UP News Live » मिर्जापुर

मिर्जापुर डायट के प्राचार्य निलम्बित
लखनऊ 09 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने मिर्जापुर डायट के प्राचार्य श्री उदय राज को निलम्बित कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने को अनुमोदित कर दिया है। साथ ही अपर निदेशक स्तर के अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी फैजाबाद की संस्तुति पर श्री उदयराज को निलम्बित किया गया है। राजकीय बालिका इण्टर कालेज अमानीगंज, फैजाबाद में भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा वर्ष 2009-10 में 171.96 लाख रुपये स्वीकृत किये थे, जिसकी सम्पूर्ण धनराशि तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उदयराज ने जानबूझकर  कार्यदायी संस्था से मिलीभगत कर बिना कार्य की प्रगति का अनुश्रवण किये ही उपलब्ध करा दी थी। श्री उदयराज के इस गैर-जिम्मेदाराना उत्तरदायित्व के मद्देनजर निलम्बित कर कठोर अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे लाइन पार करते समय तीन महिलाओं की कटकर मृत्यु
दिनांक 22-04-13 को थाना जीआरपी चुनार क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन कैलहट के पूर्वी छोर पर रेलवे लाइन पार करते समय श्रीमती मन्ना उम्र 50 वर्ष पत्नी श्री हरिचन्द, 2-कु0 करिया उम्र 14 वर्ष पुत्री हरिचन्द्र निवासीगण ग्राम मदर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर व 3-श्रीमती कुत्तल उम्र 40 वर्ष पत्नी श्री त्रिलोकी निवासी शाहपुरवा थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर की मालगाड़ी से कटकर मृत्यु हो गयी । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने आज मिर्जापुर के संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके निर्माण कार्य पर कुल 1.37 करोड़ रूपये की लागत आयी है। इस कार्यालय भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस, सारथी साफ्टवेयर आधारित स्मार्ट कार्ड पर जारी किये जायेंगे। इस योजना का क्रियान्वयन सात चरणों में पूरा किया जायेगा जो 09 जनवरी, 2013 से शुरू होकर अप्रैल, 2013 तक लागू हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

पांच साल तक सिर्फ जमीनों पर कब्जा कर अपनी मूर्तियां लगवाई है
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव  ने आज अपनी जनसभाओं में बसपा सरकार और मुख्यमंत्री के कामकाज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसने पांच साल तक सिर्फ जमीनों पर कब्जा कर अपनी मूर्तियां लगवाई है, बेकारी, गरीबी और भ्रष्टाचार बढ़ाया है और अपनी लूट छुपाने के लिए हत्याओं की साजिशें कर रही है। जनता इनको कड़ी सजा देगी। हाथी कमजोर हो गया है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है।

श्री यादव ने आज जनपद जौनपुर में 3, मिर्जापुर में 2, चन्दौली में 2 और वाराणसी में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि बसपाराज में बहुत जुल्म ढाए गए हैं। एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगा दिए गए। चारों तरफ लूट मची है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। विकास ठप्प हुआ है। लूट छुपाने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन से संबद्ध दो सीएमओ की हत्या हो गई, एक डिप्टी सीएमओ की जेल के अन्दर हत्या हो गई। दवा,सड़क, रोजगार, पानी मुहैया कराने के लिए जो पैसा खर्च होना था वह पत्थर की मूर्तियों, पार्को, स्मारकों पर खर्च हो गया। बसपा पत्थर वाली पार्टी हो गई है।

श्री यादव ने कहा कि लखनऊ से नोएडा तक पत्थरों पर 50 हजार करोड़ रूपए फूंक दिए गए। अपने जिन्दा रहते ही मुख्यमंत्री ने अपनी चार मुंहवाली मूर्तियां लगवा दीं। चुनाव आयेाग को धन्यवाद कि उसने हाथी पीले कपड़े से ढंकवा दिए। पीलापन कमजोरी की निशानी है। यानी हाथी बीमार हो गया है। मुख्यमंत्री की मूर्तियों को लकड़ी के डिब्बों से बंद कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान, बिजली, पानी, खाद, बीज के बिना बर्बाद हुआ है। इस सरकार के समय में नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। खुशहाली मिट गई है। मुख्यमंत्री महिला है फिर भी महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हुए। समाजवादी पार्टी सरकार ने  17  पिछड़ी जातियों को दलित सूची में रखने का षासनादेष जारी किया था, बसपा सरकार ने आते ही उसे रद्द कर दिया।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र सबसे शानदार है। इसकी नकल पंजाब में की गई। मध्य प्रदेश में इसकी योजनाएं ली गई। घोषणा पत्र में नौजवानों के लिए तमाम वायदे है। कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता की व्यवस्था है। समाज के सभी वर्गो के हितों का इसमें ध्यान रखा गया है। उन्होने मतदाताओं से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का अनुरोध किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

माननीया मुख्यमंत्री जी ने पूर्वांचल के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया
अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों कीे  मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर तत्काल शुरू करने के निर्देश

