UP News Live » लखीमपुर-खीरी

हार के डर से अब ईवीएम का रोना रो रहे अखिलेश - केशव प्रसाद मौर्य
झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन हैं कांग्रेस, सपा और बसपा

सारे भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

पीएम की कुर्सी को जागीर समझने वाले गांधी परिवार को जनता ने सिखाया सबक

मोदी जी के खिलाफ बयान भारी पड़ रहा राहुल को

लखनऊ 23 अप्रैल 2019, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी। क्रांतिकारियों की धरती शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभाएं की। शाहजहांपुर के प्रत्याशी अरुण सागर के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि 29 तारीख तक सब जाइए भूल, याद रखिए सिर्फ मोदी जी और कमल का फूल। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन को कुछ लोग कह रहे हैं कि वह हावी हो रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता अब भाजपा में आस्था रख रहे हैं। इन पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं का पार्टी में आना जारी है। उन्होंने कहा कि अब सपा समाप्त पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी हो गई है। अब कांग्रेस से लेकर गठबंधन तक के नेताओं में भगदड़ मची हुई हैं। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 55 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया, वह काम मोदी सरकार ने महज 5 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घर-घर शौचालय बनावाएं, घर-घर बिजली पहुंचीं और गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ यूपी की सपा और बसपा पार्टियां हमेशा ही सौदा कर लेती थी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए यह लोग इस तरह से सौदा करते थे कि दिल्ली में कांग्रेस लूटे और यूपी में यह दोनों ही दल बराबर लूटते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में इन दोनों ही दलों ने यूपी को लूटा है। यह लोग दिल्ली में पार्टी से सौदेबाजी करते थे। इन लोगों के भ्रष्टाचार की पोल मोदी सरकार में खुल गई है। प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव के खिलाफ जांच चल रही है और रॉबर्ट वाड्रा पर भी जांच चल रही है। जांच से यह लोग घबराए हुए है, इसलिए सारे भ्रष्टाचारी एक होकर मोदी जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बाराबंकी में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पीएम की कुर्सी को अपना बैनामा समझता था, लेकिन उसके इस मिथक को जनता ने 2014 में तोड़ दिया। आज देश की कुर्सी पर पिछड़ी जाति से आने वाला एक गरीब परिवार का बेटा बैठा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहने के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के खातिर अपने पुरूस्कार की राशि गंगा की सफाई और बेटियों की पढ़ाई के खातिर कर खर्च कर देते हैं, ऐसे व्यक्ति पर यह आरोप लगाते समय राहुल गांधी को शर्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी सु्प्रीम कोर्ट में माफी मांग रहे हैं कि मैंने चुनावी गर्मी में चैकीदार को चोर कह दिया। अब उनकी सफाई काम नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने का काम किया है। यह चुनाव भारत को 100 साल आगे ले जाने वाला है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा दोनों ही तय करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस बार अमेठी से हार रहे हैं, इसलिए केरल भाग गए हैं।

तीसरे चरण के चुनाव में वोटिंग मशीन को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह से घबराए हुए है। उन्होंने कहा,  कि अखिलेश यादव जी को अब अपनी हार का अहसास हो गया है, वह अपने ही गढ़ में हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, बीजेपी को जनता का प्यार मिल रहा है। इसकी वजह से एसपी-बीएसपी में बौखलाहट है। अब उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है, इसीलिए फिर से ईवीएम का दुखड़ा रोना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जब हम चुनाव हारे तो उस समय ईवीएम मशीन ठीक थी। विपक्ष के पास जनता में इस दुखड़े के अलावा कुछ और नहीं बचा है।

