UP News Live » बलिया

2014 में जनता ने एक प्रयोग किया था जिसके बाद से हाथी ने अंडा देना शुरू कर दिया है - योगी आदित्यनाथ
मोदी जी ने 5 वर्षों तक ईमानदारी से पसीना बहाकर जनता के हित में कार्य किया

सपा,बसपा,कांग्रेस की सरकारों ने समाज को बांटा, दंगे करवाए, जनता के हक पर डकैतियां डाली।

‘बुआ-बबुआ की लूट-खसोट की दुकान’ पर मैंने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताला लगा दिया।

लखनऊ 11 मई 2019, गोरखपुर/सलेमपुर/बलिया/राबर्ट्सगंज/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 5 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी जी ने सपा-बसपा गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। योगी जी ने कहा कि मोदी जी ने 5 वर्षों तक ईमानदारी से पसीना बहाकर जनता के हित में कार्य किया। ‘योग’ को पीएम मोदी जी की वजह से पूरे विश्व में पहचान मिली। सीएम ने कहा कि मोदी जी की वजह से देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई आज अगर किसी ने भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो उसे पाताल से भी ढूंढ कर मारा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने समाज को बांटा, दंगे करवाए, जनता के हक पर डकैतियां डाली, लोगों को शांति से पर्व और त्योहार तक मनाने नहीं दिए। यही नहीं बबुआ ने चीनी मिलें बंद की तो बुआ ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों में नीलाम कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का मामला निपटते ही हम देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिल लगाएंगे। सीएम ने कहा कि 23 मई को चुनाव हारने के बाद बबुआ-बुआ को भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति बताएगा तो बुआ बबुआ को दंगों का सरताज बताएगी।

योगी जी ने कहा कि गोरखपुर के विकास को महसूस करते हुए जनता को जागरूक कीजिये।आज गरीबों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। आज खोराबार क्षेत्र में चारों तरफ सड़को का चैड़ीकरण हो रहा है। बाढ़ से बचाव का पुख्ता इंतजाम बीजेपी सरकार ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि रवि किशन जीतेंगे तो यहां की प्रतिभा को भी कला का मंच मिलेगा। योगी जी ने गोरखपुर और सलेमपुर की सभा में मौजूद सभी लोगों से बीजेपी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

योगी जी ने बलिया में सपा-बसपा महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लूटपाट पर अंकुश लग जाने के कारण ही इन दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। मुख्यमंत्री ने बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सपा व बसपा पर तीखे हमले किये।

उन्होंने कहा कि ‘बुआ-बबुआ की लूट-खसोट की दुकान’ पर मैंने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताला लगा दिया तो इन्होंने जनता को ‘महामिलावटी माल बेचकर ठगने के लिये’ महागठबंधन के रूप में नया काउंटर खोल लिया है। योगी जी ने दावा किया कि जनता सपा-बसपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 23 मई को परिणाम के जरिये उनका काउंटर बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अगर अखिलेश सरकार के मंसूबों को नाकाम नहीं किया होता तो उसने खूंखार आतंकवादियों को रिहा करके प्रदेश को आतंकवाद की आग में झोंक दिया होता। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ इस नारे को बलिया के लोग बुलंद करेंगे, क्योंकि मैं जानता हूं कि बलिया के लोगों में राष्ट्रवाद का रक्त दौड़ता है।

योगी जी ने राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने एक नया प्रयोग किया था उस प्रयोग से बसपा के हाथी ने अंडा देना शुरु कर दिया। यानि उन्हें उत्तर प्रदेश से एक भी सीट नहीं मिली और ये चुनाव फिर एक बार यही साबित करेगा। गणित का एक नियम है कि अगर जीरो को जीरो के साथ गुणा करो तो जीरो ही आता है। स्वाभाविक रूप से सपा-बसपा का गठबंधन भी आने वाली 23 तारीख को जीरो पर ही होगा।

योगी जी ने कहा कि जो लोग क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर, जाति के नाम पर, धर्म के नाम देश को बांटते थे, जब उन्हें सत्ता में आने का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया। किसी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है तो किसी ने गरीब का मकान नहीं बनाया, लेकिन अपनी बड़ी बड़ी हवेलियां बना दी और किसी ने सरकारी पैसा बंगले में खर्च किया और उसके बाद जब मकान खाली करने की नौबत आई तो टोटी भी चुरा कर ले गए। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल जी के प्रयास से आज मिर्जापुर में भी मेडिकल कॉलेज खुल रहा है। यहां प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी का प्लांट लग रहा है।

