UP News Live » संतरविदास नगर

मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन व संतरविदास नगर के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभागीय वनाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए
संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी  से स्पष्टीकरण मांगने के भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर (भदोही) के तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारियों श्री ए0एन0 सिंह, सी0डी0ओ0 (जालौन) एवं श्री सुरेन्द्र सिंह सी0डी0ओ0 संतरविदास नगर (भदोही) तथा प्रभागीय वनाधिकारियों श्री एस0के0 निगम (जालौन) तथा

श्री के0सी0 गुसिया (संतरविदास नगर, भदोही) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा जनपद संतरविदास नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनपद जालौन तथा संतरविदास नगर में वर्ष 2012-13 में 31 दिसम्बर, 2012 तक मनरेगा योजना के अन्तर्गत वृक्षारोपण मद् के तहत कोई धनराशि न तो अवमुक्त की गई और न ही व्यय की गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों ने अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रियता बरती तथा योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के इस कृत्य को विकास के प्रति लापरवाही मानते हुए इनके विरुद्ध उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग तथा अपर मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

बसपाराज में बहुत अत्याचार हुआ है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव  ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनकी बसपा सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा पत्थरों पर खर्च किया गया है। मुख्यमंत्री ने जमीनों पर कब्जा किया है। वह सबसे बड़ी भूमाफिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी जांच कराई जाएगी। वह बचेगी नहीं। उन्हें सजा देनी ही पड़ेगी। न्यायालय भी उन्हें नहीं छोड़ेगा।

श्री यादव आज जनपद प्रतापगढ़ और संतरविदासनगर (भदोही) में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने अपने श्रोताओं से और खासकर नौजवानों से आग्रह किया कि वे मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा तादाद में अपना मत तो डालें ही, अपने नाते रिश्तेदारों और मित्रों-पड़ोसियों का भी वोट जरूर डलवाएं। इस बार बसपा को हराकर समाजवादी पार्टी को जिताने का इरादा करके घर से निकलें।

श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बसपाराज में बहुत अत्याचार हुआ है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। एक लाख से ज्यादा का उत्पीड़न हुआ है। किसानों की हालत खराब है। बुनकरों को भी उनके साथ हम जोड़ते हैं। उनके 50 हजार रूपए तक के कर्ज माफ किए जाएगें। चार प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। सरकार किसानों को नहर टयूबवेल से मुफ्त पानी सिंचाई के लिए देगी। किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। 65 वर्ष की उम्र वाले छोटी जोत के किसानों को पेंशन मिलेगी। दुर्घटना में मौत पर 5 लाख रूपया दिया जाएगा। कन्याओं को आगे पढ़ने के लिए 25 हजार रूपए कन्या विद्याधन दिया जाएगा। प्राकृतिक आपदा पर किसानों की मदद की जाएगी। गरीब छात्रों के लिए छात्रावास और निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। नौजवानों को 35 वर्ष की उम्र तक रोजगार दिया जाएगा और जिन्हें रोजगार नहीं मिल सकेगा उन्हें एक हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। रिक्शा चालको को आधुनिक सिस्टम से बनाया गया नया रिक्शा मुफ्त दिया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि मुसलमान तबाह है। कांग्रेस ने साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण के नाम पर उनके साथ मजाक किया है। समाजवादी पार्टी ने 18 प्रतिशत का वायदा उनकी आबादी के आधार पर किया है। समाजवादी पार्टी उनकी असली हितैशी है। मुस्लिम भी समझदार हैं वे जानते है कि समाजवादी पार्टी जो कहती है वह करती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने कार्यकाल में हमसे जो काम हो सकते थे, हमने किए। जो नहीं हो सके उन्हें पूरा करेगें। समाजवादी पार्टी के नए शासन में किसी की गुण्डई नहीं चलेगी। मंहगाई पर रोक लगाई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

