UP News Live » अम्बेडकर नगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा

ओलावृष्टि के कारण जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर में हुई जनहानि पर गहरा शोक

व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि

तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश देते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध भी सुनिश्चित किए जाने के

निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

लखनऊ : 19 अप्रै्ल, 2020

मुख्यमंत्री जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण

विभिन्न जनपदों में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा है

कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि

एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा

दी जाए। उन्हांंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को

अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने

जनपद में हुई फसल क्षति का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध

कराएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की

जाएगी।

ट्रिपल तलाक से मुक्ति के विरोध पर उतरे विपक्षी दल - योगी आदित्यानथ
हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे

कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है

बुआ-बबुआ की जोड़ी सिर्फ 23 मई तक है, उसके बाद वे खुद एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे

राजनीति में परिवारवाद का लोहिया ने विरोध किया था लेकिन खुद सपा ही परिवारवादी पार्टी हो गई

लखनऊ 07 मई 2019, अंबेडकरनगर/बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अंबेडकरनगर और बस्ती में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बीएसपी चीफ मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक-एक करके आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्रिपल तलाक के मुदेद पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी।

योगी जी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह बच्चों को गालियां सिखाती हैं। कांग्रेस की महासचिव को बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए, बड़ों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाने चाहिए, कांग्रेस की शहजादी उस उम्र में बच्चों को गाली सिखा रही हैं। उन्होंने मायावती पर भी आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंह नुचवा की तरह वोट कटवा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति की बात पर कांग्रेस, सपा-बसपा विरोध करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। हम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे। योगी जी ने कहा कि बुआ-बबुआ की जोड़ी सिर्फ 23 मई तक है, उसके बाद वे खुद एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ बबुआ की रिश्तेदारी से सबसे ज्यादा परेशान शिवपाल यादव हैं। बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी पर शिवपाल यादव कहते हैं कि जब हमारी कोई बहन ही नहीं तो बुआ कहां से आ गई। यह रिश्तेदारी लूट की रिश्तेदारी, दंगा कराने वाली, भ्रष्टाचारवाली, सुरक्षा में सेंध लगाने वाली है रिश्तेदारी है।

योगी जी ने मायावती पर बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर को जो लोग गाली देते थे मायावती उनके साथ मंच साझा कर रही हैं। आंबेडकर के लिए अपशब्द कहने वालों के लिए वोट मांगती हैं। योगी जी ने समाजवादी पार्टी पर डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लोहिया के नाम पर सपा के एक परिवार ने सबसे ज्यादा संपत्ति कमाई। राजनीति में परिवारवाद का लोहिया ने विरोध किया था लेकिन खुद सपा ही परिवारवादी पार्टी हो गई।

मोदी जी हैं युग पुरूष, इन्हें हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है - केशव मौर्य
मायावती और ममता भी देख रही पीएम बनने का सपना, जनता इन्हें देगी जवाब

मोदी जी की योजनाओं से जनता को सीधे मिला लाभ, गरीबों को मिला सम्मान

पांचवें चरण के बाद गठबंधन की हवा निकली

लखनऊ 07 मई 2019, चंदौली, बलिया अम्बेडकरनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली, बलिया और अम्बेडकरनगर में आयोजित जनसभाओं में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चंदौली में जनसभा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आप लोगों को यहां के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ जी को जिताकर भेजना है। उन्होंने कहा कि पाण्डेय जी को जिताकर हम देश में मोदी जी की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपना वोट बिल्कुल ही खराब नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि हमें किसे चुनना आउट कौन हमारा उद्धार करने वाला है।

उन्होंने कहाकि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुन हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है। यूपी में भाजपा की लहर 2014 से भी जबरदस्त है।

केशव मौर्य ने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचरियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचरियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत विकसित देश जहां पर भ्रष्टाचार न होने की वजह से विकास हुआ है।

अम्बेडकरनगर में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई के बाद जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खत्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता 300 के पार सीटें देने जा रही है। विपक्ष अब ईवीएम का रोना रो रहा है।

अपने को पिछड़ा नेता बताने की मची होड़ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन के नेता जिस तरह से अपने को असली पिछड़ा नेता बता रहे हैं। वह भी सिर्फ दिखावा है और यह लोग नकली पिछड़े नेता है। देश का असली पिछड़ा नेता कौन हैं इसे जनता जान रही है। उन्होंने कहा कि देश के असली पिछड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से मैं यहां पर पहुंचा हूं, तो जनता जानती है कौन पिछड़ा है और कौन पिछड़ों का नेता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार मैनपुरी की भी जनता मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनकर संसद भेजना है। इस बार यादव परिवार की अपने ही गढ़ में हार निश्चित है।

