UP News Live » मैनपुरी

मैनपुरी में बीमार मरीज के तीमारदारों द्वारा नहीं की गयी थी 108 एम्बुलेन्स सेवा की मांग
लखनऊ: 14 मार्च, 2018

प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी ने कहा है कि दिनांक 13 मार्च, 2018 को कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित कि मैनपुरी निवासी श्री कन्हैया लाल को उनकी पत्नी के इलाज हेतु चिकित्सालय ले जाने के लिये मांग करने पर 108 एम्बुलेन्स की सेवा उपलब्ध नहीं करायी गयी, यह सत्य नहीं है। उन्होंने बताया कि श्री कन्हैया लाल द्वारा एम्बुलेन्स सेवा के लिये मांग ही नहीं की गयी थी।

इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही के लिये जिलाधिकारी, मैनपुरी से जांच करायी गयी। जिलाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि श्री कन्हैया लाल ने 108 एम्बुलेन्स सेवा की मांग ही नहीं की थी, जहां तक पत्नी के शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिये शव वाहन की सेवा उपलब्ध न कराये जाने का सवाल है, इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने के आरोप में हरनाथ सिंह, चीफ फार्मासिस्ट एवं डाॅ0 पी0के0 झा, आई सर्जन के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि चिकित्सालयों में मरीजों के इलाज के लिये आवश्यक समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चिकित्सालयों में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी चिकित्सालय में किसी भी स्तर पर इस प्रकार की कोई अनियमितता पायी जायेगी, तो सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

भारतीय सेना ने देश की रक्षा के साथ-साथ हर क्षे़त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने देश की रक्षा के साथ-साथ हर क्षे़त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के वीर जवानों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की आन, बान तथा शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देश के साथ-साथ जनता का भी सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को पूरा सम्मान देना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं तथा इनके आश्रितों की हर सम्भव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री आज जनपद मैनपुरी के पण्डित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, सूर्य किरण मशाल रिले कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के युवा बड़ी संख्या में भारतीय सेना में सम्मिलित हंै। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए लड़ी गई प्रत्येक लड़ाई में यहां के सैनिकों ने अपनी कुर्बानियां दीं।

श्री यादव ने कहा कि जनपद में सैनिक स्कूल खोलने के लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जनता, सेना तथा सरकार मिलकर काम करेगी तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। सैनिकों के साथ-साथ हमें अपने किसानों का भी ध्यान रखना होगा। प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत ही आज प्रदेश में आलू, गन्ने तथा गेहूूं की पैदावार बढ़ी है। दुग्ध उत्पादन में भी राज्य कई प्रदेशों से आगे है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से खाद, बीज तथा सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी हो और प्रदेश के किसान खुशहाल हों। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

श्री यादव ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने जनता से किए वायदों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन तथा पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां योजना के माध्यम से गरीब छात्राओं में आगे की पढ़ाई कर सकने का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की गरीब बालिकाओं को धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना पडे़गा। वहीं प्रदेश के युवा बेरोजगारों को भी बेरोजगारी भत्ते का लाभ दिया जा है। राज्य सरकार शिक्षित युवाओं को स्थाई रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था एवं नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विकास की दौड़ में लगातार शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा करने एवं देश की रक्षा करते शहीद हुए वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्हांेने राममूर्ति देवी पत्नी शहीद जगपाल सिंह, गीता देवी पत्नी शहीद मिलिट्री सिंह, मंजू यादव पत्नी शहीद मनीष कुमार, सुमन यादव पत्नी शहीद प्रवीन कुमार, नरायनश्री पत्नी शहीद सत्यप्रकाश, भगवती देवी पत्नी शहीद हेमसिंह, सेवानिवृत्त विशेश्वर सिंह, रमेश चन्द्र, रामेश्वर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह एवं होशियार सिंह को सम्मानित किया।

इस मौके पर मध्य कमान के लेफ्टिनेन्ट जनरल अनिल चैत ने कहा कि मध्य कमान सूर्य किरण मशाल रिले के माध्यम से देश सेवा के 50 शानदार वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहा है। सूर्य किरण मशाल रिले भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को आने वाली समस्याओं और शिकायतों को हल करने के लिए सदा तैयार रहने का सन्देश देती है। भूतपूर्व सैनिकों की वीरगाथाओं से युवाओं में जोश को बढ़ाने के सन्देश के साथ इसका लक्ष्य युवाओं को सेना में आने के लिए प्रोत्साहित करना तथा मध्य भारत के 07 राज्यों के बीच देशभक्ति की भावना बढ़ाना है। उन्हांेने कहा कि लगभग 1500 कि0मी0 का सफर तय करती हुई यह मशाल रिले आज जनपद पहुंची है। उन्होंने कहा कि मध्य कमान भतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कटिबद्ध है। हमारे सैनिक घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और प्राप्त शिकायतों में से 94 प्रतिशत का निस्तारण भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में मैनपुरी, इटावा, फर्रूखाबाद के लगभग 01 लाख लोग सेना में हैं और इतने ही सेवानिवृत्त लोग हंै, जो देश के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक कम्पोजिट फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई। यह विशेष सुविधा केन्द्र सेना कैम्पिंग ग्राउण्ड में बनाया जा रहा है। यह भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाए गए कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अन्तर्गत उन्हें एक ही छत के नीचे ईसीएचएस पाॅलीक्लीनिक, सीएसडी, कैफेटेरिया, आधुनिक विश्राम स्थल, एटीएम तथा कियोस्क जैसी मुख्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

