UP News Live » सीतापुर

हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं, बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे - योगी आदित्यनाथ
देश की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के साथ खड़ी है

सपा-बसपा विकास के लिए जहर और मोदी आतंकवाद के लिए कहर

कांग्रेस सपा-बसपा ने गरीबों का भला करने के बजाय उनके हक पर डकैती डाली

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ

लखनऊ 01 मई 2019, अयोध्या/बस्ती/संत कबीरनगर/डुमरियागंज/सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज और सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी जी ने कहा कि यह लड़ाई पूरे देश की लड़ाई है और वीर जवानों के साथ 130 करोड़ देशवासी खड़े हैं। हमारे 15 जवान शहीद हुए हैं तो बदले में 100 नक्सली और 100 आतंकवादी ढेर होंगे। सीएम योगी ने अलग-अलग मंचों से विपक्ष पर ताबड़तोड़ वार भी किए।

बस्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण सम्पन्न होने के बाद पूरे देश में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे की गूंज है। 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया और देश के सम्मान को गिराया। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ करने की जगह देश की सीमाओं को असुरक्षित किया। कांग्रेस सपा-बसपा ने देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय गरीबों के हक पर डकैती डालते हुए जातिवाद का जहर घोलते रहे।

अयोध्या में जनसभा को संबोधन करते हुए योगी जी ने सिलसिलेवार सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि मुहैया कराया जिसके परिणामस्वरूप लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। अयोध्या में बड़े-बड़े हाइवे का निर्माण हो रहा है साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर एक नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रारम्भ हुआ है। अयोध्या एक वैश्विक पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज कुम्भ की सराहना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आस्था का सम्मान कैसे होना चाहिए कुम्भ में आपने देखा होगा।

योगी जी ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। हमने मुंडेरवा में नई चीनी मिल लगा दी। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। वहां पर फाइन शुगर बनेगा साथ ही एथेनॉल, बिजली बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है। नौजवानों को नौकरी और किसानों को गन्ना मूल्य मिलेगा। जो चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी उनके लिए जेल का दरवाजा खुला है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास के लिए जहर है और मोदी जी आतंकवाद और देशद्रोहियों के लिए कहर हैं।

सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करने डुमरियागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं को चैकीदार कहते हैं तो थाने का चैकीदार भी गौरवान्वित महसूस करता है। सिद्धार्थनगर के लोगों को हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है और उसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। यह मेडिकल कॉलेज आसपास के जनपदों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की जनता की भी सेवा करेगा।

6 मई को सीतापुर में चलेगी वोटों की सुनामी - केशव मौर्य
लखनऊ 27 अप्रैल 2019, 88 हजार ऋषियों और मुनियों की तपोभूमि सीतापुर की रैली पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर से मोदी जी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश के विकास के लिए जो काम किया है, और विकास के लिए जो प्रतिबद्धता उनकी है। उसकी वजह से जनता उन्हें फिर से पीएम बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अब तक ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसकी आवाज पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में भी सुनाई देती हो।

उन्होंने कहा कि आज जहां भी जाइए सब जगह मोदी-मोदी की आवाज सुनाई दे रही है। सीतापुर में उमड़े जनसैलाब पर उन्होंने कहा कि तेज आंधी और तूफान 6 मई को सुनामी में बदलने का संदेश देने आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए आज पूरी जनता उमड़ी है और इस आंधी और तूफान में भी कहीं नहीं गई है। श्री मौर्य ने गठबंधन और कांग्रेस पर सवाल करते हुए कहा कि सारे विरोधी लगे हुए है कि हम प्रधानमंत्री मोदी को फिर से पीएम बनने से रोक लेंगे, लेकिन जनता ने ठान लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनता एक बार फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