श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में ही किसानों का गेहूं सीधे खरीद केंद्र पर बिक रहा है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से अच्छी योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब किसानों को किसानों को समय से खाद मिल रही है। उन्हें यूरिया के लिए इस बार लाठी नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सपा-बसपा व कांग्रेस लूट खाओ-बेच खाओ संस्कृति के पोषक - डा. दिनेश शर्मा
देश में चारों ओर सुनाई दे रही है मोदी-मोदी की गूंज

माफियातंत्र के सहारे राज करने का सपना देखने वालों को मिलेगा मुंहतोड जवाब

लखनऊ 05 मई 2019, अम्बेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा व कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें लूट खाओ बेच खाओ संस्कृति का पोषक बतया है। उनका कहना है कि ये सभी आपस में मिले हुए हैं तथा आपस में मिलकर देश को लूटने का षडयंत्र करते हैं। कांग्रेस के पटना साहिब के प्रत्याशी शत्रुघन सिन्हा लखनऊ में सपा प्रत्याशी का प्रचार करते हैं तो सपा-बसपा व कांग्रेस के लिए रायबरेली व अमेठी की सीट वर चुनाव ही नहीं लडती है। कन्नौज, आजमगढ व मैनपुरी में कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। इसलिए इनके झाँसे में आने की जरूरत नहीं है। देश में बदलाव लाना है और बदलाव के लिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि देश ने पांच साल में असंभव से संभव का सफर तय किया है। इस चुनाव में चारों ओर सिर्फ मोदी-मोदी की ही गूंज सुनाई दे रही है। अम्बेडकर नगर की चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सही मायने में गरीब के लिए काम किया है जबकि कांग्रेस में नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी,राजीव गांधी, नरसिम्हाराव व मनमोहन सिंह तक  सबने  गरीबी हटाओं का नारा दिया पर गरीबी दूर नहीं हुई। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। पार्टी सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम करती है तथा विकास के एजेन्डे को लेकर चुनाव मैदान में है। इसके विपरीत विरोधी सम्प्रदाय विशेष के वोट के लिए गुहार लगाते हैं। उन्होंने देश को बांटकर वोट लेने को अनुचित करार किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा भाजपा के वोट काट रहे वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो कांग्रेस कभी राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी वह आज सपा-बसपा की वोट कटुवा बी टीम बन गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पहले आतंकवादी देश में अलग अलग जगहों पर बम विस्फोट करते थे। उस समय की कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को केवल पत्र भेजने व कार्रवाई की मांग करने की खानापूरी करती थी। मोदी जी ने पीएम बनने के बाद पाकिस्तान जाकर वहां के पीएम नवाज शरीफ से कहा कि शरीफ बनकर रहो इन बदमाशों का साथ छोड दो, नवाज शरीफ ने कहा ऐसा करेंगे पर कर नहीं पाए। उसके बाद जब उडी व पुलवामा में हमला हुआ तो प्रेम पत्र नहीं लिखा गया बल्कि एयर स्ट्राइक के जरिए मुंहतोड जवाब दिया गया। सुरक्षा बलो पर देश को गर्व है जिनके कारण देशवासी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे भी लोग हैं जो भारत तेरे टुकडे होंगे का नारा लगाते हैं। इन लोगों को राजनैतिक दलों का समर्थन भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग लादेन को साहेब, इशरत जहां को बेटी व अफजल गुरु को गुरु कहते हैं पर वे जान लें कि आतंकी जब तक जहन्नुम नहीं पहुचेगा देश के प्रधानमंत्री शान्त नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पीएम बनते ही सबसे पहले जनधन योजना आरंभ की जिससे बैंक गरीब की पहुच में आए। लोगों ने उसकी उपयोगिता पर सवाल खडे किए तो पीएम ने उन खातों में बिना भ्रष्टाचार के सरकारी योजना की धनराशि भेजकर न केवल उनका उपयोग बताया बल्कि भ्रष्टाचार पर भी रोक लगा दी। किसान को किसान सम्मान राशि दी, उसकी फसल का मूल्य बढाकर उसके खाते में दिया, खाद बीज पानी की व्यवस्था की, मृदा परीक्षण कराया, एक लाख रुपये तक ऋण माफ किया, अनाज खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले जिससे कि उसकी आमदनी को 2022 तक दोगुना किया जा सके। गांव-शहर के बीच के अन्तर को मिटाने के लिए गांवों में भी शहरों के समान सुविधा दी। इस चुनाव में देश को बनाने व राष्ट्रवाद की अलख जगाने का नया इतिहास लिखा जाएगा। चुनाव में उन लोगों को मुंहतोड जवाब मिलेगा जो माफियातंत्र पर हावी होकर राज करने का सपना देखते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। यूपी में योगी सरकार में माफियाओं के पास दो ही विकल्प है या तो प्रदेश के बाहर जाओं या फिर जेल जाओं और अगर न मानों तो फिर पुलिस अपना काम करती है। यूपी में पुलिस को कानून के तहत काम करने व जनता को सुरक्षित करने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि डराकर, धमकाकर, जातिवाद अथवा सम्प्रदाय के नाम पर चुनाव लडने वालों की दाल अब गलने वाली नहीं है। उन्होंने पार्टी द्वारा प्रत्याशी बदलने पर कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता के दायित्व बदलते रहते हैं। यहां संगठन, कार्यकर्ता और कमल का फूल चुनाव लडता है।

