक जबाब न दाखिल करने पर कार्यक्रम स्थल बदला

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ मथुरा कीसंासद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्रेसवार्ता कर होने वाले ब्रज रासोत्सव 23- 24 फरवरी द्विवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी में सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संतोषजनक जबाब दाखिल नहीं किया गया,इसलिए कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया।

अब यमुना किनारे पर होने वाले कार्यक्रम को पं0दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं गो अनुसंधान संस्थान में कराया जायेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होगें मुख्य अतिथि कार्यक्रम का 23 फरवरी को उदघाटन करेगें।

सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज होली रासोत्सव कार्यक्रम पहले विश्राम घाट के सामने यमुना किनारे रमणीय रेती में होना था लेकिन मथुरा के किसी व्यक्ति द्वारा सांसद हेमा मालिनी सहित कार्यक्रम आयोजकों के विरूद्व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी में जांचिका दायर की थी दिल्ली एनजीटी बेंच के द्वारा कार्यक्रम आयोजकों को नोटिस भेजा गया था कार्यक्रम आयोजक अनुप शर्मा ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी जी का नाम जनहित जांचिका में से काटवाया गया था क्यों कि मुख्य कार्यक्रम को वे ही करा रही हैं।सांसद हेमा मालिनी से जब हमारे संवाददाता ने पूछा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी में 1 फरवरी 2018 से सुनवाई बन्द है और एनजीटी ज्यूडिशियल और एक्सपर्ट मेम्बर्स की कमी से जूझ रहा है। हालत इतने गम्भीर हैं कि ट्रिब्यूनल की चेन्नई,भोपाल,पुणे और कोलकाता स्थित सभी चारों जोनल बेंचों में 1 फरवरी 2018 से सुनवाई बन्द है।दिल्ली स्थित प्रिंसिपल बेंच की भी तीन में से एक बेंच में  कामकाज बन्द है।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की 2011 में दिल्ली में प्रिंसिपल बेंच स्थापित की गयी थीं।हियरिंग एट योर डोर स्टेप की सोच के तहत 2012 में चेन्नई,2013 में भोपाल,पुणे और 2014 में कोलकाता में जोनल बेंच स्थापित की गयी थीं।हर जोनल बेंच में एक एक कोर्ट है। 31 दिसम्बर 2017 तक एनजीटी में कुल 2,867 केस पेडिंग थे लेकिन यह आंकड़ा अब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।आमतौर पर एक बेंच दिनभर में 4से 5 केस ही निपटाती है।मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के द्वारा हमारे कार्यक्रम को लेकर यमुना में गन्दगी न हो इसके लिए हमारे कार्यक्रम आयोजकों को नोटिस भेजा गया था,इसलिए कार्यक्रम स्थल को बदलते हुए मेने यह कार्यक्रम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं गो अनुसंधान संस्थान में कराने की सोची है।सांसद हेमा मालिनी ने  बताया कि 23 फरवरी 2018 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी कार्यक्रम का उदघाटन करेगें।पहले दिन के कार्यक्रम में पं0हरीप्रसाद चैरसिया बांसूरीबादक व पं0 जसराज जी के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी,कृष्णलीला को साउथ की कलाकार शोभना के द्वारा किया जायेगा एवं 24 फरवरी 2018 को सांसद हेमा मालिनी स्वंय राधा बन रासलीला करेगीं व कैलाश खेर के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

हम आपको बता दें कि मथुरा जनपद की 25 लाख जनमानस के द्वारा सांसद हेमा मालिनी को चुना था लेकिन मथुरा नगरी का इसको दुर्भाग्य कहेगें कि जिस सांसद को मथुरा की जनता ने चुना है वही सांसद हेमा मालिनी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी को भी ब्रज रासोत्सव कार्यक्रम को विश्राम घाट के सामने यमुना की रमणीय रेती में कराने के लिए