राज्य के एक दर्जन से अधिक मंत्री अपने किये गये घपले, घोटालों व भ्रष्टाचार के कारण लोकायुक्त की जांच की घेरे में हैं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री को लोकायुक्त की परिधि में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के एक दर्जन से अधिक मंत्री अपने किये गये घपले, घोटालों व भ्रष्टाचार के कारण लोकायुक्त की जांच की घेरे में हैं। यदि मुख्यमंत्री की जांच का प्राविधान होता तो प्रदेश की मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के मामलों में लोकायुक्त जांच के जद में होती। श्री मिश्र आज संतरविदास नगर (भदोही) के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व श्री मिश्र ने आज मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के बाद अपने चैथे दिन की जनस्वाभिमान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा का बर-टर, विन्ध्याचल, टिल्ठी, जगरनाथपुर भदोही व गोपीगंज में भव्य स्वागत किया गया।

जन स्वाभिमान यात्रा को जगह-जगह पर मिल रहे जन समर्थन एवं सभाओं में उमड़ते जन सैलाब से उत्साहित श्री मिश्र मजहबी आरक्षण पर केन्द्र व प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी तुच्छ वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस, बसपा व सपा मजहबी आरक्षण की बात कर देश व प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हंै। उन्होंने कहा कि गरीबों को लाभ मिलना चाहिए लेकिन मजहब के आधार पर नहीं। बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर भी मजहब के आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण के विरोधी थे। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से प्रश्न किया कि व स्पष्ट करे कि आखिर किसके कोटे के लाभ को कम करके मजहबी आधार पर आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया जायेगा।

श्री मिश्र ने कहा कि आमजन के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता कम हो गयी है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही है और जनहित के लिए आवंटित धन सत्ता रूढ़दल के नेताओं और मंत्रियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार को विकास विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी विद्युत परियोजना चालू नहीं हो सकी। प्रदेश के विकास के नाम पर कांगे्रस व बसपा कोरी बयानबाजी कर जनता को धोखा देने का काम कर रही हंै। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि गंगा नदी पर बनने वाले पुल पर सपा, बसपा द्वारा की जा रही राजनीति निन्दनीय है। आमजन के हितों और विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

श्री मिश्र ने प्रदेश की बसपा सरकार को 2 लाख 54 हजार करोड़ के घोटालों की सरकार बताते हुए कहा अपने पूरे कार्यकाल में बसपा सरकार ने मूर्तिओं, स्मारकों, पार्को के निर्माण के नाम पर लाखों करोड़ों रूपये की हेरा-फेरी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के लाभार्थी अपने को ठगा महसूस कर रहें क्योंकि मनरेगा के नाम पर पूरे प्रदेश मंे बड़े पैमाने पर मनरेगा की योजनाओं में हेरा-फेरी हो रहीे और फर्जी खाते खोलकर रूपये निकाले जा रहे हैं। श्री मिश्र ने सभा में उपस्थित जन समुदाय से हाथ उठाकर जनता को यह संकल्प दिलवाया कि वह प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दें।

जन स्वाभिमान यात्रा के साथ पहंुुचे राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया ने प्रदेश की बसपा सरकार को हजारों करोड़ रूपये के बिजली घोटालों का आरोपी बताते हुए कहा कि राज्य में जनता के धन को लूटने की होड़ मची है। राज्य के एक कद्दावर मंत्री ने अपने विभाग के अधीन सड़क निर्माण के ठेक अपनी नजदीकी रिश्तेदारों को दिला दिया। उन्होंने जनता का आवाह्न करते हुए कहा कि उ0प्र0 के विकास और प्रदेश में सुशासन लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें।

जन स्वाभिमान यात्रा के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि जहां आज लोग अपने निहित स्वार्थों के चलते नीतियों एवं सिद्धान्तों को दर-किनार करते हुए दल बदल रहे हैै। वहीं भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोबल और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों पर चलकर आमजन की सेवा में तत्पर हैं। जनस्वाभिमान यात्रा की सफलता एवं जगह-जगह पर हो रहे स्वागत सभा में उमड़ी भीड़ एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह यह सिद्ध करता है कि बसपा सरकार के दिन गिने-चुने बचे हैं और आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आयेगी ।

जनस्वाभिमान यात्रा में आज प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चैहान, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राकेश त्रिवेदी, सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com