UP News Live » मेरठ

कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देने वाला है - योगी आदित्यनाथ
-कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है

-प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं

मेरठ/लखनऊ 03 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के होटल ब्राउरा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को चैपट कर देना, भारत के इंफ्राटेक्चर डेवलपमेंट के सभी कार्यों को रोक देना, देश की अंदर चल रही सभी विकास परियोजनाओं पर विराम लगा देना और राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देना है। योगी ने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणापत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया है। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।

योगी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में आए दिन नए घोटाले सामने आते थे, चीन हमारे देश की सीमा पारकर कई किमी. अंदर घुस आता था, पाकिस्तानी सेना हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाती थी और हमारी सरकार मौन रहती थी। यह ऐसा वक्त था, जब पूरे देश में अविश्वास का माहौल व्याप्त था। सेना के शौर्य पर कोई संदेह नहीं कर सकता है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है।

योगी ने कहा कि एक वक्त था, जब प्रदेश के अंदर हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आज हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं। महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमें यह सुरक्षा मिली है। सुरक्षा के लिए महिलाएं प्रधानमंत्री को वोट दें।

योगी ने कहा कि इस चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश को कहां ले जाना है, यह तय करेगा। हमें गौरव के साथ देश को आगे बढ़ाना है। आप प्रबुद्ध जन क्षेत्र में जाएं और लोगों को बताएं कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का है, देश के सम्मान का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, जबकि कुम्भ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, जिसकी आज पूरे विश्व में चर्चा हो रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है
मेरठ/लखनऊ 28 मार्च 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी हैं तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आज एक नया भारत, एक नए दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है। युवा, किसान, बुजुर्ग, महिला हो या बालिका सभी की एक ही चाहत है कि मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश में हर कुछ मुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ा है। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार हमेशा अडिग रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, आपने मोदी  के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की सरकार बनाई तो प्रदेश की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त हो गई। पहले की सरकारें आपकी आस्था पर कुठाराघात करती थीं, आपको कांवड़ यात्रा नहीं करने देती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अवैध बूचड़खानों में किसानों की गाय, भैंस या बैल काट दिए जाते थे। हमारी सरकार ने आते ही तुरंत ही अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा पिछली सरकारें मां-बहन और बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थीं, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं भाजपा सरकार में सभी को सुरक्षा दी है। योगी जी ने जनता का आह्वान किया कि 74 पार, एक बार फिर मोदी सरकार।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज भारत दुनिया की छठी आर्थिक महाशक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक द्वारा आतंकी शिविरों को नष्ट करके पूरी दुनिया में भारत के पराक्रम का लोहा मनवाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेरठ में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के महान चैकीदार है तो देश का विकास मुमकिन है। मोदी है तो गरीबों का कल्याण भी मुमकिन है। मोदी है तो आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो बालाकोट में एयर स्ट्राइक भी मुमकिन है। मोदी है तो अंतरिक्ष में दुश्मन का सेटेलाइट भी नष्ट करना मुमकिन है और इसके साथ ही हिन्दुस्तान की मजबूती विकास, गरीबों का कल्याण मोदी राज में ही मुमकिन है।

डा0 पाण्डेय ने मेरठ की क्रांति भूमि से भाजपा प्रत्याशियों की विजय का आशीर्वाद मांगा और जनता का आहवान किया कि मोदी, कमल और मतदाता के बीच किसी को भी घुसने मत दीजिए। उन्होंने उज्जवला योजना से गरीब माताओं और बहनों के आंसू पोछे जाने, सौभाग्य योजना से गरीब के घर तक बिजली पहुंचाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब को पक्का मकान और शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजना से गरीब की दवाई की बात करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार ने विकास के पहिये को रोक रखा था लेकिन जैसे प्रदेश में कमल खिला और योगी जी की सरकार बनी इसके साथ ही मोदी सरकार के साथ योगी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ी और गरीब, शोषित, वंचित वर्ग की आर्थिक समृद्धि के साथ ही उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा उठाने का काम शुरू हुआ। केवल मेरठ मण्डल में ही गरीब, वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा 31 अरब रूपये से अधिक की सहायता पहुंची है।