योगी जी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को जो लोग गाली देते थे आज उन्हीं के लिए मायावती जी वोट मांग रही है, ऐसी भी क्या मजबूरी है कि कांशीराम जी के नाम से जो मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में बना था उसका नाम बदल दिया समाजवादी पार्टी ने और मायावती जी वहीं पर जाकर समाजवादी पार्टी के साथ मंच शेयर करती है। देश प्रदेश की सुरक्षा के लिए जो लोग खतरा बने हुए हैं, वह लोग आज आपके बीच में आकर रहनुमा बनने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी जी हैं युग पुरूष, इन्हें हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है - केशव मौर्य
मायावती और ममता भी देख रही पीएम बनने का सपना, जनता इन्हें देगी जवाब

मोदी जी की योजनाओं से जनता को सीधे मिला लाभ, गरीबों को मिला सम्मान

पांचवें चरण के बाद गठबंधन की हवा निकली

लखनऊ 07 मई 2019, चंदौली, बलिया अम्बेडकरनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली, बलिया और अम्बेडकरनगर में आयोजित जनसभाओं में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को चंदौली में जनसभा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आप लोगों को यहां के सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ जी को जिताकर भेजना है। उन्होंने कहा कि पाण्डेय जी को जिताकर हम देश में मोदी जी की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें अपना वोट बिल्कुल ही खराब नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें जनता सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि हमें किसे चुनना आउट कौन हमारा उद्धार करने वाला है।

उन्होंने कहाकि पांचवें चरण के चुनाव के बाद गठबंधन बिल्कुन हवा हो गया है। सपा का वोट न तो बसपा को जा रहा है और न ही बसपा का वोट सपा में जा रहा है। यूपी में भाजपा की लहर 2014 से भी जबरदस्त है।

केशव मौर्य ने कहा कि मोदी जी के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की वजह से इस समय भ्रष्टाचरियों में खलबली मची हुई है। जिस तरह से वह भ्रष्टाचार रोकने का काम कर रहे हैं, उससे विपक्षी हताश है। मोदी जी की इस कार्रवाई से सब डर रहे हैं इसीलिए ये सब मोदी जी के खिलाफ हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अभी भ्रष्टाचार रोककर ही गरीबों के घर में खुशी ला दी है। जब भ्रष्टाचरियों से रिकवरी होगी तो गरीबों के घर में खुशियों की बहार आ जाएगी। जनसभा में उन्होंने कहा कि जिस देश में भ्रष्टाचार नहीं होता है, वहां पर गरीबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत विकसित देश जहां पर भ्रष्टाचार न होने की वजह से विकास हुआ है।

अम्बेडकरनगर में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई के बाद जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले बम धमाके आम बात हुआ करते थे, लेकिन मोदी सरकार में ये इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। देश थल से लेकर आकाश तक अपने को सुरक्षित चाहता है और मोदी सरकार इसमें सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र देश से आंतकवाद का खत्मा चाहता है। इसकी वजह से अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता 300 के पार सीटें देने जा रही है। विपक्ष अब ईवीएम का रोना रो रहा है।

अपने को पिछड़ा नेता बताने की मची होड़ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गठबंधन के नेता जिस तरह से अपने को असली पिछड़ा नेता बता रहे हैं। वह भी सिर्फ दिखावा है और यह लोग नकली पिछड़े नेता है। देश का असली पिछड़ा नेता कौन हैं इसे जनता जान रही है। उन्होंने कहा कि देश के असली पिछड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से मैं यहां पर पहुंचा हूं, तो जनता जानती है कौन पिछड़ा है और कौन पिछड़ों का नेता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार मैनपुरी की भी जनता मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनकर संसद भेजना है। इस बार यादव परिवार की अपने ही गढ़ में हार निश्चित है।

श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में ही किसानों का गेहूं सीधे खरीद केंद्र पर बिक रहा है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार की तरफ से अच्छी योजनाएं लांच की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुना करने के लिए बहुत काम किया। फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। अब किसानों को किसानों को समय से खाद मिल रही है। उन्हें यूरिया के लिए इस बार लाठी नहीं खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता में आए थे, उस समय ऋणमाफी में 86 लाख किसानों को ही लाभ मिला था। जबकि प्रदेश में ढाई करोड़ किसान और पूरे देश में 13 करोड़ किसान है। सभी किसानों का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने किसान सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

नक्सली हमले में शहीद बलिया के सपूत श्री मनोज के अन्तिम संस्कार में भाग लेने के लिए श्री उपेन्द्र तिवारी बलिया में
लखनऊ 14 मार्च, 2018