डा शर्मा ने कहा कि पूर्व के चुनावों में बिजली पानी सडक महंगाई चुनाव के मुद्दे होते थे पर आज वह मुद्दे नहीं हैं। मोदी सरकार ने इन क्षेत्रों में काम करके इन मुद्दों केा ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिले में 1 लाख 10 हजार लोगों के राशन कार्ड बने, 38 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ, 73 हजार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिली, डेढ लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिली, 85 हजार लोगों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का कवर मिला हुआ है। अम्बेडकरनगर में 1 लाख से अधिक जनधन योजना के  खाते खुले हैं। 95 किमी से अधिक सडक का निर्माण हुआ है। यहां पर विकास की गंगा मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार में बही है।

डा शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देश में पहली बार समाजिक क्षेत्र में एक ऐसी अनूठी क्रान्ति लेकर आई जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। प्रधानमंत्री देश में शौचालय क्रान्ति लेकर आए। आजादी के 70 साल बाद भी अंधेरे में नित्यकर्म के लिए जाने वाली महिलाओं को असुरक्षा व अपमान सहना पडता था। मोदी जी ने पीएम बनते ही संकल्प लिया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए हर गांव व हर घर में शौचालय उपलब्ध कराकर सही मायने में आजादी दिलाई जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार ने मिशन मोड पर काम करके साढे चार साल में देश की 99 प्रतिशत आबादी तक यह सुविधा पहुंचा दी है। इसी प्रकार से बिजली कनेक्शन व गैस चूल्हा के  क्षेत्र में भी क्रान्तिकारी काम हुआ है। घर-घर विभाग के लोगों ने जाकर बिजली कनेक्शन दिया। अंधेरे में जी रहे लोगों के जीवन में नई रोशनी आ गई। उनके बच्चों के सपनों को भी पंख लग गए। विशाल जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा ,सांसद हरीओम पाण्डे,जमुना प्रसाद चतुर्वेदी,व केवल कृष्ण वर्मा उपस्थित थे।

जनपद अम्बेडकरनगर/थाना जहाॅगीरगंज में 118 किलोगांजाकीमती सात लाख पचास हजार रूपये व 02 कार सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 02.07.2017 को थाना जहाॅगीरगंज व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अलउपुर पुल के पास से 02 कार में सवार 03 गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 118 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत करीब सात लाख पचास हजार रूपये है।

इस संबंध में थाना जहाॅगीरगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. नारद यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भूपतपुर कोड़रहा थाना राजेसुलतानपुर जनपद अम्बेडकरनगर

2. संतोष यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम समडीह थाना राजेसुलतानपुर जनपद अम्बेडकरनगर

3. रामजनम यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भूपतपुर कोड़रहा थाना राजेसुलतानपुर जनपद अम्बेडकरनगर

बरामदगी

1. 118 किलो गाॅजा।

3. वाहन संख्या यू0पी0 45 के 7300 इन्डिका कार

4. वाहन संख्या यू0पी0 एफ के 1246 आई टेन कार

उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 5000 रूपया नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