रैली में प्रदेश महामंत्री व पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पश्चिमी उ0प्र0 क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रभारी अशोक मोघा, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल, डा. सत्यपाल सिंह, भारतेन्दु सिंह, संजीव बालियान, विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, जितेन्द्र सतवाई, दिनेश खटीक, संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी, सहारनपुर विधायक मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिजेन्द्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, जयकरन गुप्ता के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

मन की बात मोदी जी के साथ अभियान
लखनऊ 21 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती कल झांसी में व सांसद मीनाक्षी लेखी मेरठ में रहेगीं। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमाभारती जी झांसी में लघु व्यापारियों से संवाद स्थापित करेगीं। जबकि संासद मीनाक्षी लेखी मेरठ में खेल उद्यम से जुडे श्रमिकों व खिलाडियों के साथ संवाद स्थापित करेगीं।

जनपद न्यायालय मेरठ में निर्माणाधीन 14 कोर्टरुम के निर्माण हेतु
296.78 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

लखनऊ: दिनांक 05 दिसम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद न्यायालय मेरठ में निर्माणाधीन 14 कोर्टरुम के निर्माण हेतु 296.78 लाख रुपये (दो करोड़ छियान्वे लाख अठहत्तर हजार रुपये) की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है।

इस संबंध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में यह भी उल्लेखनीय है कि इस कार्य को 31 मार्च, 2019 तक पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन
मेरठ 11 अगस्त 2018, केन्द्रीय गृहमंत्री मा. राजनाथ सिंह ने आज मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के मातादीन बाल्मिकी परिसर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बनाने में किसी का सर्वाधिक योगदान था तो वह उप्र के कार्यकर्ता थे। आगे 2019 में भी यदि यह श्रेय किसी को जाएगा तो वह उप्र के अधिसंख्य कार्यकर्ताओं को ही जायेगा।

उन्होंने कहा तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है, और प्रधानमंत्री जी का भाषण भी होगा। आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। बहुत बलिदान देने पड़े हैं। हम राजनीति भी इसी लिए करते हैं। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। भारत को स्वाभिमानी, समृद्धिशाली भारत बनाने के लिए करते हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है वह अटल जी से सीखें, मोदी जी से सीखें। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मस्तक ऊपर उठाने का काम किसने किया। बहुमत की सरकार के खिलाफ कांग्रेस ऐंड कंपनी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। उन्हें मुंह की खानी पड़ी। काठ की हांडी एक बार चढ़ चुकी है, अब नहीं चढ़ने वाली। राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष ने क्या लीला कर डाली। पूरे देश वासियों की तरह ही वह भी प्रधानमंत्री को गले लगाने चले गए। संसद में यह पहला चिपको अभियान था, उन्हें राजनैतिक मर्यादा और संसद की गरिमा का ख्याल भी नहीं रहा। आज सारी दुनिया के लिए भारत का स्थान ऊंचा हो रहा है। इसके बाद भी समाज को तोड़ने के लिए क्या-क्या प्रपंच किये जा रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा सरकार रहे या न रहे हम समाज को कभी भी नहीं तोड़ने देंगे। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत में यकीन करते हैं। गरीबों के लिए काम करने की बातें नहीं यकीन भी दिलाते हैं। स्वच्छ भारत का सपना भी प्रधानमंत्री जी ने देखा, उसे खुद करके दिखाया। गरीबों की सरकार ने गरीबों के लिए 5 करोड़ गैस कनेक्शन, करोड़ों गरीबों का बैंक में खाता खुला। केवल टाटा, बिड़ला और अम्बानी ही नहीं अब गरीब भी बैंकों की चैखट पर पैर रख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी कई मायनों में दूसरे  दलों से भिन्न है। यह कोई फैमिली बेस्ड पॉलिटिकल आर्गेनाईजेशन नहीं हैं। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। हमें राजनीति के खोये हुए अर्थ को दुबारा स्थापित करना हैं। हमारे पास पं. दीन दयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद है। हम अंत्योदय के पथ पर बढ़कर राष्ट्रोदय की ओर बढ़ रहे हैं।