मिलावटी गठबंधन और भ्रष्टाचारी कांग्रेस को जबाव देने के लिए जनता तैयार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्र्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंगलवार को राजा जनक की धरती सीतापुर में विपक्ष पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारी व युवा मोर्चे के उत्साही कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुये डा. पाण्डेय ने कांगे्रस की पूर्ववती सरकार पर निशाना साधा, वहीं सपा-बसपा गठबन्धन को मिलावटी बताकर तंज कसे। लहरपुर मे आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सरकार कायरों से भरी थी। बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों की मौत पर कांगे्रस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंसू बहाये थे। कांगे्रस की हुकूमत में आतंकवादियों ने ताज होटल पर हमला किया, सैकड़ो लोगो की जाने गयी, पर कांग्रेस सरकार मे इतनी हिम्मत नही थी कि वह आतंकवादियों का मुकाबला कर सके, उस वक्त मनमोहन सरकार दूसरे देशो के सामने गिड़गिड़ा रही थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियो से निपटने के लिये ठोस नीति तैयार की है। उन्होने घर मे घुसकर आतंकियों को मौत की नीद सुलाया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में देश को सुरक्षित करने और आतंकवादियों के विरूद्ध स्पष्ट नीति तैयार कर दी है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के डर से उत्तर प्रदेश के अन्दर सपा-बसपा एक हुए है। प्रदेश को खोखला करने वाले यह क्षेत्रीय राजनीतिक दल जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते है, पर उत्तर प्रदेश के लोग ऐसा नही होने देंगे। डा. पाण्डेय ने कहा कि देश मे मोदी की सुनामी चल रही है। इस लहर ने अब लहरपुर को अपने आगोश मे ले लिया है। मिलावटी गठबन्धन और भ्रष्टाचारी कांगे्रस को जवाब देने के लिये हिन्दुस्तान के करोड़ो लोग तैयार है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो के जीवन स्तर को बदल दिया है। नौजवानो को रोजगार दिये, किसानो को उनकी फसल का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया है। नौ करोड़ लोगो को गैस सिलेण्डर भी दिये है। मोदी से किसान सम्मान निधि पाकर लाखो अन्नदाताओ के चेहरे खिल उठे हैं। गरीबो को उपचार और माताओ को धुएं से छुटकारा दिलाकर मोदी ने राष्ट्रवाद व अन्त्योदय की परिकल्पना को सार्थक बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमूह से हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया तथा कहा कि इस विशाल जनसमूह को देखकर विश्वास हो गया है कि पार्टी प्रत्याशी की जीत तो आप लोगो ने सुनिश्चित कर दी है।

प्रबुद्ध सम्मेलन
लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध जनसम्मेलन सीतापुर के मुस्कान गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गुजरात सरकार गोवर्धन भाई झड़फिया ने सम्बोधित किया।

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी गोवर्धन झड़फिया ने कहा कि इतिहास के पन्नों से हमें कुछ सीखना चाहिए, हम एकजुट नहीं थे इसका फायदा कभी मुगलों ने तो कभी अंग्रेजों ने उठाते हुए हमें गुलाम बनाकर रखा। यह हमारा दुर्भाग्य है कि देश आजाद होने के बाद भी 60 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर शासन कर हमारे समाज को छोटी-छोटी जातियों व संप्रदायों में बांटा और अभी भी आपसे एक मौका और मांग रही है। जबकि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने मित्र देशों व्यापारिक देशों व दुश्मन देश सभी से उचित सम्बन्ध बनाकर देश को विश्व की छठी अर्थ व्यवस्था पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हीं के कूटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान दीवालिया हो चुका है और हमारे देश में विकास की गति विकसित राष्ट्रों से भी तेज चल रही है। आज देश के 95 प्रतिशत घर शौचालय युक्त हैं। सौ प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच गई है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत करोड़ों माताओं-बहनों को फ्री गैस कनेक्शन दिलाकर धुंआ व धुंआ जनित बीमारियों से आजादी दिलाई है।

श्री गोवर्धन ने कहा कि विरोधियों के अर्थ व्यवस्था चैपट हो जाने का राग झूठा साबित हुआ और पिछले दो वर्षों में ही इनकम टैक्स भरने वालों की मात्रा में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। आप सबको विदित है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बजट पेश करने के समय विपक्ष भी विरोध न कर पाया और हर वर्ग ने प्रसन्नतापूर्वक बजट का स्वागत किया। आज यह सम्मेलन करने का उद्देश्य है कि जो विकास की योजनाएं सरकार ने बनाईं है उन्हे प्रबुद्ध वर्ग सभी वर्गों तक पहुंचाए जिससे आमजन मानस को भी मोदी सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई जिलों के आठ प्रकोष्ठों प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ के पांच सौ पदाधिकारी व प्रबुद्धजन शामिल हुए। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक नीरज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी, सांसद राजेश वर्मा, बिसवां विधायक महेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
नगरीय सुशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रदेश की आम जनता का भाजपा प्रत्याशियों को अभूतपूर्व समर्थन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