माननीय इस्पात मंत्री द्वारा स्टील प्रोसेसिंग इकाई का शिलान्यास
माननीय इस्पात मंत्री द्वारा स्टील प्रोसेसिंग इकाई का शिलान्यास (press-release)

कफर््यू में 4 घंटे की ढील
जनपद अम्बेडकरनगर/थाना अलीगंज/कोतवाली टांडा

दिनांक 06-03-13 को कस्बा टांडा में 1200 बजे से 1600 बजे कफर््यू में ढील दी गयी । दोनों थाना क्षेत्रों में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं । स्थिति नियंत्रण में है । सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

बसपा के पूर्व बिधायक से भी अरविन्द का था विरोध
हिस्ट्रीशीट खुलने के साथ ही लगा था गैगेस्टर

प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंहि टाटा का जहांगीरगंज के पूर्व ब.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त से 36 का आंकड़ा था। ब.स.पा शासनकाल में बिधायक रहे त्रिभुवनदत्त के दवाव के कारण ही पुलिस लगातार अरविन्द ंिसंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्रताडि़त कर रही थी। खुद कई बार बिधायक त्रिभुवनदत्त एवं अरविन्द सिंह टाटा की भी कहासुनी हुई थी। मृतक के पिता हरिप्रसाद सिंह,पत्नी रेखा सिंह, मां विन्ध्यवासिनी सिंह एवं भाई अभिमन्यु सिंह का कहना है कि अरविन्दसिंह सदैव साजिश के ही शिकार हुये। ब.स.पा के पूर्व बिधायक त्रिभुवनदत्त के दवाव के कारण ही अरविन्द को फर्जी मामलों में फंसाकर राजनीतिक द्वेष वश प्रताडि़त किया जाता रहा। अरविन्दसिंह की पत्नी रेखा सिंह ने ब.स.पा प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत की जहांगीरगंज पद्विचमी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। मामपुर में वह अपनी वैनामा शुदा भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। उसी जमीन कर सपा नेता राधेश्याम यादव ने अपनी पत्नी के नाम फर्जी बैनामा करा लिया था। जिसके बाद अरविन्द सिंह टाटा पर कई मामले दर्ज हुये। ज्ञातब्य रहे कि जहांगीरगंज थाने में उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। जिसका नम्बर 74ए है। उनके विरूद्ध अतरौलिया थाने में फिरौती के लिये अपहरण करने तथा जहांगीरगंज थाने में जानलेवा हमले, गम्भीर मारपीट,गंुडा एक्ट, धोखा ध्सड़ी, आम्र्स एक्ट के भी मुकद्मे दर्ज हुये। उनपर गैंगेस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हुई थी। एन.एस.ए की कार्रवाई भी शुरू हुई थी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिल पायी थी। ज्यादातर मामले राजनैतिक द्वेषवश ही पुजीकृत कराये गये थे।

….तो अपनी ही सरकार को चुनौती दे रहे सपाई

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूवे की कानून ब्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाये रखने के लिये चाहे जितने प्रयास कर रहे हों लेकिन अम्बेडकरनगर जिले में तो सपाई खुद अपनी ही सरकार को चुनौती दे रहे है। जिले में अधिकांश लग्जरी गाडि़यांे पर सपा का झंडा फहर रहा है। सरकार वनते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वाहनों पर सपा का झंडा प्रयोग किये जाने हेतु वाकायदा दिशा निर्देश जारी किया था। लेकिन अम्बेडकरनगर जिले में अखिलेश का यह फरमान सपाइयों ने हवा में उड़ा दिया। जलालपुर में 15 अगस्त को घागा व्यवसायी से हुये लूटपाट के बाद भागते समय लुटेरे ने स.पा का झंडा लगी स्कार्पियों गाड़ी का प्रयोग किया। इसमें एन.टी.पी.टी में ठेकेदारी करने वाले मंत्री के करीवी का नाम आने के बाद पुलिस को सांप सूंघ गया। अब सारी कवायद सिर्फ कागजों तक सीमित है। ईद के मौके पर सोमवार को जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर अपविन्दसिंह टाटा की हत्या में जिस स.पा नेता पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव को नामजद किया गया वह पूर्वांचल के ही सत्तापक्ष के एक प्रभावशाली मंत्री के करीबी हैं। इसी वजह से पुलिस उनपर हाथ डालने से कतरा रही है। जिले की कई अन्य घटनाओं में भी समाजवादी पार्टी से जुड़े ही कार्यकर्ताओं के नाम सामने आये। जिसके कारण सपाई अपनी ही सता को चुनौती देते नजर आ रहे है।

परिजनों का आरोप…..