एक संतोषजनक जबाब नहीं दे सकी हैं जिससे उनकी शाक भी बच जाती और जनता में उनकी एक अच्छी छवि उभरकर आती।यही नहीं सांसद हेमा मालिनी की टीम में जो लोग कार्य कर रहे हैं वे भी एनजीटी से डरे हुए नज़र आ रहे थे।होना यह चाहिए था कि सांसद हेमा मालिनी और कार्यक्रम आयोजकों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम को कराने के लिए विधि पूर्वक सफाई देते हुए जबाब दाखिल करना था,और कार्यक्रम वहीं विश्राम घाट के सामने ही यमुना किनारे पर ही होता।एैसा सांसद हेमा मालिनी ने करना मुनासिफ नहीं समझा और कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया,क्यों कि वे वाद विवदों में नहीं पड़ना चाहती हैं।

‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले
जयगुरुदेवनगर (मथुरा), बाई पास स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था प्रमुख श्रद्धेय पंकज जी महाराज की अगुवाई एवं सानिध्य में आयोजित पूज्य पाद दादा गुरु जी महाराज के पावन वार्षिक भण्डारे के ‘‘जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग-मेले’’ की तैयारियाँ इस समय जोरों पर हैं। आश्रम पर कार्यकर्ता सेवादारों का जमघट लगना शुरु हो गया है। विस्तृत परिक्षेत्र में फैले आश्रम परिसर में दूर-दूर तक टेंटों, रावटियों, डेरे, तम्बुओं का अस्थाई ‘जयगुरुदेवनगर’ बस गया है। आवास, पेय-जल, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई जैसे प्रमुख विभागों के व्यवस्थापक अपनी-अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं को फैलाने में तल्लीन हैं। जयगुरुदेव मन्दिर के परितः तम्बुओं की बस्ती ही नजर आती है। बिजली के कुशल कारीगर मन्दिर की विद्युतीय सज्जा (सजावट) को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं। व्यवस्थाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजन समिति की बैठकों के कई दौर चल चुके हैं। सुबह-शाम दैनिक साधना का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम का सत्संग भी दोनों समय चालू हो गया है। यह जानकारी मेला प्रभारी चैधरी चरन सिंह एडवोकेट ने दी है।

जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृन्दावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र पवित्र तीर्थस्थल घोषित
धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी

पौराणिक महत्ता एवं पर्यटन की दृष्टि से इनके अत्यधिक महत्व

को देखते हुए पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया

लखनऊ: 27 अक्टूबर, 2017

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मथुरा की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृन्दावन एवं नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मथुरा जिले का वृन्दावन क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं भगवान श्री कृष्ण तथा उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री बलराम की क्रीड़ास्थली के रूप में विश्व विख्यात है। साथ ही, बरसाना श्री राधारानी की जन्मस्थली एवं क्रीड़ास्थली है। इन पवित्र स्थानों पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने एवं पुण्य लाभ हेतु आते हैं। इन तीर्थस्थलों की पौराणिक महत्ता एवं पर्यटन की दृष्टि से इनके अत्यधिक महत्व को देखते हुए इन्हें पवित्र तीर्थस्थल घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मथुरा जनपद स्थित पं0 दीनदयाल स्मृतिधाम में पण्डित जी की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर बालिका

डिग्री काॅलेज की स्थापना की घोषणा

मुख्यमंत्री द्वारा पं0 दीनदयाल धाम पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास

फसली ऋण मोचन की योजना अन्त्योदय की प्रेरणा से ही लागू की है

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा शुरू किये गये हिन्दी दैनिक

‘स्वदेश‘ समाचार पत्र के विशेषांक का विमोचन भी किया

मुख्यमंत्री ने हरदपुर मांट के शहीद श्री विनोद कुमार, झण्डीपुर निवासी शहीद

श्री बबलू सिंह, धाना रूमा के शहीद श्री लक्ष्मण सिंह, बेगमपुर के शहीद

श्री सतेन्द्र सिंह के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया

पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अन्तिम पायदान

पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों को आवाज दी

पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय की विचारधारा को विभिन्न योजनाओं

के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार कर रही हैं

मुख्यमंत्री ने श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में विधिवत् पूजा अर्चना एवं दर्शन किया

