UP News Live » श्रावस्ती

शहजादी के वोटकटवा का जवाब जनता मुंहनोचवा जैसा देगी - योगी आदित्यनाथ
प्रियंका वाड्रा के गाली सिखाने वाले इटली के कुसंस्कार इटली में ही रहने चाहिए

शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गई

मोदी ने सबका साथ-सबका विकास किया तो मोदी को सबका वोट भी मिलना चाहिए

चुनाव भारत के लोकतंत्र का जाति और मजहब के नाम पर बांटने वाले तत्वों को जवाब देने का महापर्व है

लखनऊ 06 मई 2019, सिद्धार्थनगर/श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि उन्होंने भाजपा को हराने के लिए वोटकटवा खड़ा किया है, लेकिन जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब भी देना जानती है। शिवपाल कहते हैं कि मेरी कोई बहन नहीं तो बुआ कहां से आ गईं। सभी जानते हैं कि एक दूसरे के पापों को छिपाने की रिश्तेदारी हुई है जो 23 मई के बाद टूट जाएगी। हमने जाति देखकर बिजली, भवन, गैस कनेक्शन, शौचालय नहीं दिया तो यह जाति पर वोट मांगने की बात क्यों करते हैं।

योगी जी ने सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बिजली की जाति, और मजहब होता था। होली-दिवाली पर बिजली नहीं मिलती थी और मोहर्रम-ईद पर बिजली मिलती थी। हमने बिना भेद-भाव के सभी के लिए काम किया। मोदी ने सबका-साथ सबका विकास किया तो मोदी जी को सबका वोट भी मिलना चाहिए। किसानों को 1860 रुपये के दर पर गेहूं का समर्थन मूल्य मिल रहा है। दलाली समाप्त हुई है। सपा ने सत्ता में आते ही आतंकवादियों को बचाने का काम किया और हमने कुचलने का। थानों के चैकीदार, आशा बहुओं, रसोइया, होमगार्ड के मानदेय के लिए स्थानीय सांसद लगे रहे। उन्होंने बिना भेदभाव के जनता की सेवा की। मोदी जी की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए मोदी आवश्यक हैं।

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद रुझान से यह स्पष्ट है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से देश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को परिणाम आ रहे हैं, इस दौरान मुझे बीच में एक एडवाइजरी जारी करनी होगी ताकि बुआ और बबुआ के बीच खूनी संघर्ष ना हो पाए, क्योंकि 23 मई के बाद बुआ कहेंगी बबुआ तो गुंडों का सरताज है और बबुआ बोलेगा बुआ तो भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं।

योगी जी ने कहा कि आपको मेडिकल कॉलेज मिल गया है और विकास भी यहां हुआ है। गुंडों की हवा निकल चुकी है और सब छुपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता था कि केवल कांग्रेस का शहजादा ही झूठ बोलता है, लेकिन शहजादी तो उससे भी आगे निकल गई। प्रियंका वाड्रा संस्कार की जगह बच्चों को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली सिखा रही हैं। यह इटली के संस्कार इटली में रहने दीजिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र के प्रति मूकदर्शक नहीं बने रहना है। चुनाव भारत के लोकतंत्र का जाति, क्षेत्र, भाषा और मजहब के नाम पर बांटने वाले तत्वों को जवाब देने का महापर्व है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद श्रावस्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण
प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुःख-दर्द में उनके साथ: मुख्यमंत्री

जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करे तथा बिना भेदभाव के बाढ़ से पीड़ित लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए

जो गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिर गए हैं, वहां पर

नावों की संख्या बढ़ाकर राहत कार्य में तेजी लाई जाए

सभी बाढ़ चैकियों, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर सांप व

बिच्छू की काटने से बचाव की दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें

बाढ़ के दौरान जिन गरीबों व असहायों के मकान गिर गए हैं

या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका सर्वे कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास

योजना के अन्तर्गत उन्हें मकान मुहैया कराया जाए

बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार प्रयासरत

जनपद श्रावस्ती में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के दुःख-दर्द में प्रदेश सरकार उनके साथ है। बाढ़ से हुई क्षतियों का आकलन कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें सभी राहत सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करे तथा बिना भेदभाव के बाढ़ से पीड़ित लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद श्रावस्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण अवसर पर इकौना के चैधरी राम बिहारी बुद्ध इण्टर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिर गए हैं, वहां पर नावों की संख्या बढ़ाकर राहत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, सभी बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ चैकियों पर दिन-रात सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि लंच पैकेट, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, पेयजल, पशुओं के लिए चारा एवं खाद्यान्न सहित अन्य जरूरत की वस्तुएं समय से मुहैया कराएं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