यूपी की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मायावती पर तंज करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बहन जी हमारी सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से मायावती सपाईयों के गढ़ मैनपुरी क्षेत्र में प्रचार करने के लिए गई थी, वहां से सुरक्षित वापस आ पाई है, तो यह सिर्फ भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। अगर भाजपा सरकार न होती, तो शायद मायावती सुरक्षित न लौट पाती। इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के साथ क्या हुआ है, इसके बारे में सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती जी भी महसूस कर रही है कि हम अगर सुरक्षित है तो सिर्फ भाजपा सरकार में ही है। भ्रष्टाचार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती जी ने इतना पैसा कमाया है कि उनका हाथी बहुत मोटा हो गया था, लेकिन नोटबंदी होते ही उनका हाथी भैस का बच्चा बन गया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। हमारी पार्टी में किसी भी जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले वीआईपी जिलों को ज्यादा बिजली मिलती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में यूपी के 75 जिलों को बराबर बिजली मिल रही है। हमारे लिए कोई भी जिला वीवीआईपी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सभी जिले बराबर हैं, तभी तो पूरे प्रदेश को बराबर बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि यही नहीं हमारी सरकार में सभी जिलों में बराबर सड़कें बन रही है। अब सड़कें न बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही जेल में भी डालने का काम किया जा रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के सुंदरवल, श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि मोदी सरकार की वजह से ही देश को पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल पाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की मांग पिछले कई अरसे की जा रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि गरीब सामान्य जाति के लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने ही किया है। गरीब सामान्य जाति के लोगों को मिलने वाले आरक्षण में अन्य जातियों का हक नहीं मारा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वजह से ही दलितों का भी सम्मान हो रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के पीएम मोदी द्वारा धोए गए पैर से ही समझा जा सकता है। समस्त जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार है। आपका वोट और समर्थन ही हमें और देश को मजबूती प्रदान करेगा।

शाहजहांपुर में पुलों की बड़ी समस्या है, इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार यहां पर पुलों का जाल बिछाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तिलहर विधानसभा में एक पुल, लक्ष्मणपुर में सेतु नदी का पुल, समस्तीपुर पर रामगंगा का पुल, तबरा सलेमपुर में एक पुल का निर्माण होने जा रहा है। इनके अलावा जहां पर भी पुलों की समस्या है, उनको विधायकों की मांग पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मकसद से काम कर रही है और हमारी सरकार में कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग भी काम कराने के लिए आते हैं, जनहित के सारे कामों को हमारी सरकार तत्काल करती है।

मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
बाढ़ के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बनायी गयी बाढ़ चैकियां 24 घण्टे सक्रिय रहंे: मुख्यमंत्री

बाढ़ से निपटने के कार्यों में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश

बाढ़ नियंत्रण व राहत कार्यों के सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

बाढ़गस्त क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की

लखनऊ: 24 अगस्त, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद लखीमपुर खीरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने ओ0एन0जी0सी0 सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बाढ़ के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिले में अब तक बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों का पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि जहां पर नदियां कृषि भूमि का कटान कर रही हंै और फसलें नष्ट हो रही हैं, वहां पर बैम्बू क्रेट लगाने में तेजी लायी जाए, जिससे कृषि भूमि को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्थापित की गईं बाढ़ चैकियां 24 घण्टे सक्रिय रहंे। कटान के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाए। बाढ़ चैकियों पर पेट्रोमैक्स की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। मुुख्यमंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि वे धौरहरा तहसील के कटान से प्रभावित साहबदीन पुरवा तथा सरैयाकलां गांवों में कटान से निपटने के लिए अविलम्ब प्रभावी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जनपद में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जनपद के सिंचाई विभाग के अधिकारी, बाढ़ की समस्या कम होने तक, अवकाश पर नहीं जायेंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के कार्यों में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए जनपद को पर्याप्त धनराशि दी गई है। बाढ़ नियंत्रण व राहत कार्यों के सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बाढ़गस्त क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। यदि वह वहां से नहीं हटना चाहते तो उन्हें राहत सामग्री वहीं पर पहंुचायी जाए। समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपेंद्र तिवारी लखीमपुर खीरी के भ्रमण पर बुधवार 10 जनवरी से
लखनऊ 09 जनवरी , 2018

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल संपूर्ति, भूमि विकास तथा जल संसाधन, परती भूमि विकास तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी 10 जनवरी 2018 से लखीमपुर खीरी के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री तिवारी 10 जनवरी को लखीमपुर खीरी के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसके उपरांत प्रेसवार्ता भी करेंगे। श्री तिवारी दुधवा नेशनल पार्क का व्यापक पैमाने पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और 13 जनवरी, 2018 को राजधानी वापस आ जायेंगे।

कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि लखीमपुर खीरी में निघासन रोड पर तलवार से हमलाकर एक युवक ने 14 वर्षीय शिवानी मिश्र पर बर्बरतापूर्ण हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसका लखनऊ के (के.जी.एम.यू. मेडिकल कालेज) में इलाज हो रहा है।

समाजवादी पार्टी के जिला संगठन और पूर्वमंत्री श्री यशपाल चैधरी के साथ एम.एल.सी. श्री आनंद भदौरिया एवं श्री शशांक यादव, और लखीमपुर खीरी के समाजवादी पार्टी संगठन के पदाधिकारियों सहित 15 लोगों ने आज पीड़िता से भेंटकर 51 हजार रूपए की धनराशि भेंट की।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़िता शिवानी का हालचाल लेने के बाद मांग की कि पीड़िता के उचित चिकित्सा के लिए भाजपा सरकार को 5 लाख रूपए की मदद देनी चाहिए। राज्य सरकार की संवेदनहीनता के साथ यह तथ्य भी उजागर हुए है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बदतर होती जा रही है। लखीमपुर की सदर कोतवाली के पास यू.पी. 100 नं0 पुलिस गायब थी जब 23 अगस्त 2017 को रोहित चैरसिया नामक युवक ने शिवानी मिश्र पर तलवार से हमला किया था जिसमें उसके बाएं हाथ की कलाई पूरी तरह से अलग हो गई थी। हमलावर से संघर्ष के चलते उसके हाथ की नस तथा स्नायुतंत्र भी क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

मेडिकल कालेज, लखनऊ में पीड़िता शिवानी मिश्र से भेंट करने वालों में समाजवादी पार्टी के नेतागण प्रमुख हैं सर्वश्री यशपाल चैधरी, (पूर्वमंत्री) आनंद भदौरिया एवं शशांक यादव (एम.एल.सी.), डा0 आर.ए. उस्मानी, विनय तिवारी, राम सरन, उत्कर्ष वर्मा, एवं (सभी पूर्व विधायक) अनुराग पटेल जिलाध्यक्ष, क्रांति कुमार सिंह उपाध्यक्ष, बजरंग सिंहल कोषाध्यक्ष, श्रीमती तृप्ति अवस्थी जिलाध्यक्ष महिलासभा, सर्वश्री रियाजुल्ला खां जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी तथा उत्तम वर्मा, भूपेंद्र सिंह वर्मा ‘अन्नू‘ एवं जितेंद्र वर्मा।

मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए
प्रभावित क्षेत्रों में एन0डी0आर0एफ0 और पी0ए0सी0 की फ्लड पलाटून को पर्याप्त संख्या में लगाया जाए

कोई भी बाढ़ प्रभावित राहत प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए

मुख्यमंत्री ने 07 कटान प्रभावित व्यक्तियों को

गृह अनुदान स्वीकृति पत्र प्रदान किए

बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट भी वितरित

आपदा राहत कोष में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही की बात सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील धौरहरा के ओ0एन0जी0सी0 मैदान में बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जानने और राहत सामग्री वितरण के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा की पहले ही व्यवस्थित तैयारी करके समाधान निकला जाना चाहिए। इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वह स्वयं, प्रभारी मंत्री, सिंचाई मंत्री निरन्तर दौरे कर रहे हैं। इसके अलावा, अधिकारियों को भी भेजा रहा है, जिससे बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का समयबद्ध ढंग से स्थायी समाधान निकाला जा सके।

योगी जी ने कहा कि सीमावर्ती जनपद होने कारण नेपाल से नदियों में पानी छोड़े जाने से जनधन की भारी हानि होती है। इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बाढ़ और कटान के कारण कहीं भी जनहानि न होने पाए। जहां बचाव कार्य हो सकते हैं, वहां राहत कार्य युद्धस्तर पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों हेतु धन की कमी किसी भी जिले में नहीं होनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूर्व में ही धनराशि उपलब्ध करायी है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत कोष में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी भी जनपद में आपदा से पीड़ित कोई भी व्यक्ति कहीं भी अभाव में न रहने पाए। इस कार्य को जिला प्रशासन स्वयं सुनिश्चित कर ले। जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न प्रत्येक दशा में पर्याप्त मात्रा में वितरित किए जाएं। आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में लंगर चलाकर पीड़ितों को खाने की व्यवस्था करायी जाए तथा रात्रि में प्रकाश हेतु पर्याप्त मात्रा मंे कैरोसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए।