जमीनी विवाद में कानूनी जंग में बाजी हारते देख ही बुना गया अरविन्द सिंह टाटा की हत्या का तानाबाना

जमीन के चन्द टुकड़े ने वेगुनाह की जान निगल गया। अरचिन्द सिंह टाटा का गंनाह सिर्फ इतना था कि वे जमीनी विवाद की जंग में जीत की तरफ अग्रसर थे। लिहाजा वाजी हाथ से निकलते देख उनके विपक्षियों ने उन्हें रास्ते ही हमेशा के लिये हटा देने का ताना वाना वुन लिया। प्रतिशोध के जुनून में अरविन्द सिंह टाटा को मौत के घाट उतार दिया गया। जहांगीरगंज थानान्तर्गत मामपुर वाजार में करोड़ो रूपये की वेशकीमती दो भूखण्ड ही हत्या के अहम कारण वने। मामपुर के पूर्व प्रधान स.पा नेता राधेश्याम यादव ने मामपुर में उसी भूखण्ड का दूसरे ब्यक्ति को खड़ा कर फर्जी वैनामा करा लिया था। जिसकी रजिस्ट्री अरविन्द सिंह टाटा ने करा रखी थी। पूर्व व.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त के सहयोग ये राधेश्याम ने आनन फानन में उस पर निर्माण करा लिया। यह बात अलग रही कि अपनी जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को टाटा ने ढहवा दिया। फिर ब.स.पा बिधायक के दवाव में ही जहांगीरगंज थाने में कई अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के उपरान्त न्यायलय के जरिये कानूनी लड़ाई में लग गये। हजसमें डनहें सफलता भी मिली। स.पा. नेता राधेश्याम यादव समेत आधादर्जन लोगों के विरूद्ध आलापुर थाने में न्यायलय के निर्देश पर धोखा धड़ी का मामला भी दर्ज किया गया। जिसमें राधेश्याम की पत्नी को छोड़ अन्य आरोपितों को जेल की हवा खानी पड़ी। जबकि पत्नी अभी हाजिर भी नहीं हुई है। कानूनी वाजी राधेश्याम के हाथ से निकल चुकी थी। इसी बीच मामपुर के  मौजूदा ग्रामप्रधान वेदप्रकाश जायसवाल के चाचा का विवाद हो गया। टाटा ने वेदप्रकाश के चाचा शिवशंकर जायसवाल की वेश कीमती जमीन वैनामा करा लिया। चूंकि वेदप्रकाश अपने चाचा की जमीन भी हड़पना चाहता था। लिहाजा दवंग अरविन्द सिंह का वैनामा कराना उसे नागवार लगा। चूंके राधेश्याम एवं वेदप्रकाश जासवाल आपस में एक हो गये। तथा अरविन्द सिंह टाटा की हत्या का तानावाना वुनने लगे। घटना के सप्ताह भर पूर्व वेदप्रकाश जायसवाल ने 35 लाख रूपये में अपनी जमीन वेंच दी। समझाा जाता है कि यह रकम अरविन्द की हत्या कराने के लिये ही बटोरी गयी थी। अरविन्द के ही साथी रहे रवि सिंह, शनीसिंह एवं नवीन सिंह को भी दोनों ने प्रलोभन देकर तोड़ लिया। और उन्हीं के जरिये अरविन्द को मौत के घाट उतार उतरवा दिया। यह दास्तां सुनाते सुनाते मृतक की विधवा रेखा सिंह फफक फफककर रो पड़ती हैं। उनका कहना है कि उनके पति जब कानूनी जंग जीत रहे थे तो हार के भय से इन्हीं लोगों ने उनकी जान ले ली। अब सत्ता पक्ष के एक प्रभावशाली मंत्री आरोपितों के बचाव में लगे है। लेकिन वे पति के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाकर ही दम लेंगी।

अरविन्द की हत्या दुःखद, हत्यारों की हो शीघ्र गिरफ्तारी-  विधायक

गौरीगंज के स.पा.विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अरविन्द सिंह टाटा की निर्ममता पूर्वक की गई हत्या की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुये कहा कि अरविन्द सिंह टाटा की हत्या काफी दुःखद एवं निन्दनीय है। संकट की इस असहाय घड़ी में वे मृतक के परिजनों के साथ हैं। तथा मामले की निष्पक्ष जांच हो व सभी नामजद हत्याभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये प्रयास करेंगे। उन्होंने सूबे के डी.जी.पी. समेत अन्य उच्चाधिकारियों से वार्ताकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने की मांग की है।