मुख्यमंत्री का जनपद मथुरा भ्रमण

लखनऊ: 19 सितम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। अन्त्योदय के रूप में उन्होंने समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों को आवाज दी। 50 वर्ष पहले पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने जिस अन्त्योदय की बात की थी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार उन्हें साकार कर रही है। केन्द्र सरकार ने जनधन, उज्ज्वला जैसी योजनाएं संचालित की हैं। राज्य सरकार ने लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण मोचन की योजना अन्त्योदय की प्रेरणा से ही लागू की है।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद मथुरा के फरह नगला चन्द्रभान स्थित पं0 दीनदयाल स्मृति धाम में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र देश दुनिया के सनातन हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए बड़ी पवित्र धरती है। यहां की मान्यता रही है कि जिन पशु-पक्षियों को विचरने का अवसर प्राप्त होता है तो वह धन्य हो जाते हैं। मनुष्य का जन्म मिलने के साथ ही ब्रज क्षेत्र में इसकी पावन दिव्यता का नित्य सेवन करने से उसके आध्यात्मिक प्रभाव में रहने का जिन्हें मौका मिलता है वे सौभाग्यशाली हैं। इस क्षेत्र में जिस किसी को भी किसी न किसी रूप में कार्य करने का अवसर मिला है वह पूर्वजन्मों का प्रारब्ध ही है, जो पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।

योगी जी ने कहा कि इस क्षेत्र ने देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है। 50 वर्ष पहले नगला चन्द्रभान के एक गरीब परिवार में जन्मे पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिस राजनीतिक विचारधारा को धार दी थी, वह आज देश की दिशा निर्धारित करते हुए प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली का अवलोकन करने से पता चलता है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है।

इस अवसर पर योगी जी ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा शुरू किये गये हिन्दी दैनिक ‘स्वदेश‘ समाचार पत्र के विशेषांक का विमोचन भी किया। उन्होंने हरदपुर मांट के शहीद श्री विनोद कुमार, झण्डीपुर निवासी शहीद श्री बबलू सिंह, धाना रूमा के शहीद श्री लक्ष्मण सिंह, बेगमपुर के शहीद श्री सतेन्द्र सिंह के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री जी द्वारा पं0 दीनदयाल धाम पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर बालिकाओं के लिए डिग्री काॅलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे आसपास के कई गांवों की बालिकाओं को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मभूमि पर अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के अन्दर हर गरीब व्यक्ति का वर्ष 2022 तक अपना आवास होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वर्तमान सरकार ने अभी तक 09 लाख 70 हजार गरीब व्यक्तियों को आवास देने के लिए पंजीकरण किया है। इसमें से 08 लाख लोगों को अब तक आवास दिये जा चुके हैं। प्रदेश के 04 जिले हापुड, गाजियाबाद, बिजनौर तथा शामली जनपदों को खुले में शौच में मुक्त किया जा चुका है। वर्तमान सरकार ने 16 लाख गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया है।

योगी जी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सेवा करते हुए 06 माह का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और अन्त्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली पर दर्शन करने का मौका मिला। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ सभी को उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार ऐसे समय में आई है जब पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। सरकार ने तय किया कि आदरणीय उपाध्याय जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनके दर्शन तथा एकात्म मानववाद को आमजन तक पहुॅचाने की आवश्यकता है, जिसे पूर्ण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने मुगलसराय में अन्तिम सांस ली थी उस रेलवे स्टेशन का नाम तथा उस नगर पंचायत का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर कर दिया गया है। पण्डित जी की स्मृति में पं0 दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की स्थापना तथा वांग्मय का प्रकाशन कराया गया है। उनके इस वांग्मय को पढ़कर कोई भी उनकी जीवन यात्रा को विस्तार से जान सकता है। नगला चन्द्रभान हम सबके लिए राजनैतिक तीर्थ से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नहरों में टेल तक पानी पहुॅचाने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। सरकार किसानों की आय दो-गुना करने के लिए कृतसंकल्पित है। आलू किसानों के लिए योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत फूड प्रोसेसिंग के लिए आधुनिक केन्द्र स्थापित करने होंगे। आगरा, मथुरा, अलीगढ़ क्षेत्र में खारे पानी की समस्या के निदान के लिए अधिक से अधिक चैकडेम बनाने होंगे, खेत तालाब योजना को जनआन्दोलन का रूप देना होगा। रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे वर्षा का पानी बेकार न हो। वर्षा जल को संरक्षित करके ही वाॅटर लेवल को बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना का शुभारम्भ किया है। इसी प्रकार, यमुना जी की स्वच्छता व निर्मलता के लिए भी हम सबको प्रयास करने चाहिए।