प्रदेश के जल संसाधन, जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं परती भूमि विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी आज बलिया में हैं। वहां वह 13 मार्च, 2018 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद सी.आर.पी.एफ. के जवान बलिया के सपूत श्री मनोज कुमार के अत्येष्टि संस्कार में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने जनपद बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
बांसडीह तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगही में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री व गृह अनुदान की धनराशि वितरित

बाढ़ से प्रभावित लोगों को शासन व प्रशासन द्वारा

हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी: मुख्यमंत्री

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर के पास हो रही

कटान को रोकने/नियंत्रित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाय

बाढ़ एवं आपदा प्रबन्धन के लिए पर्याप्त धनराशि प्रत्येक जनपद के पास उपलब्ध

बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने में

आम जनमानस की सहभागिता होना बहुत जरूरी

800 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री

व 24 लोगों को गृह अनुदान प्रदान किया गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बांसडीह तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगही में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री व गृह अनुदान की धनराशि वितरित करते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को शासन व प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावितों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ से जन-हानि होने पर चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ में जिनके पक्के मकान ढ़ह/बह गये होंगे, उन्हें 95100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। जिनके कच्चे मकान/झोपड़ी बाढ़ में बह गये होगें, उन्हें चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर उन्हें सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनकी फसलें नष्ट हुई है, उनकी भी सूची बनाकर राहत देना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने में आम जनमानस की सहभागिता होना बहुत जरूरी है।

योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 25 जनपद बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्याप्त राहत सामग्री पहले से ही आवंटित की जा चुकी है। बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर भारत सरकार को भेजी गयी है। बाढ़ से जन-धन की हानि को रोकने के लिए आवश्यकता के अनुरूप, पीएसी (फ्लड यूनिट) व एनडीआरएफ को लगाया गया है। जहां व्यापक प्रभाव पड़ा है, वहां आर्मी को भी लगाया गया है। यही नहीं, वायु सेना के हेलीकाप्टर से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की गयी है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा प्रबन्धन के लिए पर्याप्त धनराशि प्रत्येक जनपद के पास उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला प्रशासन हमेशा सतर्क व सजग रहे तथा बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद करे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर के पास हो रही कटान को बेहद गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर कटान रोकने/नियंत्रित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाय।

योगी जी ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, बहन-बेटियों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उन्नयन के लिए लगातार प्रयत्नशील है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने लघु-सीमान्त किसानों के लिए फसल ऋण मोचन योजना का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को किसी भी दशा में माफ नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शोहदों व शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाय। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एण्टी रोमियो स्क्वायड प्रभावी ढ़ंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सांठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर तहसील बांसडीह के चांदपुर, चितविसांव कला, केवरा, रामपुर नम्बरी व खेवसर गांवों के 800 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री व 24 लोगों को गृह अनुदान (प्रति व्यक्ति रू0-4100) प्रदान किया गया। बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम को राज्य मंत्री (स्वन्त्रत प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद श्री रवीन्द्र कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को जनपद में बाढ़ की स्थिति व आपदा राहत कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

बलिया में छात्रा की चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में “आप” का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़, भाजपा सरकार दे रही है संरक्षण – संजय सिंह

दो दिन पूर्व बलिया जिले की एक छात्रा रागनी दुबे की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या के विरोध में एवं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग की |

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ भाजपा के ही रसूखदार नेता और उनकी बिगडैल औलादें छेड़खानी कर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं |

उन्होंने कहा कि चंडीगड़ की घटना की कार्यवाही में अभी तेजी भी नहीं आ पाई थी तब तक  बलिया में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले दबंग नेता के लड़के ने स्कूल जा रही छात्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी | आज प्रदेश में बहू बेटियां भाजपा के गमछा वाले गुंडों से भयभीत हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हमेशा कहा है कि गुंडे प्रदेश छोड़कर चले जाएँ, अपराधियों को संरक्षण देने वाले बख्शे नहीं जायेंगे | योगी जी के ये वायदे प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदों की तरह जुमले हो गए है | आज अपराधी बेख़ौफ़ हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है |

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, भाजपा सरकार बनते ही थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी भी पीटे जा रहे हैं | एस.पी के घर के अंदर घुसकर हमला किया जा रहा है, मंत्री पुलिस अधिकारियों को उनकी खाल खिचवाने की धमकी दे रहे है | पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है | मुख्यमंत्री योगी जी अब तक के कार्यकाल में बेहद कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए है, नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए |

जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश जैसे नारे देकर जनता को लुभावने सपने दिखाए और उत्तर प्रदेश को अपराध से ग्रसित राज्य की तरह पेश किया | भाजपा सरकार बनते ही राजधानी में ही दिनदहाड़े बलात्कार और हत्याओं की वारदातें तेजी से बढ़ने लगी है | आज बहू- बेटियां 8  बजे के बाद घर से बाहर निकलने में डरती हैं । पुलिस प्रशासन कठपुतली बना हुआ है |