इसके पूर्व कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम अपनी क्षमताओं का आंकलन करने के लिए यहां पर उपस्थित हुए हैं। प्रदेश के भीतर वातावरण बदला है। अलीगढ़ में ही डिफेंस कॉरिडोर को लेकर 5000 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने लखनऊ से देश के लिए योजनाएं दी थी, उसी दिन यूपी के लिए 60000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव जमीन पर उतरे। इन्वेस्टर समिट के बाद लोग सवाल कर रहे थे, जमीन पर घोषणाएं आएंगी या नहीं। हमने इसे जमीन पर उतारा और 50 हजार करोड़ की योजनाएं पाइप लाइन में हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा माहौल बदला है, विश्वास बढ़ा है, अराजकता को नियंत्रित करने में हमे सफलता मिली है। निवेश को लेकर स्थिति बदली है, हमे इसका प्रचार करना होगा। पहले विद्युत वितरण को लेकर भेदभाव होता था, 5 जिलों को बिजली मिलती थी। हमने यह भेदभाव समाप्त किया है। आम्बेडकर जयंती पर हमने जिला मुख्यालयों को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और गांवों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं। हर क्षेत्र में हमने भेदभाव समाप्त किया है। कांवड़ यात्रा भी सकुशल सम्पन्न हुई है। पर्व प्रतिबंध से नहीं सम्पन्न कराए जाते। 2019 के राजनैतिक कुम्भ में हम मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विजय पताका लहराएगें

उन्होंने कहा आरोप लगता है कि भाजपा की सरकारें दलित और पिछड़ों की विरोधी है। हम विरोधियों से सवाल करते हैं कि उन्होंने नेतृत्व क्यों नहीं दिया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी में दलितों को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया। तुष्टिकरण और भेदभाव कौन करता है, यह बताने की जरूरत नहीं। गरीबों के बैंक में आज खाते खुले हैं। गरीबों के सिर पर हमने छत दी, एक करोड़ से ज्यादा शौचालय बने, लाखों लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए, 90 लाख लोगों को गैस कनेक्शन, बोर्ड परीक्षा भी नकल विहीन हो सकती है यह हमने कर दिखाया। एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क ड्रेस और जूते उपलब्ध कराए। किसानों के बारे में किसने सोचा 2014 के बाद भी नीतियों को प्रदेश में लागू नहीं होने दिया गया। सरकार बनते ही हमने कर्ज माफ किया। सीधी खरीद शुरू की।

उन्होंने कहा गेहूं खरीद में हमने रेकॉर्ड बनाया। अबतक 34 हजार करोड़ का बकाया भुगतान किया। हमने चीनी मिलें बंद नहीं कि, उन्हें बेचा भी नहीं। बल्कि बंद मिलों को शुरू किया। प्रधानमंत्री जी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। यह एक्सप्रेसवे पूर्ववर्ती सरकार से सस्ती दर पर बनने जा रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना किसी जमीन अधिग्रहण किये शिलान्यास कर दिया था। 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली का सफर भी जल्द ही पूरा होगा। कार्य समिति के समाप्त होने के बाद यहां से निकले कार्यकर्ता जनमानस तक लोगों को सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के 73+ के लक्ष्य को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा आज सुभारती विश्वविद्यालय के मातादीन बाल्मीकि परिसर मेरठ में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिये गये अध्यक्षीय भाषण के प्रमुख अंश
मेरठ 11 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मेरठ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि प्रदेश की जनता ने इसी धारणा के साथ हमें उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया है। प्रदेश की मा0 योगी आदित्यनाथ सरकार गांव, गरीब, किसान, बेरोजगार युवा, महिला, उद्यमी सभी के सपनों को सहेजकर आगे बढ़ रही है। हम इस सरकार को उसकी प्रचुर उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं।