योगी जी ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि सभी बाढ़ चैकियों, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर सांप व बिच्छू की काटने से बचाव की दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रखें। साथ ही, बाढ़ पीड़ितों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। उन्होंने बाढ़ चैकी, बाढ़ राहत शिविर में पर्याप्त प्रकाश हेतु पेट्रोमेक्स व बैट्री से संचालित लाइटों की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ के दौरान जिन गरीबों व असहायों के मकान गिर गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका सर्वे कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत उन्हें मकान मुहैया कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराएं। आपदा के दौरान राहत पहुंचाने के कार्य में राज्य सरकार धन की कमी नहीं होने देगी। जिलाधिकारी स्तर से भी धनराशि आहरित कर बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान की जा सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ आपदा से सम्बन्धित किसी भी समस्या के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यह निर्देश दिए कि राहत कार्य में और तेजी लायी जाए। यदि आपदा राहत कार्य मंे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा लापरवाही पायी गई, तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में इकौना क्षेत्र के श्रीमती कोयला देवी, श्री सैफुल, श्रीमती हरजाना, श्री असगर अली, श्री राम समोखन, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री विद्याराम, श्री लोकई, श्री धर्मराज सहित तमाम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को राहत कार्य के सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि पड़ोसी देश नेपाल से पानी आ जाने के कारण जनपद में बाढ़ आ गई है, जिससे जिले के लगभग 122 गांव प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सभी बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री, लंच पैकेट, पानी, त्रिपाल, दवा सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही, दिन-रात बाढ़ चैकियों पर नोडल अधिकारी कैम्प कर रहे हैं।

इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सत्ता मे आये तो किसानो का एक लाख तक का कर्ज होगा माफ: राजनाथ
ऽ    कांग्रेस व बसपा तथा सपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमन्त्री।

ऽ    श्रावस्ती  मे भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की किया अपील।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री व भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज गिलौला  में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को 06 माह के भीतर एक फीसदी ब्याज पर ऋण मिलेगा, और एक लाख रूपये तक का ऋण माफ होगा। अधिकारी व कर्मचारी की जनता का काम समय से न करने पर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी और बर्खास्तगी तक की कार्यवाई होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह ने गिलौला स्थित इण्टर कालेज  के परिसर में भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। भाजपा ही प्रदेश में बसपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है। प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कि बसपा के शासन में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है प्रदेश राजधानी लखनऊ में सीएमओ की हत्यायें की गयीं माफियाओं का बोल बाला रहा वहीं प्रदेश की मुख्यमन्त्री चन्दा वसूली करा खजाना भरने में मशगूल रहीं श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र से रिलीज किये गये आठ हजार करोंड़ रूपये में से पांच हजार करोंउ़ रूपये का कोई हिसाब नही है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने तेजी से बढ़ रही मंहगाई के लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जिममेदार ठहराया और कहाकि कांग्रेस सरकार ने एक लाख अठहत्तर हजार करोंड़ रूपये का घोटाला किया है कांग्रेस मजहब के आधार पर आरक्षण कराकर देश का विभाजन करना चाहती हैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी परभी जमकर प्रहार किये। इस मौके पर सपा के शासन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री ने कहा कि सपाके सरकार में भी गुण्डे व माफियाओं का राज शुरू हो जाता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह  तथा भाजापा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय  ने जन सभा को सम्बोधित कियां। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भिनगा में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह,भाजपा के जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्र भाजपा के ेजिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसादवर्मा इस जन सभा में वि0स0 प्रभारी बुद्विसागर यादव, रामइलाके यादव, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रहलाद शुक्ल, अजीत त्रिपाठी, मनोज तिवारी, पंकज गुप्ता, विक्रम भार्गव, बृजेश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, बच्छराज राजभर, राधेश्याम कसौधन, धर्मपाल सोनी, दाताराम यादव, रामपियारे वर्मा, दिलीप कुमार, समर जीत सिंह पवार, सच्चिदानन्द, चन्द्रभान केदार मिश्र,परमेश पाण्डेय, बशीधर पाण्डेय, डा0प्रेम सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, शैलेश सिंह शैलू प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य, विद्याधर पाठक मजदूर संघ राष्ट्रीय महामंत्री, बुधेश्वर,वेदप्रकाश आदि भारी सख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

भ्रष्टाचारी है बसपा व कांग्रेस की सरकारः उमा भारती
ऽ    बीरगंज में भाजपा की जन सभा आयोजित।

श्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा क्षेत्र अन्र्तगत  लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज बीरगंज  में विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री उमा भारती ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनी तो एक बार फिर राम राज्य लौटेगां। जनसभा में जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए उमा भारती ने बसपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिये आम मतदाता को हनुमान जैसा बलिशाली और महिलाओं को दुर्गा का रूप धारण करने को प्रेरित किया  और कहा कि उ0प्र0 की जनता को बसपा के कुशासन से भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है।मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री ने भिनगा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि लंका पर विजय प्राप्त करने के लिये आपको आगे आना होगा। उन्होने पूर्व विधायक राजा चन्द्र मणिकान्त सिंह को जामवन्त व प्रत्याशी दददन मिश्रा को हनुमान की भूमिका निभाने के लिये कहां इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा  जिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक राजाचन्द्र मणिकान्त सिंह,महेश मिश्रा ओम सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित कियां।  इस अवसर पर दिनेश सिंह,भाजपा नेता रनणवीर सिंह राम सेवक गुप्ता राकेश कुमारगुप्ता हीरो हाण्डा,उदय त्रिपाठी मुन्नासिंह यादव,सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व समर्थक तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com