सिपाही की हत्या
थाना भोगांव क्षेत्रान्तर्गत सुरजापुर गांव के पास आल्टो सवार बदमाशों द्वारा आरक्षी अजय कुमार यादव नियुक्त पुलिस लाइन मैनुपरी को गोली मार दी जिसकी मौके पर मृत्यु हो गयी । इस संबंध में थाना भोगांव पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

जनता से किये गये प्रत्येक वायदे को राज्य सरकार पूरा करेगी- मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता से किये गये प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता द्वारा सत्ता की बागडोर सौंपने के बाद राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन, किसानों के कर्ज माफी आदि महत्वपूर्ण वायदों को अमली जामा पहनाकर बेरोजगारों, नौजवानों, गरीब परिवार की कन्याओं एवं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री आज जनपद मैनपुरी में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त पानी उपलब्ध कराने के निर्णय से अब प्रदेश के किसानों को सिंचाई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को पुलिस, शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियां कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी फैसले जनहित में लिए हैं। प्रदेश सरकार गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं एवं किसानों को केन्द्र में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की लोकप्रियता से अन्य विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व बसपा सरकार ने अनुपूरक बजट में अधिकांश धनराशि मूर्तियों, हाथियों, स्मारकों पर व्यय की, जबकि उनकी सरकार ने अनुपूरक बजट में प्रदेश के बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों को प्राथमिकता दी है। उनकी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास कार्यों पर ही व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि अब मूर्तियां लगाने पर सरकारी धन व्यय नहीं होगा। कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बसपा द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव, विधायक भोगांव श्री आलोक शाक्य, विधायक सदर श्री राजकुमार यादव, विधायक किशनी डा0 बृजेश कठेरिया, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री प्रियरंजन आशु आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

पुनः शामिल करने की अनुमति प्रदान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा पूर्व मंे निष्कासित जनपद मैनपुरी के पूर्व विधायक श्री मानिक चन्द्र यादव के निष्कासन को समाप्त करते हुये इनको पार्टी में पुनः शामिल करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रदेश में खुशहाली आएगी। गांव-गरीब और ख्ेात किसान के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देगी।

श्री यादव आज कन्नौज, फर्रूखाबाद और मैनपुरी में समाजवादी क्रान्तिरथ से भ्रमण के दौरान जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में  है। हम बसपा को हटाने और समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने में कामयाब होगें। उन्होने कहा हम छह महीनों से क्रान्तिरथ से जन जागरण अभियान पर निकले हैं और  लगभग तीन सौ विधान सभा क्षेत्रों में घूम चुके है। हर जगह जनता के हर वर्ग का हमें सहयेाग और समर्थन हासिल  हुआ है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंाच सालों में बसपाराज में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उसकी अन्यत्र मिसाल नहीं मिलेगी। किसान बदहाल हुआ है। समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है विकास की योजनाएं ठप्प हो गई हैं। बिजली का संकट है। नौजवान बेकारी के शिकार है। पढ़ाई, इलाज सब मंहगा हो गया है। हजारों करोड़ों रूपए पत्थर के हाथियों, पार्को, स्मारकों पर फंूक दिए गए। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाई है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी। जिलो में मेडिकल कालेज बनेगे। लड़कियों को शिक्षा जारी रखने के लिए कन्या विद्याधन मिलेगा। पढ़े लिखें नौजवानों को रोजगार देगें अन्यथा उन्हें बेकारी का भत्ता मिलेगा। हम सड़क पुल बनाएगें। स्टेडियम बनवाएगें। उन्होने कहा हम इन्टर और हाईस्कूल पास लड़कों को लैपटाप और टेबलेट देगें। इन्हें हिन्दी-उर्दू में चलाएगें और जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी में भी चला सकेगें। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भ्रामक प्रचार विपक्षी कर रहे है।

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास एक युवराज हैं जबकि हमारे पास अनेक युवराज है। हर मां का लाल युवराज होता है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी अपने वायदे पूरे करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