योगी जी ने कहा कि इस आपदा में जिनके घर टूट अथवा नष्ट हो गये हैं उनकी अस्थायी व्यवस्था कराते हुए प्लास्टिक तिरपाल तात्कालिक रूप से उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आच्छादित कराते हुए समयबद्ध ढंग से आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए।। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाया जाए। एन0डी0आर0एफ0 और पी0ए0सी0 की फ्लड पलाटून को प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में लगाया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करे कि कोई भी बाढ़ प्रभावित राहत प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा सहित अन्य सभी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता प्रत्येक स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

योगी जी ने 07 कटान प्रभावित व्यक्तियों को गृह अनुदान स्वीकृति पत्र वितरित किए। इनमें से बाढ़ से आवासीय झोपड़ी के नष्ट होने के कारण 05 लाभार्थियों को 4,100 रुपए का गृह अनुदान तथा 02 लाभार्थियों को पक्का आवासीय मकान नष्ट होने के कारण 95,100 रुपए की गृह अनुदान स्वीकृति पत्र प्रदान के साथ-साथ खाद्यान्न किट भी वितरित किए। कार्यक्रम के उपरान्त तहसील धौरहरा के कटान प्रभावित क्षेत्रों के कुल 500 लाभार्थियों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचार कार्य में भले ही आगे हो, वोट हासिल करने में समाजवादी पार्टी ही आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के बजाय उद्योगपतियों को जोड़ने का कार्य करती रही है। भाजपा का घोषणा पत्र एक धोखा पत्र है। उन्होंने देश में सर्वाधिक शासन करने वाली कांगे्रस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत आर्थिक व विदेश नीति के कारण देश काफी पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों से देश की जनता तंग आ चुकी है। अब तीसरे मोर्चे की सरकार  श्री मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में बनेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने का काम कर रही है, जिसके चलते मात्र दो वर्षों में अपने चुनावी वादों को तेजी से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार की भांति जनता की गाढ़ी कमाई को मूर्तियों और स्मारकों में बर्बाद नहीं किया बल्कि जनता के हित से जुड़े फैसले लेकर जनता का पैसा जनता को वापस लौटाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी सरकार की बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन योजना, दसवीं पास अल्पसंख्यक बेटियों के लिए हमारी बेटी उसका कल आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जनता को लाभान्वित करने का काम किया। ऐसी योजनाएं अन्य किसी राज्य सरकार द्वारा नहीं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लैपटाॅप वितरित कर समाजवादी सरकार ने उच्च शिक्षा में व्याप्त गैर बराबरी को खत्म करने का काम किया। पूरे देश में किसी भी सरकार द्वारा आज तक यह नहीं किया गया।

श्री यादव ने कहा कि नौजवान ही समाजवादी पार्टी की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जितना समाजवादी पार्टी का नौजवानों का संगठन मजबूत है, उतना अन्य किसी पार्टी का नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक नौजवान आबादी उपलब्ध है। इसमें भी उत्तर प्रदेश में नौजवानों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सही उपयोग से ही प्रदेश व देश का विकास कर परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाए जाने के लिए समाजवादी सरकार ने कौशल विकास योजना लागू की है, जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर  आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पूववर्ती बसपा सरकार का नौजवानों से कोई मतलब नहीं था, उसने अपने पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में उनके लिए कोई योजना नहीं चलाई। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेष की चिकित्सा व्यवस्था को पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। लेकिन समाजवादी सरकार ने इसे पूरी तरह से पटरी पर ला दिया है। इससे प्रदेश की गरीब जनता राहत महसूस कर रही है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों को रोकेगी। केन्द्र में समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही सरकार बनेगी और समाजवादी लोग सेक्युलर सरकार बनाने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता की जबरदस्त लहर है। पार्टी के आयोजनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके आधार पर मैं कहना चाहूंगा कि चुनाव में बेहद अच्छे नतीजे आएंगे और समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

