UP News Live » चंदौली

300 के पार इस बार रहेगी भाजपा की सीटें - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय
लखनऊ 16 मई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि आपका मारकंडेय महादेव और बाबा कीनाराम की धरती पर स्वागत है। शहीदों की धरती धानापुर से इस बार फिर से यह ललकार आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार। आज मोदी जी की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का नाम ऊॅचा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि इस बार 300 से अधिक सीटों पर देश की जनता आशीवार्द देने जा रही है। कृषि प्रधान देश में चंदौली और वाराणसी के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। यहां की जनता एक बार फिर से आपको आशीर्वाद देने जा रही है।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास की जगह अखबारों की सुर्खियां भ्रष्टाचार व मंहगाई बनती थी। 2014 के बाद जब से हमारी सरकार आई है, तब से विकास के मामले में देश आगे बढ़ रहा है। आज मोदी जी की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश को विश्वास हुआ है कि उनके सपने पूरे हो रहे हैं। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मोदी जी की वजह से गरीब को पक्का घर, बिजली, गैस, शौचालय और बैंक खाते मिले। हर घर तक सडक पहुंच रही है।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की वजह से सेना का शौर्य बड़ा है। पुलवामा हमला के बाद जिस तरह से बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर आपने हमला कराया, उससे सेना ही नहीं बल्कि देश का नाम भी ऊंचा हुआ। उन्होंने कहा कि आपकी ही वजह से अब देश में आतंकी धमाकों की आवाज नहीं सुनाई देती है। मुझे और जनता को उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में अगले 5 साल चलने वाली सरकार में देश बहुत ही आगे बढ़ेगा। पूरे देश का विश्वास है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।

प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी 16 मई को मऊ, चंदौली व मिर्जापुर में विजय संकल्प रैलियों को करेंगे संबोधित
लखनऊ 15 मई 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी 16 मई को घोसी, चंदौली एवं मिर्जापुर लोकसभाओं में विजय संकल्प रैलियों में विजय का शंखनाद करेंगे। मा. मोदी जी सुबह 9 बजे घोसी लोकसभा के भुजौटी, मऊ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे शहीद स्थल के निकट धानापुर चंदौली में विजय संकलप रैली को संबोधित करेंगे। जबकि सुबह 11.30 बजे ग्राम बरकछा कलां, राबर्टसगंज रोड, तहसील सदर, मिर्जापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

छह चरणों में भाजपा के आसपास भी नहीं है गठबंधन - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय
चंदौली/लखनऊ 13 मई 2019, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को चैबेपुर, राजवारी, धौरहरा, छित्तमपुर कादीपुर, मोलनापुर और भगवानपुर में जनचैपाल लगाई। जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाएं करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील की आप लोग वोट देने जरूर जाइएगा। मुगल सराय विधानसभा के अलीनगर में छात्रों से संवाद और चंदौली नगर में जनसभा कर उन्होंने मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प दिलवाया।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने जनकल्याण के काम किये है जिसकी वजह से जनता उन्हें फिर से चुनने जा रही है। यूपी के बारे में उन्होंने कहा कि यूपी में आज योगी जी के नेतृत्व में काम कर रही सरकार में अब गुंडागर्दी पूरी तरह से खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबोला नहीं रहा है।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि अब जातीय फैक्टर नहीं सिर्फ मोदी फैक्टर काम कर रहा है। कोई जातीय फैक्टर काम नहीं आने वाला है, इसीलिए इस बार ठगबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में तीन दलों के बीच में हुआ गठबंधन महज 23 मई तक के लिए ही है। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों के हित में मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। आप लोग एक बार फिर से देश में एक मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि चंदौली में रिंग रोड और कई ओवरब्रिज बन रहे हैं। यहां के गांव गांव को सड़कों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। चंदौली का ही प्यार रहा है कि केंद्रीय मंत्री रहने के अलावा इस समय मैं सूबे में बीजेपी का मुखिया हूं, इसके बाद भी यहां की जनता के लिए आसानी से हमेशा ही सुलभ रहता हूं।