प्रदेश में पूर्व की बसपा और सपा सरकारों द्वारा मचाई गई लूट के खुलासों और जांच की कार्यवाई से बेचैन भ्रष्ट विपक्ष नकारात्मक हमले कर रहा है। प्रदेश में जब हमारी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी तब विरासत में हमें भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, अराजकता, गुण्डागर्दी, का वातावरण मिला था। मा0 योगी जी के मुख्यमंत्री बनते ही अपराधियों पर कठोर कार्यवाही कर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया। तथापि सामाजिक मान्यताओं, विशमताओं को मिटानें में अभी हमें और कार्य करना बाकी है। बेटियों को संपूर्ण सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। अत्याचार और अनाचार को दूर हटाकर स्वस्थ्य समाज बनाना हमारी अभिलाषा है। हमारी सरकार इस दिशा में प्रयत्नशील है। पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बेदाग सफर तय किया है। जिसके लिए हम बधाई देते हैं। आने वाले वर्ष में हमें अनेक चुनौती पूर्ण कार्य करने हैं। जहां तक सरकारों का सवाल है हम शुरू किए गए अनेक विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित हैं। कनेक्टिविटी रिवॉल्यूशन के विभिन्न घटकों का अधिकाधिक प्रयोग करके हम सबको संपूर्ण समाज की हर धारा के साथ स्वयं को जोड़ना है। हम महान तभी बनेंगे जब जीवन के सभी क्षेत्र में विचारों की एकता, लक्ष्य की एकता और कर्म की एकता प्रदर्शित कर सकें। इसलिए अनुशासन, राजधर्म की मर्यादा के साथ सुशासन लाकर सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

हमारी यही कार्यशीलता 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबसे आगे लेकर जाएगी। साफ नीयत सही विकास की अवधारणा को गति देने के लिए माननीय मोदी जी और माननीय अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए एकजुट होकर चलना है। मित्रों हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने 74 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य दिया है। हमें इस लक्ष्य को भी पार करना है। हमारे पास अपार ऊर्जा है। जिसका हमें इस्तेमाल करना है। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और साफ नीयत-सही विकास का दृष्टिकोण पूरा करने के लिए अग्रसर होना है। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते आश्वस्त करता हूं कि हर पल-हर पग इस दिशा में आपके साथ सतत गतिशील रहूंगा। मैं, अपने सम्मानित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञ हूं कि, उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ताओं को गुरुत्तर दायित्व दिया है। हमारा प्रयास है प्रदेश के सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं का जिन्होने पार्टी को इस ऊँचाई पर पहुंचाया है उनका मान सम्मान कर संकू। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सरकार में सम्मान बढे़ समावेश हो इसकी प्रक्रिया प्रारम्भ है। चयन प्रक्रिया में हमारी सहभागिता हो इसलिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इस व्यवस्था को प्रारम्भ किया है। आप कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन और निस्वार्थ सेवाभावना के साथ पार्टी आज जिस अपराजेय स्थिति में है उसे और मजबूत बनाना है। लक्ष्य प्रेरित होने तक पग को शिथिल नहीं होने देना है।

हम जानते हैं कि किसी राजनीतिक दल का आंकलन उसको प्रदत्त परिणामों पर निर्भर करता है। पूर्व में हमने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, सहकारिता चुनावों में उल्लेखनीय गौरव हासिल किया है। अब हमारा अभीष्ट है 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव। 2019 में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर नया इतिहास रचना है। ‘यह इतिहास अमिट होगा। अदभुत होगा। ’’2019 में एक बार, फिर मोदी सरकार’’ के नारे की प्रतिपूर्ति करना है।