द्वितीय चरण की जनस्वाभिमान यात्रा में चैथे दिन नायक श्री कलराज मिश्र मैनपुरी में थे, प्रातः 10 बजे हुई प्रेसवार्ता के मुख्य अंश प्रकाशनार्थ प्रेषित है
ऽ    वर्तमान सरकार के एजेन्डे से खेती, किसान गायब है। पूरे प्रदेश में खाद का संकट गहरा गया है इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां पूरी तौर पर जिम्मेंदार हैं। सरकारी गोदामों में अभी भी प्रति बोरी 542.70 रूपये की दर से खाद है। उन्हीं गोदामों में 605 रूपये प्रति बोरी की खाद भी पड़ी है। मौजूदा समय में डी0ए0पी0 960 रूपये से 1200 रूपये तक पहुंच चुकी है। आसानी से मिल भी नहीं रही है। यह सीधे-सीधे जमा खोरी और काला बाजारियों को बढ़ावा देने की नीति के तहत भ्रष्टाचार का यह खेल खेला जा रहा हैे।

ऽ    भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ ;एन0सी0यू0वाई0द्ध ने खुद माना है कि जमाखोरों की मनमानी वसूली के कारण 550 रूपये की खाद 1200 रूपये से 1500 रूपये के बीच बिक रही है।

ऽ    पिछले वर्ष केन्द्र सरकार ने अप्रैल में बढ़ते सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए यूरिया को छोड़कर सभी उर्वरकों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप खाद के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इसकी पुनर्समीक्षा होनी चाहिए। आखिर सब्सिडी कम करने के पीछे कारण क्या है।

ऽ    सरकारी अकर्मणता, लाल फीताशाही के कारण सहकारी समितियां दिवालिया हो गई हैं। लगभग 50 सहकारी समिति में से 35 दिवालिया होकर करोड़़ांे का चूना आमजनों को लगा चुकी हैं। उ0प्र0 के बाहर ये सहकारी समितियां जहां किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। वहीं प्रदेश में कष्टकारी बन गई हैं। गुजरात में अमूल सहकारी क्षेत्र का ही उपक्रम है। उ0प्र0 में आखिर यह संकट क्यों। राजनीतिक इच्छा शक्ति, दूर दृष्टि के कारण राज्य का सहकारिता आन्दोलन मृत प्राय हो गया है।

ऽ    सरकार की गलत नीतियों के कारण धान उत्पादक किसान संकट में है। बिचैलिये सरकारी संरक्षण में हावी हैे। बाजार में अबतक साढे़ पांच लाख टन धान की आवक हो चुकी है। सरकार मात्र 70 हजार टन ही खरीद पायी वह भी ज्यादातर बिचैलियों के माध्यम से। जबकि लक्ष्य 25 लाख टन खरीदने का है। इसके लिए जहां प्रदेश सरकार की बिचैलियों को लाभ पहुंचाने का नीति है वहीं केन्द्र सरकार का उपेक्षा पूर्ण रवैया भी एक महत्वपूर्ण कारण बन रहा हैे। पी0सी0एफ0 कर्मचारी पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं जबकि इन कर्मचारियों की भी धान खरीद और भण्डारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ऽ    किसान की सबसे बड़ी नगदी फसल गन्ना पर संकट उत्पन्न हो गया है। गन्ने पर नया विवाद पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गन्ने का नया मूल्य निर्धारित होने केे कारण मिल मालिक कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी किसान मिल मालिक और न्यायालय के बीच जूझता रहा। गन्ने का मूल्य बकाया है, पर मुख्यमंत्री कहती हैं कि शतप्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। सरकार इस पर श्वेत पर जारी करे।

ऽ    भाजपा का स्पष्ट मानना है कि गन्ने का मूल्य 300 रूपये प्रति कुन्टल किया जाना चाहिए उसका समय से भी भुगतान होना चाहिए। समय पर भुगतान न होने पर इसके लिए 15ः की दर से ब्याज दिया जाना चाहिए।

ऽ    ग्रामीण रोजगार सृजन के लिए चलाई जा रही मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। पूरे प्रदेश में मनरेगा को लेकर शिकायतें हैं। सोनभद्र जैसे कई जनपदों मे पिछले 06-08 महीनों से कोई काम ही नहीं हुआ।

ऽ    मनरेगा का भ्रष्टाचार यू0पी0ए0 सरकार और बसपा सरकार का संयुक्त उपक्रम हैे। इनके बीच नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा हैे। सरकार का काम गड़बड़ी पकडे़ जाने पर दोषी को दण्डित करना है। जबकि दोनों सरकारें केवल बयान बाजी कर रही हैं।

ऽ    इटावा, आगरा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी आलू उत्पादन का सबसे बड़ा केन्द्र है। किन्तु पर्याप्त मात्रा में भण्डारण वितरण की व्यवस्था न होने के कारण किसान को उसकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता। कई बार तो उसको आलू फेंकना पड़ता है। हमें इस बार अवसर मिलता है तो इस क्षेत्र को आलू उत्पादक जोन घोषित किया जायेगा। उसके लिए भण्डारण, वितरण की सरकार व्यवस्था करेगी। आलू का निर्यात कराया जायेगा। उस पर आधारित उद्योग को कर मुक्त करके यहां उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com