पांच साल में चंदौली जिला विकास के मामले में होगा अव्वल - डा0 महेंद्र नाथ पांडेय
गांवों की समस्याओं का 6 महीने में हो जाएगा पूरी तरह से विकास

भाजपा को वोट देकर जिले के विकास के साथ ही देश का करें विकास

लखनऊ 12 मई 2019, चंदौली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में कई जगहों पर चैपाले लगाकर विधायक साधना सिंह के साथ लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगें। चंदौली संसदीय सीट में उन्होंने चुरमुली, धपरी, खुरुहजा, सुरौली हिंद वारी, बिंद पुरवा मुस्तफापुर और धरना गांव में जन चैपाल लगाकर लोगों से वोट मांगे। विधायक साधना सिंह ने कहा कि एक बार फिर हम लोगों को जीताकर प्रदेश अध्यक्ष जी को संसद भेजना है। उन्होंने कहा कि सांसद जी ने जिस तरह से प्रदेश का विकास किया है, उसको हम सभी लोग जानते हैं। आज चंदौली में जिस तरह विकास चल रहा है, उससे हम सभी लोग अच्छी तरह से अवगत है।

निषादों के बीच में डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि इस बार भी निषादों का ख्याल रखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से प्रवीण निषाद को संतकबीर नगर से टिकट दिया है। इस बार भी वह जीतकर आ रहे हैं। पार्टी आप लोगों को पूरी तरह से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग भाजपा के पक्ष में वोट करें और देश को मजबूत बनाने का काम करें। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उन्होंने जनता के बीच में बताया और कहा कि अगर सरकार सत्ता में दोबारा आती है, तो देश में विकास की गति को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जिन गांवों में अभी तक विकास पूरी तरह नहीं हुआ है, वहां पर छह माह के अंदर विकास की गति को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए मैंने बहुत काम किए है। मैने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला है और यहां की विधायक साधना जी से अनुरोध करूंगा कि मुगलसराय विधानसभा का नाम भी बदल जाये तो अच्छा हो। उन्होंने कहा कि गांवों की कच्ची गलियों को पक्की कराया है। जिले में कई जगह पर हाईवे का काम किया और ओवरब्रिज का भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर यह जिला विकास के मामले में बहुत पीछे चल रहा था। अब वह बहुत आगे पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यहां पर रिंग रोड सहित कई सारी योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में एक बड़ा काम मैंने केंद्रीय विद्यालय खुलवा कर किया है। जिसमें आज जिले के 2300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में जहां पर अभी आपका जिला अछूता है, वहां पर अगले पांच सालों में इतना विकास किया जाएगा कि पूरे देश में आपकी संसदीय सीट का नाम होगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि आपका जिला विकास के मामले में बहुत आगे जाएं।

लोकसभा चुनाव को विपक्ष ने गली-मोहल्ले का चुनाव बनाया - योगी आदित्यनाथ
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भगवान राम को भी गाली दे रही हैं

सपा-बसपा और कांग्रेस सत्ता में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस ले लेती है

कांग्रेस की शहजादी आयोध्या को विवादित भूमि बताती हैं

बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी केवल 23 मई तक

लखनऊ 09 मई 2019, चंदौली/हंडिया/आजमगढ़/बलरामपुर।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली, हंडिया, आजमगढ़ और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा का प्रचार किया और जनता से प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्ष पर जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि बुआ-बबुआ की रिश्तेदारी केवल 23 मई तक है। चुनाव परिणाम आने के बाद यह रिश्तेदारी दुश्मनी में बदल जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।

योगी जी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सहारनपुर में एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया था, जिसने कहा था कि जो मोदी की बोटी-बोटी करेगा उसको मैं 50 करोड़ रुपए दूंगा और समाजवादी पार्टी ने बनारस से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया था, जिसका यह कहते हुए वीडियो वायरल हुआ है कि ‘मैं जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर मोदी को मरवा दूंगा’। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भगवान राम को भी गाली दे रही हैं। ममता दीदी अपनी हार का गुस्सा देवी-देवताओं पर उतार रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी जी ने चुनाव का महत्व बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव भारत की दिशा और दशा तय करता है। लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव होता है, लेकिन विपक्ष ने इसे गली-मोहल्ले का चुनाव बना दिया है। अभी तक मतदान के जो रुझान हैं वो साफ दर्शा रहे हैं की उत्तर प्रदेश में 80 में 74 सीटें भाजपा जीत रही है और देश में बीजेपी गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है।