प्रदर्शन में जिला सचिव एस.पी.बागी, कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, नीरज श्रीवास्तव, राजू यादव, अंजू सिंह, सुम्मी वार्ष्णेय अजय गुप्ता, किश्वर जहाँ, वंशराज दुबे, देश दीपक, सुभाशनी मिश्रा, शौकत अली,  जीतू सैनी, शशिकांत, प्रवीण तिवारी, पन्नालाल, नन्हा यादव, सुभाष, राधे, के के श्रीवास्तव, तुषार, बालगोविन्द, विनोद, फैज सिद्दकी,  कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद बलिया, गाजीपुर तथा आजमगढ़ में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी वाराणसी का माहौल खराब कर रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद बलिया, गाजीपुर तथा आजमगढ़ में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी वाराणसी का माहौल खराब कर रही है। नरेन्द्र मोदी की गंगा आरती को पाॅलीटिकल बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग बहुत चालू हैं तथा झूठा प्रचार करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह बीजेपी के झूठे बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार द्वारा जनता के हित में जैसी योजनाएं चलाई गई हैं, वैसी एक भी योजना गुजरात में नहीं चल रही। गुजरात का विकास केवल पूंजीपतियों के लिए है। बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। बीजेपी विकास के बजाए सांप्रदायिकता का रास्ता अपनाकर वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश के सभी चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे आगे रहेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में इतने घोटाले हुए जिसकी गिनती कर पाना मुश्किल है। कांगे्रस की केन्द्र सरकार ने देश का विकास नहीं किया, उसे पीछे ढ़केल दिया। कांग्रेस सरकार ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। देश की जनता कांग्रेस से परेशान हो गई है, इसीलिए जनता ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है।

बीएसपी पर निशाना साधते हुए श्री यादव ने कहा कि बीएसपी ने उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा नुकसान पहंुचाया है। इस पार्टी की सरकार ने जनता का पैसा मूर्तियों और पार्कों को बनवाने में बर्बाद कर दिया। इसकी नेता ने जिंदा रहते हुए ही पार्कों में अपनी मूर्तियां लगवाईं। इन निर्माणों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। जिसकी जांच अभी तक चल रही है। उन्होंने कहा कि बीएसपी का शासन भ्रष्टाचार के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी। इस आधार पर ये तय है कि लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में गैर-कांग्रेस, गैर-बीजेपी अर्थात तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, जिसमें समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस वक्त नेताजी से अधिक अनुभवी और प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य अन्य कोई नहीं है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने का काम कर रही है, जिसके चलते मात्र दो वर्षों में चुनावी वादों को तेजी से पूरा किया गया। समाजवादी सरकार ने हमेशा जनता के हित से जुड़े फैसले लेकर जनता का पैसा जनता को वापस लौटाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी सरकार की बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन योजना, दसवीं पास अल्पसंख्यक बेटियों के लिए हमारी बेटी उसका कल आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेष सरकार ने जनता को लाभान्वित करने का काम किया। समाजवादी सरकार ने निःशुल्क लैपटाॅप वितरित कर उच्च षिक्षा में व्याप्त गैर बराबरी को खत्म करने का काम किया है। लैपटाॅप के वितरण से गरीब बच्चों के मन से अंग्रेजी और तकनीकी का डर भी निकल रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी मुफ्त शिक्षा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सपा सरकार ने ही बेहतर बनाया है।

मुख्यमंत्री जी ने जनता से आह्वान किया कि इस लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं ताकि केन्द्र में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका वाली सेक्युलर सरकार बने, जिससे आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकेें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

लोकदल की सदस्यता ग्रहण की
राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों कार्यक्रमों से प्रभावित होकर बलिया के पूर्व विधायक मुन्नूराम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चै0 अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव/संासद जयन्त चैधरी में आस्था व्यक्त करते हुये प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक मुन्नूराम ने कहा कि श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की नीतियो को पूर्वांचल में जन जन तक पहुचाने का कार्य करूँगा, साथ ही पूर्वांचल के किसानों पिछड़ों, अतिपिछड़ों तथा दलितों मजदूरों, व गरीबों को लाम्बन्द करके राष्ट्रीय लोकदल के साथ जोड़ने का भी कार्य करूँगा।

प्रो0 त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान की अध्यक्षता में प्रदेष मुख्यालय पर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जोनल अध्यक्षों व 2012 में राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह पर लड़े सभी प्रत्याषियों की बैठक आहुत की गयी है। बैठक में वर्तमान राजनीति व प्रदेष में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत बनाने के लिए खुलकर चर्चा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