जल स्तर खतरे के निषान से ऊपर
उत्तर प्रदेष के पलिया कला, लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निषान से 0.20 मीटर ऊपर है।

सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 8.00 बजे नदी का जल स्तर 153.82 मी0 था, जबकि खतरे का जल स्तर 153.62 मी0 है।

इसी प्रकार एल्गिन ब्रिज बाराबंकी जनपद तथा अयोध्या जनपद फैजाबाद में घाघरा नदी तथा चन्द्रदीप घाट गोण्डा जनपद में कुआनों नदी खतरे के निषान से .50 मीटर के अंतर्गत बह रही हैं। इन नदियों का आज का जल स्तर क्रमषः 105.93, 92.38 तथा 88.72 मीटर है, जो खतरे के स्तर से क्रमषः 0.14, 0.35 एवं 0.12 मी0 नीचे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी में बाढ़ से बचाव हेतु 18.77 करोड़ रु. की परियोजनाओं की घोषणा की
बाढ़ राहत हेतु पांच स्टीमरों की भी घोषणा

मुख्यमंत्री ने शारदा नदी की सिल्ट सफाई कराने और बाढ़ से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री द्वारा शारदा बैराज का निरीक्षण तथा बाढ़ बचाव कार्याें की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी में शारदा बैराज का निरीक्षण करते हुए शारदा नदी की सिल्ट की सफाई आवश्यकतानुसार कराये जाने और बाढ़ से बचाव के लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए 18.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि नदी पर स्पर भी बनवाये जाएंगे।

शारदा बैराज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने शारदा नगर के निरीक्षण भवन में बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक में बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के भ्रमण के दौरान भीरा-पलिया रेलवे लाइन एवं परिसम्पत्तियों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु ग्राम दौलतापुर के निकट 5.74 करोड़ रुपये से कार्य कराये जाने की घोषणा की। इस परियोजना के तहत दो कि.मी. लम्बाई में ई.सी. बैग/जी.ई.ओ. बैग का ऐप्रन बनाकर 35 परक्यूपाइन स्पर का निर्माण कराया जाएगा। इससे 108.62 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि तथा 254 कच्चे-पक्के मकान सुरक्षित हो जायेंगे।

श्री यादव ने ग्राम गोविन्दपुर के निकट 3.16 करोड़ रुपये की लागत से 1200 मी. लम्बाई में एप्रेन बनाकर 18 परक्यूपाइन का निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की। इससे 300 हेक्टेयर कृषि भूमि और लगभग 3000 की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने भीरा रेलवे लाइन के निकट शारदा नदी में पूर्व निर्मित क्यूनेट की पुनस्र्थापना एवं स्पिल बन्द करने के लिए 2.43 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की। उन्होंने ग्राम सकेथू के पास शारदा नदी में स्पिल को बन्द करने की परियोजना हेतु 7.44 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इस परियोजना से 477.68 हेक्टेयर कृषि भूमि 30 हजार की आबादी और लगभग 2100 कच्चे-पक्के मकानों की बाढ़ से सुरक्षा हो सकेगी।

श्री यादव ने बाढ़ राहत हेतु पांच स्टीमरों की व्यवस्था किये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों की सुविधा हेतु वहां के गेस्ट हाउस का उच्चीकरण कराया जाएगा।  इसके अलावा दुधवा के पहंुच मार्ग तथा अन्दरूनी मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ीकरण भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि मूल्य समर्थन योजना के तहत गेंहू की खरीद का कार्य प्रदेश में आगामी 10 अप्रैल 2012 से शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जी.ई.ओ. बैग का रैन्डम निरीक्षण कराया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी  समस्याओं और दिक्कतों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दिये, जिनका उन्होंने समुचित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के जनपद लखीमपुर खीरी भ्रमण के दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री किशन सिंह आटोरिया, मण्डलायुक्त श्री प्रशांत त्रिवेदी, आई.जी. जोन श्री सुभाष चन्द्रा, जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश, प्रमुख अभियन्ता सिंचाई श्री जयपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