जनसमर्थन से हम सुशासन को साकार करेंगे।

लखनऊ 27 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज निकाय चुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन बुलन्दशहर तथा सीतापुर जनपद में महोली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता ने सुशासन तथा पारदर्शी नगरीय व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी को अभूत पूर्व समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता का यह उत्साहपूर्ण समर्थन भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करेगा। भाजपा अध्यक्ष ने आज मोतीबाग मैदान बुलन्दशहर में अपने ओजस्वी भाषण में यह बात कही तथा जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज गर्ग के पक्ष में वोट करने की अपील की।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अल्प समय में ही जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेन्स दिखाया है उससे आम जनमानस में यह संदेश गया है कि निकायों में फैले भ्रष्टाचार को भी सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि सुशासन के संकल्प को वह पूरे जोर-शोर से लागू करेगी और केन्द्र-राज्य और निकायों में बेहतर समन्वय बनाएगी।

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ईवीएम मशीन की गड़बड़ी का रोना वहीं लोग रो रहे है जो हताश हो गये है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास दिखाया है उससे घबराए लोग अब ईवीएम के सहारे खुद को सन्तवना दे रहे है। इन चुनावों में विपक्ष के पास नैतिक बल नहीं था कि वह प्रदेश की जनता से सम्वाद करता। क्योकि वह जन समर्थन खो चुके है। इन चुनावों के नतीजे अभी से ही साफ दिखाई देने लगे है और भाजपा में लोगों का बढ़ा विश्वास इसका गवाह है।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सर्व हितों के लिए कार्य करती रही है। केन्द्र व प्रदेश द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सीधे पहुंचाने का काम केवल भाजपा सरकार ने ही किया है। पूर्व में चल रही सरकारों ने घोटालें कर अपनी जेब भरने का काम किया है। भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण भाजपा सरकार ने ही करके दिखाया है। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट देकर विकास की राह में अपना योगदान देकर विजयी बनाएं।

हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की
सीतापुर में 6जून 2017 की शाम को दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी  पत्नी तथा पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तथा लाखों की लूट भी की  गयी, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी न होना तथा प्रभारी मंत्री का न जाना इस  सरकार की विफलता का द्योतक है, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है।  उक्त  जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय  ने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजय कुमार  लल्लू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सीतापुर जाकर मृतक परिजनों से  मिलकर दुख व्यक्त कर कहा कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज स्थापित हो गया  है, कानून का राज नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। व्यापारी, किसान, नौजवान,  बुनकर मजदूर सभी डरे हुए हैं। पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। अपराधियों  का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस घटना का अविलम्ब पर्दाफाश कर हत्यारों को  गिरफ्तार करने की मांग की तथा ऐसा न होने पर सड़क से सदन तक इस मामले को  उठाने की चेतावनी दी।

श्री  पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मृतक परिजनों से दुःख  व्यक्त व्यक्त करते हुए हर संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी-  इस बात का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधि  मंडल में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू जी के साथ  पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्री विनीत  दीक्षित, श्री आशीष गुप्ता, जमुना प्रसाद शर्मा, विजयनाथ अवस्थी, सुरेश  गुप्ता, उत्कर्ष अवस्थी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस की रात बुझा इकलौता चिराग घर में रहा मातम का माहौल
पूरा भारत वर्ष 65वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, चारों तरफ खुशियों की लहर व देशभकित गीतों से लोग झुम उठे और चारों तरफ एक नया आयाम रचने की प्रयाश किया जा रहा है।

वहीं एक घर का चिरांग उसी रात बुझ गया उसर पर क्या बीत रही होगी जिस घर का इकलौता चिराग जलते-जलते बुझ गया। यह घटना थाना बल्दीराय क्ष्ज्ञेत्र के ग्राम पंचायत डीह के नरिसंहपुर ग्रामसभा का है। बीती रात को मुकेश कुमार यादव पुत्र रामसजीवन उम्र 26 वर्ष की दुकान गिरजा मोड़ रैंचा ग्राम पंचायत में है। दुकान में ही मुकेश की निर्मम हत्या कर दी गयी। दोनों पैर बधे हुए थे और पैर से जूता तक नही निकला था। परिजनों की मानें तो मुकेश की किसी भी व्यकित से दुश्मनी या रंजिश नही थी। वह सर्राफा की दुकान भी चलाते थे, और सभी से कुशलतम व्यवहार करते थे। आखिर हत्या किस कारण हुयी इसका खुलासा अभी तक नही हो सका है। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