मुख्यमंत्री ने सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता युवती के बलिया स्थित पैतृक गांव जाकर उसके माता-पिता से भेंट कर संवेदना व्यक्त की
पीडि़ता के माता-पिता को मुख्यमंत्री ने 20 लाख रु0 का ड्राफ्ट दिया

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता युवती के बलिया स्थित पैतृक गांव जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज उसके माता-पिता से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीडि़ता के माता-पिता को 20 लाख रुपए की धनराशि का ड्राफ्ट प्रदान किया और सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव का विकास कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना घटित होने पर कठोर कार्रवाई की जाए। श्री अखिलेश यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि इस दुःखद घटना से सारा देश नाराज है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने महिलाओं के लिए 1090 वूमन पावर लाइन सेवा शुरु किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इस नम्बर पर अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं हैं और इन पर कार्रवाई भी शुरू करा दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस की संख्या भी बढ़ायी जाएगी।

मुख्यमंत्री के बलिया भ्रमण के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, विधायकगण श्री नारद राय, श्री जय प्रकाश अंचल और श्री गोरख पासवान तथा अन्य गणमान्य नागरिक और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख
भारतीय जनता पार्टी ने गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय  मूलतः बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर  गहरा दुःख और क्षोभ व्यक्त करते हुए इसे जघन्यतम क्रूर घटना बताया है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए केन्द्र व दिल्ली सरकार के निकम्मेपन को  दोषी ठहराया तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र की मांग की है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शोक संवेदना व्यक्त करते  हुए कहा कि यह दिल दहला देने वाली तथा सभ्यसमाज की शर्मसार करने वाली घटना  है। उन्होंने घटना के लिए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग कि ताकि ऐसे  कुकृत्य करने का विचार मन मास्तिष्क में आते ही अपराधी सिहर जाए।

पीडि़त  23 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज  मिश्र, विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, केसरीनाथ  त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, वरिष्ठ नेता एवं  सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता,  धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह,  प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार,  श्रीमती प्रेमलता कटियार, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, रामनरेश  अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, संतोष  सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, राजेन्द्र  तिवारी, विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, अवध प्रान्त के क्षेत्रीय  अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री  अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर  गुप्त, कार्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी  नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहमीडिया प्रभारी दिलीप  श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, मैथलीशरण शुक्ल,  वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, मान सिंह, सियाराम वर्मा, गिरजा शंकर  गुप्ता, सचिदान्द राय, अशोक जायसवाल, करूणेश त्रिपाठी आदि अनेक लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है
गंगा समग्र यात्रा पर निकली उमाभारती ने आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए कहा कि हमारे जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है. पिछले २२ वर्षों से चल रहे उदारीकरण में तो इनकी और दुर्दशा हुई है. २१ सितम्बर को गंगासागर से शुरू हुई यात्रा झारखण्ड और बिहार होते हुए आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश की. बक्सर के रास्ते बिहार की सीमा से गंगा को पार कर यात्रा बलिया के  उजियारघाट के रास्ते भरौली पहुँची. जहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत हुआ. साध्वी उमाभारती ने यहाँ स्वामी सहजानंद की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर एक सभा को संबोधित किया.

सभा को सबोधित करते हुए  साध्वी उमा भारती ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण का सबसे ज्यादा नुकसान हमारी धरती और जल को हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) बढाने के चक्कर में हम अपने अधिष्ठान (जल. जगल, जमीन) को नष्ट कर विकास की अंधी दौड़ में शामिल हो गए हैं. जल, जंगल, जमीन की बात करने वालों को पिछड़ा कहा जाता है. एफडीआई की चर्चा करते हुए उमाश्री ने कहा कि  सरकार कह रही है कि एफडीआई से रोजगार मिलेगा, लेकिन मैं आपको यह बता रही हूँ कि एफडीआई से ७ करोड़ लोगो का रोजगार छीनेगा और २० करोड़ लोग प्रभावित होंगे. सरकार को अगर लोगों के रोजगार की चिंता है तो वह गंगा के लिए कानून बनाये ५० करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा.

उमाश्री ने कहा कि मंगल पाण्डेय और चित्तू पाण्डेय की धरती पर हमें आज यह संकल्प लेना होगा कि जैसी गंगा गोमुख में है वैसी ही गंगासागर में दिखे इसके लिए सतत् संघर्ष करेंगे. स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश यात्रा प्रभारी शिव प्रताप शुक्ल, संयोजक विंध्यवासिनी कुमार, विधायक उपेन्द्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य केदार सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुये।.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com