18 नवम्बर-प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त जनसभाओं से करेंगे विजयनाद।
लखनऊ 17 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवम्बर को मुजफ्फरनगर, मेरठ एवं गाजियाबाद में संयुक्त रूप से जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे राजकीय इण्टर कालेज मैदान मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विजयघोष करेंगे। अपरान्ह 1ः45 बजे रामलीला मैदान मेरठ, अपरान्ह 3ः30 बजे रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद में संकल्प पत्र  के संकल्प के साथ विजयनाद करेंगे।

मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी
उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को भंग करते हुए अग्रिम आदेशों तक मेरठ जिला कंाग्रेस कमेटी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से मेरठ शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार किशनी को सौंपा है।

यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

उपनिर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग श्री विनोद जुत्शी ने मेरठ में पत्रकारों से वार्ता में कहा
उपनिर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग श्री विनोद जुत्शी ने मेरठ में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज प्रथम और द्वितीय चरण के निर्वाचन के मतदान की अब तक की तैयारियों की जनपदवार गहन समीक्षा की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले की सुरक्षा की अलग-अलग योजना तैयार करते हुए सम्बन्धित जिलों में निष्पक्ष एवं भय रहित माहौल में मतदान के लिए गहनता से विचार किया गया है। श्री जुत्शी ने बताया कि सम्बन्धित जिलों में निष्पक्ष एवं भय रहित माहौल में मतदान के लिए जो सुरक्षा व्यवस्था की गयी है वह संतोष जनक है।

उपजिला निर्वाचन आयुक्त श्री विनोद जुत्शी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री उमेश सिन्हा आज मेरठ में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद तथा बरेली मण्डल के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कप्तानों, डीआईजी व आईजी की बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के बाद प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री जुत्शी ने बताया कि उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने जनपदों में अतिसंवेदनशील  तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेटों की निरन्तर गश्त सुनिश्चित कराये और संवेदनशीलता के कारणों की विस्तृत जांच पड़ताल भी करें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं जो किसी भी मतदाता को डराने, दबाव बनाने का काम रहे हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्देश दिये गये है कि ऐसा माहौल सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक मतदाता दबाव रहित वातावरण में पूरी निडरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये हैं।

श्री जुत्शी ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम केवल मतदान केन्द्रों पर ही नहीं बल्कि उन क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बल तैनात कर किये जा रहे हैं जहां अतिसंवेदनशीलता है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि मतदाताओं को डराने धमकाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले और बाद में भी  उन मतदाताओं को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी जिन्हें डराया और धमकाया जा सकता हैं।

श्री जुत्शी ने निर्देश दिये है कि प्रत्याशियों की शिकायतों का तत्काल फौरी निदान जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाये। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि महिला प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सैलिब्रिटियों की भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की हिदायत दी गयी है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री उमेश सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन का प्रथम चरण का निर्वाचन कराने के लिए चुनाव मशीनरी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये कि फ्लाईंग स्कवायड, स्टेटिक टीम, माइक्रो आब्जर्वर आदि को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करें ताकि हर घटना उनके कैमरों में कैद हो। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले को किसी भी स्तर पर बख्शा नही जायेगा।

श्री सिन्हा ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वह निर्वाचन में ऐसा वातावरण बनायें जिससे भाईचारा प्रभावित न हो सके और एक दूसरे के प्रति घृणा का वातावरण न बन सके। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर मतदाता राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता में मीडिया की भी अच्छी भूमिका है और जनपद में मतदाता जागरूकता का अच्छा कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी अन्तिम चरण में है तथा विश्वास व्यक्त किया कि  हमारा लोकसभा का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न होगा।    इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में राजनीतिक दलों की भी बैठक को सम्बोधित किया और उनके विचारों को भी सुना। श्री विनोद जुत्शी एवं श्री उमेश सिन्हा ने मेरठ में आकांक्षा समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जारी कलेण्डर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सभी पांच मण्डलों के जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी, डीआईजी, आईजी, एसएसपी, सभी आब्जर्वर आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com