योगी जी ने राम मंदिर के मुद्दे पर प्रियंका वाड्रा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की शहजादी भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या को विवादित भूमि बताती हैं। उन्होंने कहा कि 2005 में सपा-बसपा ने कांग्रेस की सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था और इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कर कहा था कि श्री कृष्ण और श्री राम का अस्तित्व ही नहीं है। इस देश का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही आतंकवादियों के खिलाफ दायर मुकदमें वापस ले लेती है।

योगी जी ने आजमगढ़ में आतकंवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या सपा-बसपा, इन सभी ने जनता को वोट बैंक की  तरह इस्तेमाल कर के आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया था। उन्होंने कहा कि कल यहां बबुआ ने आकर बोला कि उत्तर प्रदेश की बाबा सरकार ने आतंकवादियों और गुंडों को मार के भगा दिया। अगर आप सरकार की कारवाई से खुश हैं तो यह बबुआ को क्यों बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में अभी तक एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। जब हम पिछली बार सत्ता में आए तो इसकी स्वीकृति हमने दी थी। आने वाले समय में हम ही इसका उद्घाटन करेंगे।

मोदी जी हैं युग पुरूष, इन्हें हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है - केशव मौर्य
मायावती और ममता भी देख रही पीएम बनने का सपना, जनता इन्हें देगी जवाब

मोदी जी की योजनाओं से जनता को सीधे मिला लाभ, गरीबों को मिला सम्मान

पांचवें चरण के बाद गठबंधन की हवा निकली

लखनऊ 07 मई 2019, चंदौली, बलिया अम्बेडकरनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली, बलिया और अम्बेडकरनगर में आयोजित जनसभाओं में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चंदौली में जनसभा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आप लोगों को यहां के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ जी को जिताकर भेजना है। उन्होंने कहा कि पाण्डेय जी को जिताकर हम देश में मोदी जी की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपना वोट बिल्कुल ही खराब नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि हमें किसे चुनना आउट कौन हमारा उद्धार करने वाला है।

उन्होंने कहाकि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुन हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है। यूपी में भाजपा की लहर 2014 से भी जबरदस्त है।

केशव मौर्य ने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचरियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचरियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत विकसित देश जहां पर भ्रष्टाचार न होने की वजह से विकास हुआ है।

अम्बेडकरनगर में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई के बाद जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खत्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता 300 के पार सीटें देने जा रही है। विपक्ष अब ईवीएम का रोना रो रहा है।

अपने को पिछड़ा नेता बताने की मची होड़ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन के नेता जिस तरह से अपने को असली पिछड़ा नेता बता रहे हैं। वह भी सिर्फ दिखावा है और यह लोग नकली पिछड़े नेता है। देश का असली पिछड़ा नेता कौन हैं इसे जनता जान रही है। उन्होंने कहा कि देश के असली पिछड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से मैं यहां पर पहुंचा हूं, तो जनता जानती है कौन पिछड़ा है और कौन पिछड़ों का नेता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार मैनपुरी की भी जनता मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनकर संसद भेजना है। इस बार यादव परिवार की अपने ही गढ़ में हार निश्चित है।

श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में ही किसानों का गेहूं सीधे खरीद केंद्र पर बिक रहा है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से अच्छी योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब किसानों को किसानों को समय से खाद मिल रही है। उन्हें यूरिया के लिए इस बार लाठी नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे शामिल
रविकिशन और निरहुआ सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकेगी - योगी आदित्यनाथ

पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन हुआ

भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं

किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है

भाजपा सत्ता में आते ही साकार करेगी दीन दयाल जी का सपना - केशव प्रसाद मौर्य

चंदौली में महेन्द्र नाथ जी ने बहाई है विकास की गंगा - योगी

लखनऊ 24 अप्रैल 2019, आपार जनसमर्थन और जनता में भारी उत्साह के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद प्रत्याशी डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज विशाल रोड-शो करके अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डा0 पाण्डेय के नामांकन से पूर्व आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा विगत पांच वर्षों में चंदौली संसदीय क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों की भागेदारी डा0 पाण्डेय के नामांकन में दिखाई पड़ी।

चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पांडेय का नामांकन कराने से पहले बुधवार डेढ़ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। वहीं इसी दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में जो विकास का दौर शुरू हुआ है उसे रुकना नहीं चाहिए। इसे निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद देशभर में मोदी जी की लहर है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार की किसी भी योजना की सर्वाधिक योजनाएं आपकी चंदौली जनपद में ही आई हैं। उन्होंने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की भी जमकर प्रशंसा की। इससे पहले चंदौली में पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुस्तक को पढ़ने पर समझ आएगा कि डॉ. पांडेय ने जनता के लिए बहुत काम किया है। यहां पर लगभग 30 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, 3 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय, डेढ़ लाख से अधिक गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय ने एक लाख से अधिक परिवारों को इस संसदीय क्षेत्र में रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां से ये दोनों सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। पूरी तरह चंदौली और महेंद्र नाथ पांडेय पर केंद्रित भाषण के दौरान सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी सिलसिलेवार बताया। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस बार जब तक सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं कर लेंगे तब तक खरीद चलती रहेगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने जिस तरह से विकास का काम किया है। उसको उन्होंने किताबी रूप देकर बता दिया है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कितना प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह धरती दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कर्मस्थली है। यह लोग कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार इसे आगे बढ़कर हटाने जा रही है। इसके हटते ही वहां पर भी विकास अलग रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही गरीबी पर विजय प्राप्त हो सकती है और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप लोगों को फिर से भाजपा सरकार को चुनना होगा। गठबंधन और कांग्रेस ने भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार करके देश को खोखला करने का काम किया है, उससे आप सभी लोग अवगत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विपक्ष हार के डर से ईवीएम मशीन का रोना रोने लगा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से अपील की आप लोग 19 मई को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में दूसरी बार भेजिए।

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में जो सरकार केन्द्र में बनेगी वह लोक कल्याण के कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा मा. नरेन्द्र मोदी जी गरीबी हटाओं के संकल्प के साथ काम कर रहे है। जबकि विपक्ष मोदी हटाओं के नारे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आपका एक-एक वोट तय करेगा कि पीएम कौन बनेगा। श्री आशीष पटेल ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि डा0 पाण्डेय की जीत क्षेत्र के विकास की जीत होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि तीन चरणों में भाजपा जीत चुकी है। अब विपक्ष पूरी तरह से हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से गांवों में रहने वाले व्यक्ति का भी खाता खुलवाकर विकास की योजनाओं को लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जिसकी वजह से इस बार भी घर-घर मोदी जी बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से मोदी जी ने बालाकोट में हमला कराया है, उससे आंतकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जीतकर गए और चंदौली का नाम उन्होंने ऊंचा करने का काम किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद प्रत्याशी डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आप लोगों को अपने काम बताने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने क्या काम किया है, उसको किताबी रूप दिया गया है। इसमें बड़े 108 कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर से आप लोग मुझे चुनकर संसद में भेजिए, मुझसे जितना हो सकेगा उससे ज्यादा काम करने का काम करूंगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सलिल विश्नोई और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा चैधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिध, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

गांधी और अम्बेडकर के बाद मोदी हैं दलितों के सबसे बडे सेवक - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
मोदी के साथ खडा होने पर आगे बढ़ेगा दलित समाज

चंदौली में विशाल जनसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विशाल जनसमूह को दिलवाया जीत का संकल्प