गुरूवार को खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराजप्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिनिधि के रूप में मखदूमपुर गांव आये गौरीगंज के स.पा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मृतक प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंह टाटा के परिजनों से मुलाकातकर उन्हें ढाढस बंधाते हुये उनकी हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने घटना के तीन दिन बीत जाने के वाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुये जरिये दूरभाष डी.जी.पी एवं एस.पी से वार्ता कर अविलम्ब हत्यारांे की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने की मांग किया। उन्होने परिजनों को आश्वस्त करते हुये कहा कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा तथा किसी भी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होने दी जायेगी। उक्त मौके पर गौरी गंज से उनके साथ आये पवनकुमार के अलावा चन्द्रशेखर सिंह, भगतसिंह,जे.पी.सिंह, इन्द्रसेनसिंह, अजयसिंह, दिनेशप्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विधायक को देखकर फफक कर रो पड़े अरविन्द के परिजन

प्रापर्टी डीलर अरविन्द सिंह टाटा की हत्या की खबर सुनकर गुरूवार को मखदूमपुर गांव पहुंचे गौरीगंज के स.पा. विधायक राकेश प्रताप सिंह को देख उनके परिजन फफक फफककर रो पड़े। मृतक अरविन्द की पत्नी रेखा सिंह व पुत्रियां सुरूचि एवं शिवांशी तथा पुत्र शिवांश सिंह भाई अभिमन्यु सिंह एवं मां विन्ध्यवासिनी सिंह फफक फफककर रो पड़ी। मृतक के पिता हरिप्रसाद सिंह का तो रोरोकर वुरा हाल था। जबकि चाचा राघव सिंह भी फफक फफक कर रो रहे थे। विधायक श्री सिंह की भी आंखें नम हो गईं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

अधिवक्ता शेड की फर्श क्षतिग्रस्त मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी कर हुआ था निर्माण
सांसद एवं बिधायक क्षेत्र विकास निधि की धनराशि की वन्दरवांट देखनी हो तो आलापुर तहसील आइये। आलापुर तहसील परिसर में सांसद भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी एवं तत्समय जहांगीरगंज के ब.स.पा बिधायक त्रिभुवनदत्त की निधि से अधिवक्ता शेड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में मानक एवं गुणवत्ता की इस कदर अनदेखी की गई थ्री कि निर्माण के माह भर के भीतर ही शेड की फर्श टूटकर क्षतिग्रस्त हो गयी। अधिवक्ता तमाम शिकायतें करते रहे लेकिन कार्रवाई इसलिये नहीं हुई कि निर्माण कार्य कराने वाले ब.स.पा के ही कार्यकर्ता थे। शेड भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। अधिवक्तासंघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, संजय पाण्डेय समेत तमाम अधिवक्ताओं ने अबिलम्ब क्षमिग्रस्त शेड का पुननिर्माण कराने तथा शेड निर्माण में की गयी मानक एवं गुणवत्ता की अनदेखी की जांच करवाकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं सांसद शत्रुहन सिन्हा ने टाण्डा विधानसभा प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा के समथ्रन में विशाल जनसभा को भाजपा संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको अच्छा लगता है कि भाजपा ने अच्छा किया है तो भाजपा के प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा को कम के फूल के सामने लगे बटन को दबाए। हमारी बातों में सत्यता है तो आप जरूरी हमारे प्रत्याशी को वोट करें, नहीं तो सत्यालगता है हमारी बात तो हमें नकार दें। प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि गांव में नदी नाला नहीं है तो भी कहेंगे कि आपके खेत में पुलिया बनवा देंगे।

श्री सिन्हा ने नवजवानों को आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी आगे बढ़ सकते हैं। आप सभी को अपने क्षेत्र में मेहनत, ईमानदारी और लगन से कार्य करना चाहिए। हमारी तरह आप लोग भी आगे बढ़ सकते हैं। सिने जगत से राजनीति में जयप्रकाश नारायण की पे्ररणा से आया और भाजपा से जुड़ा। काफी अरसे से सिने जगत से राजनीति में रहने के कारण लिम्का वर्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान करते  हुए भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com