श्री अखिलेश यादव ने विधायकों श्री उत्कर्ष वर्मा, श्री विनय तिवारी, श्री सुनील कुमार भार्गव, श्री राम सरन, पूर्व संासद श्री रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक डा. आर.ए. उस्मानी, श्री के.जी. पटेल आदि अन्य जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र की समस्याओं और जनता की जरूरतों के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने लखीमपुर की मोहम्दी, पलिया, निघासन, धौरहरा एवं श्रीनगर विधानसभाओं में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की कृषि नीति किसान बनाएंगे और उनकी जमीन छीनकर उद्योगों को नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संसाधन नहीं, सुशासन की कमी है। यहां जल है, जंगल है, उपजाऊ जमीन है, लेकिन विकासोन्मुख सोच की सरकार नहीं होने से उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। उत्तर प्रदेश के विकास का आधार कृषि और कृषि आधारित उद्योग होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बड़ी कंपनियों से निवेश कराया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसान अपनी नीतियां स्वयं तय करेगा। किसानों की खेती की जमीन छीनकर बड़ी कपंनियों को देने की सपा, बसपा और कांग्रेस की नीति समाप्त होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और अगर यहां का किसान बर्बाद हुआ, तो न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश बर्बाद हो जाएगा।

सभा में मोहम्म्दी को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए उमा ने ऐलान किया कि भाजपा की सरकार बनी तो मोहम्म्दी जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे राज्यों और छोटे जिलों की पक्षधर है। यह उसकी नीति और सिद्धांत में शामिल है। सपा, बसपा पर हमला करते हुए उमा भारती ने कहा कि यह पार्टियां मान कर चलती हैं कि राज्य की जनता उनकी गुलाम है और वह उन्हें ही वोट करेगी। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जिस तरह भीमसेन ने जरासंध की दोनों जांघों को उखाड़कर दो दिशाओं में फेंक दिया था, उसी तरह आप इन दोनों दलों को प्रदेश की राजनीति से उखाड़ कर दो दिशाओं में फेंक दीजिए। कांग्रेस के स्वामी भक्त नेताओं को उमा ने सलाह दी कि वे यह जान लें कि देश का प्रधानमंत्री जनता तय करती है, न कि चाटुकार नेताओं की फौज।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

सूबे को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया है
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने लखीमपुर की चुनावी सभा में केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में अणुशक्ति का परीक्षण नहीं किया। जिसका भाजपा सरकार ने पुरजोर विरोध किया था। जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तब अणुशक्ति के परिक्षण के धमाके बाद अमेरिका जान पाया कि भारत एक अणुशक्ति देश बन गया है,यह था अटल बिहारी बाजपेई जी का कुशल नेतृत्व।

उन्होंने माया और मुलायम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने सूबे को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया है। सपा में गुण्डई और बसपा में धन उगाही से पूरा प्रदेश परिचित है। श्री आडवाणी ने कहा कि मुझे खुशी हुई सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर कि उन्होंने केन्द्र सरकार में एक समिति बनाने का कहा जो नदियों को जोड़ने की योजना पर काम करे। ये सोच हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की थी। जिसे सुबे सहित पूरे भारतवर्ष का किसान कभी सूखे का मुंह नहीं देखेगा।

श्री आडवाणी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतवर्ष को राष्ट्रमंडल घोटालों के माध्यम से  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मशार करने का कार्य किया है। कांगे्रस सरकार एक ऐसी ऐतिहासिक सरकार है जिसमें इतने ज्यादा घोटाले हुए कि जितने किसी भी सरकार में नहीं हुए। वर्तमान बसपा सरकार पर उन्होनंे कहा कि जिस सूबे की मुख्यमंत्री खुद एक महिला है उसके राज में इस सरकार में बलात्कार की बाढ़ आ गई जिसका जीता-जागता उदाहरण लखीमपुर खीरी है जिसमें एक मासूम बालिका सोनम की हत्या करके पुलिस थाने के पास पेड़ पर लटका दिया गया था, कुछ ऐसा ही प्रकरण पूजा तिवारी हत्याकांड का भी था। जनसभा में प्रमुख रूप से डा0 जयशंकर बाजपेई, शरद बाजपेई, डा0ईरा श्रीवास्तव, बीरू गुप्ता, मनीष तिवारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com