चंदौली/लखनऊ 10 अप्रैल 2019, मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि दुनिया में एक नेता ऐसा है जो सिर्फ गरीबों और दलितों के बारे में ही सोचता है। वह नेता दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो गांधी और अम्बेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े चिंतक हैं। उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के दौरान सफाईकर्मियों के पैर अपने हाथों से धोकर बता दिया कि व दलितों का बेहद सम्मान करते हैं। यह बात आज चंदौली के सकलडीहा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की। उन्होंने विशाल जनसमूह के सामने दावा किया कि दलितों का सम्मान करने नरेन्द्र मोदी के साथ खडा होने पर दलित समाज आगे बढ़ेगा।  प्रदेश अध्यक्ष ने आज इस मौके पर चंदौली की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलवाया। उन्होंने विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं से हर दलित बस्ती में नरेन्द्र मोदी का संदेश पहुंचाने को कहा।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा कि वह जब भी मोदी जी से अकेले में मिलते हैं तब मोदी जी का पहला सवाल यही होता है कि पांडे जी गरीबों की भलाई का एजेंडा कितना आगे बढा। दिन रात मोदी जी के मन में गरीबो की भलाई की चिंता रहती है। जब मोरार जी देसाई की सरकार गिर रही थी उस समय हमारी विचारधारा के लोगों ने बाबू जगजीवनराम को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया। नेता हर पांच साल में परीक्षा देता है वहीं अफसर एक बार ही एग्जाम दे कर पास होता है और 60 साल तक पास होता है। आप लोगो के एमपी और नरेन्द्र मोदी के सिपाही के रूप में आपके सामने हूं।

मजबूत बूथ समितियां ही भाजपा की ताकत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
अपने लिए सुरक्षित सीट तलाशने वाले राहुल गांधी अपनी पार्टी और देश को क्या सुरक्षा देंगे ?

चंदौली/लखनऊ 02 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने सकलडीहा विधानसभा में गुलशन महाविद्यालय सराय बलुआ में बूथ समिति सम्मेलन में कहा कि आज पार्टी के तरफ से बूथ समितियों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और भाजपा के मजबूत बूथों ने पार्टी को मजबूत किया है। भाजपा के मजबूत बूथों से ही पार्टी चुनाव जीतने का काम करती हैं और मजबूत बूथ ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाते है। बूथ के एक-एक कार्यकर्ता की मजबूत अभेद्य बूथ की संरचना ही प्रदेश में अबकी बार उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करेगी। चन्दौली लोकसभा क्षेत्र को देश के पांच बिकसित क्षेत्रों में शामिल करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। उन्होनंे कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया। विकास के नाम पर झूठा आश्वासन दिया। इस बात को अब जनता जान चुकी है और इस चुनाव में सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस का भी पत्ता साफ हो जाएगा और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में ऐतिहासिक सरकार बनेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे है, वह देश व अपनी पार्टी को क्या सुरक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी जी की सक्रियता से राहुल गांधी का कांफिडेंस लूज हो गया है, अपनी हार को देखकर राहुल गांधी बचने का रास्ता तलाश रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी को दलित और गरीब प्रिय नहीं है बल्कि उन्हें दौलत प्रिय है और मोदी जी को गरीब प्रिय है जिनके पैर धुलकर वह उनकी सेवा कर रहे है।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अनिल सिंह, प्रभारी ओमकार केशरी, राज्य मंत्री अनिल राजभर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए
लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अलीनगर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली में 63 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया तथा मथुरापुरा में सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी है और जबसे केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार हर समाज व हर वर्ग का विकास हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का सपना है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो, शौचालय हो, उस क्रम में बहुत तेजी से काम चल रहा है।

डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर अन्य विपक्षी पार्टियां घबराहट में है इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का बेमेल गठजोड़ हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता इनके कार्यकाल के लूटपाट और भ्रष्टाचार को जानती है अब इनके बहकावे में कभी नहीं आने वाली है। इस बार चुनाव में जनता इनको फिर से सबक सिखाएगी और एक बार फिर से माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

डॉ पांडेय ने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक दूसरे को सांपनाथ-नागनाथ और गुंडा कहने वाले स्वयं के कल्याण व स्वार्थ के लिए एक हुए है, देश की जनता इस बात को बखूबी जानती है।