योगी जी ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास होने के साथ ही जन्मभावनाओं का सम्मान होना चाहिए। ब्रजवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यहां पर विकास कराने के लिए ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है, जिसे अमलीजामा पहनाते हुए एक-एक करके आगे बढ़ रहे हैं। मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, नन्दगांव, गोकुल, बलदेव सहित महावन क्षेत्रों को विकसित करेंगे। उन्हांेने कहा कि हमें सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के बारे में सोचना होगा, ब्रजतीर्थ विकास परिषद के लिए भारत सरकार पर्याप्त मात्रा में धनराशि देने जा रही है। प्रदेश सरकार भी इसे पर्यटन के दृष्टिगत विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं सृजित होंगी, जिससे नौजावानों के पलायन को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने अन्त्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतियों को नमन करते हुए ब्रजक्षेत्र में विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री जी ने आज प्रातः वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में विधिवत् पूजा अर्चना एवं दर्शन करने के पश्चात नगला चन्द्रभान स्थित पं0 दीनदयाल स्मृतिधाम में पण्डित जी की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने उद्योग केन्द्र स्थित विभिन्न औषधियांे तथा अन्य उत्पादों के निर्माण कार्यांे का अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय समन्वय बैठक
श्रीधाम वृंदावन में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय समन्वय बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक प.पू. श्री मोहन राव भागवत जी और सर कार्यवाह श्री भय्याजी जोशी द्वारा भारत माता की प्रतिमा को पुष्पार्चन कर शुक्रवार को त्रिदिवसीय समन्वय बैठक का प्रारम्भ हुआ।

सह सरकार्यवाह श्री सुरेश जी सोनी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विचारधारा को लेकर हम सभी संगठन समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। बदलते हुए विश्व परिदृष्य, देश की परिस्थति और अपने संगठन की स्थिति का योग्य आंकलन करते हुए हम सभी को अपने क्षेत्रों में आगे बढना है। किसी भी कार्य के उपेक्षा, विरोध और स्वीकार यह तीन पड़ाव होते है, पहले दो पड़ाव पार कर हम समाज में स्वीकृति का अनुभव कर रहे हैं। विश्व परिदृश्य, देश की वर्तमान स्थिति और अपने संगठन की सांगठनिक स्थिति का योग्य आकलन एवं समझ हो, इस हेतु से अनेक विषयों पर यहां तीन दिन में चर्चा होगी। अपने बहिर जगत और अंतर जगत के बीच समन्वय साधते हुए हमें परस्पर समन्वय के साथ आगे बढना है।

पार्टी से निश्कासित कर दिया गया है
समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष द्वारा मथुरा के श्री राजाराम पाण्डेय तथा आगरा के श्री संजय तोमर एवं श्री विजय सिंह उर्फ बबलू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुषासनहीन आचरण के कारण पार्टी से निश्कासित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

155 अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक वितरित किये
उत्तर प्रदेश  के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री तथा मथुरा जिले के  प्रभारी मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आज के. डी. डेन्टल कालेज मथुरा  के सभागार में ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजना के तहत 155 अल्पसंख्यक  छात्राओं को चेक वितरित किये।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि इस योजना  के तहत अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी  रखने अथवा उसकी शादी हेतु 30 हजार रूपये की एक मुश्त सहायता दी जा रही है।  योजना के तहत 36000 रूपये वार्षिक तक आय वाले अल्पसंख्यक परिवार की  बेटियाॅं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत धन की कमी आड़े  नहीं आने दी जायेगी।

श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने इस अवसर पर 471  बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के भी चेक वितरित किये। उन्होंने बताया  कि इस योजना के तहत लगभग 4.5 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है। शेष  बेरोजगार युवकों को धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित कर दी जयेगी। योजना  के तहत बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 1000 रूपये की दर से दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com