ग्राम प्रधान की हत्या
सीतापुर/थाना खैराबाद

दिनांक 06.03.13 को प्रातः थाना खैराबाद पर सूचना मिली कि ग्राम मलुही करईयाॅं के प्रधान श्री भोले पुत्र मिश्रीलाल का शव गाॅंव के बाहर ईंट भटठे के गढढे के पास पड़ा हैं। पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅचकर शव को कब्जे में लिया गया । प्रथम दृष्टया शव के ऊपर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। मृतक के नाक से खून बह रहा हैं। मृतक के भाई मुकुन्दे ने बताया कि कल दिनांक 05.03.13 को रात्रि 22.00 बजे किसी दावत में जाने की बात कहकर किसी के साथ गये थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी हैं। विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

विगत वर्ष किसानों द्वारा जो गन्ना चीनी मिलों को दिया गया था उसका भी पूरा भुगतान आज तक किसानों को नहीं हो पाया है
गन्ना किसानेां की समस्याओं जैसे मिल मालिकों द्वारा समय पर पेराई के लिए गन्ना न लिया जाना, इस पेराई सत्र में लिये गये गन्ने का अब तक भुगतान न किया जाना, विगत वर्ष का बकाया भुगतान न करना एवं वर्तमान पेराई सत्र में लिये जा रहे गन्ने की पर्ची पर सरकार द्वारा कम घोषित समर्थन मूल्य को भी अंकित न करने को लेकर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जोन नं. 8 के जोनल अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद कल पूर्वान्ह 11 बजे से हरगांव, जिला सीतापुर स्थित चीनी मिल के गेट पर एक बड़े आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि विगत वर्ष किसानों द्वारा जो गन्ना चीनी मिलों  को दिया गया था उसका भी पूरा भुगतान आज तक किसानों को नहीं हो पाया है। इस वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना किसानों का प्रदेश की चीनी मिलों को लगभग 26सौ करोड़ रूपये का गन्ना दिया गया है, जिसके भुगतान की बात तो बहुत दूर की बात है गन्ना देने के बाद मिलने वाली पर्ची पर रेट अंकित करने में भी मिलें आनाकानी करती हैं।

विदित ही है कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद द्वारा अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन 09 दिसम्बर के अवसर पर जनपद बाराबंकी के देवा शरीफ, हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं एवं धान की खरीद में होने वाली धांधलियों की सही जानकारी हासिल करने एवं उनके समाधान के लिए प्रयास करने के सम्बन्ध में पदयात्रा का शुभारम्भ किया गया था। पदयात्रा के क्रम में दिनंाक 16दिसम्बर को मा0 निर्मल खत्री जी दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर कल श्री जितिन प्रसाद, जोनल अध्यक्ष/केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र धौरहरा के विधानसभा हरगांव, जिला सीतापुर में कल एक गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

श्री मदान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित एवं किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ती रही है। उसी क्रम में कल श्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में हरगांव चीनी मिल पर होने वाले आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रामलाल राही, पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व एमएलसी श्री राम गोपाल मिश्र, पूर्व विधायक श्री अनिल वर्मा, प्रदेश कंाग्रेस कमेटी  निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला एवं पीसीसी सदस्य श्री अशोक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री रमेश निषाद सहित सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण हजारेां की संख्या में एक गन्ना किसानों को सम्बोधित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।

श्री मदान ने प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों के विगत वर्ष के बकाये, वर्तमान में दिये गये गन्ने के भुगतान को तुरंत कराने तथा सभी चीनी मिलों केा तुरंत चलाने व किसान के हर किस्म के गन्ने को लेने एवं गन्ना पर्ची पर समर्थन मूल्य अंकित करने के निर्देश चीनी मिलों को देेने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

सीतापुर में नैमिषारण्य तीर्थ के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दिवंगत पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश गुप्त की तेरहवीं में सम्मिलित हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर में तीर्थ नैमिषारण्य के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि नैमिष तीर्थ स्थल के विकास के साथ-साथ वहां की सड़कों को चैड़ा किया जायेगा और तीर्थ यात्रियों के ठहरने तथा आने-जाने के साधन में बढ़ोत्तरी की जायेगी।

मुख्यमंत्री दिवंगत पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश गुप्ता की तेरहवीं में आज उनके मनिकापुर, सीतापुर स्थित आवास पर सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री गुप्त को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि नैमिषारण्य का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, क्योंकि श्री गुप्ता नैमिषारण्य में तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद सीतापुर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी सरकार प्राथमिकता पर कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव भी स्व0 श्री गुप्त के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री गुप्त समाजवादी विचारधारा के प्रति सदैव समर्पित रहे। प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा कारागार मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण व सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, कारागार राज्य मंत्री श्री रामपाल राजवंशी भी उनकी तेरहवीं में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com