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हेतु केन्द्र सरकार से  सी0आर0एफ0 के अन्तर्गत धनराशि की मांग की जाए

बचाव एवं राहत कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं-माननीया मुख्यमंत्री जी

प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता राशि शीघ्र वितरित की जाए

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज पूर्वांचल के भ्रमण के दौरान पिछले दिनों अतिवृष्टि से प्रभावित सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली तथा मिर्जापुर जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर अभी भी जल भराव की स्थिति बनी हुयी है तथा सड़कों की स्थिति भी खराब है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हेतु केन्द्र सरकार से सी0आर0एफ0 के अन्तर्गत धनराशि की मांग की जाये।

इसके पश्चात माननीया मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी के बाबतपुर हवाई अडडे पर वाराणसी तथा मिर्जापुर के मण्डलायुक्तों, आई0जी0 तथा जिलाधिकारियों के साथ बैठक करके अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा संचालित किये जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावितों को समुचित सहायता तथा क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करके युद्धस्तर पर मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिये। माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के मकान ध्वस्त हो गये हैं, उन्हें पात्रता के आधार पर इंदिरा आवास आवंटित किये जायें। उन्हांेने कहा कि बचाव एवं राहत कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई आदि विभागों की क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों के मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली तथा मिर्जापुर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बरसात से क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलों, बन्धों आदि की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारू बनाया जाये। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई फसलों की क्षति का आकलन करके यथाशीघ्र मुआवजा वितरित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मण्डलायुक्तों को पूर्व में ही साफ तौर पर बताया जा चुका है कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद वहां टीमें बनाकर पेयजल के क्लोरीनेशन के साथ फाॅगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने जलमग्न क्षेत्रों में दैनिक जरूरतों की सभी चीजों को उपलब्ध कराने तथा संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्र्रस्त क्षेत्रों में साफ पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाये।

उल्लेखनीय है कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने इन क्षेत्रों में अतिवृष्टि की जानकारी प्राप्त होते ही पिछले सप्ताह मुख्य सचिव को प्रभावित इलाकों में भेजकर स्थिति का मौके पर जायजा लेने और लौटकर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव द्वारा उपलब्ध कराए गये फीडबैक के आधार पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु सोनभद्र व वाराणसी को 50-50 लाख, जौनपुर व गाजीपुर को 25-25 लाख तथा चन्दौली को 30 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई मौतों की स्थिति में मृतकों के परिवार को 01-01 लाख रूपये की अनुग्रह राशि तत्काल जारी करने के भी निर्देश दिये। इसी के साथ उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने मवेशियों को चारे आदि की व्यवस्था तथा बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद मिर्जापुर में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता वितरित की गयी तथा 25 सितम्बर से अब तक 10 हजार खाने के पैकेट, 38400 पैकेट लाई चना, 06 हजार लीटर मिट्टी का तेल, 03 हजार माचिस के पैकेट एवं 68 हजार गृह अनुदान व 10 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता वितरित की गयी। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 37 बाढ़ चैकियाँ स्थापित की गयी हैं तथा 10 पी0ए0सी0 बोट लगायी गयी हैं। चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सकों की टीम गठित कर आवश्यक दवाओं का वितरण करने के साथ ही 03 एम्बुलेंस भी लगायी गयी हैं।

जिलाधिकारी, चन्दौली ने बताया कि अतिवृष्टि से जनपद में कुल 74 ग्राम, करीब 28 हजार जनसंख्या एवं 1600 हेक्टेअर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। 03 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगभग 1400 मकान गिरे हैं और 02 करोड़ की सरकारी सम्पत्ति का नुकसान हुआ है। 25.50 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में 12 मोटर नाव और 35 सामान्य नावें राहत कार्य में लगी हैं। डाॅक्टरों की 41 टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। लगभग 5900 परिवारों को पिछले एक सप्ताह से दोनों समय पका हुआ खाना दिया जा रहा है और 6400 परिवारों को एक सप्ताह का राशन वितरित किया गया है।

जिलाधिकारी मिर्जापुर ने बताया कि अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों की संख्या 247 है। प्रभावित जनसंख्या 14,800 तथा मृतकों की संख्या 10 है। करीब 17,956 हेक्टेयर क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बाढ़ से अलग पड़े गांवों में आवश्यक सुविधायें, राहत सामग्री एवं दवाओं का वितरण किया जा रहा है। विस्थापित परिवारों को पका भोजन दिया जा रहा है। इसी प्रकार सोनभद्र जनपद में बाढ़ से प्रभावित राबर्ट्सगंज और धोरावल तहसीलों में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त भवनों के अतिरिक्त प्रभावित कृषि क्षेत्र का भी सत्यापन कराया जा रहा है। अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों की संख्या 150 है। करीब 8,147 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।

जनपद वाराणसी में अतिवृष्टि के कारण 06 लोगों की मृत्यु हुई है। जल प्लावन वाले क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य निरन्तर किया जा रहा है। जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। अब तक 43.57 लाख रूपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। इस जनपद के चकिया, सदर, सकलडीहा तहसीलें ज्यादा प्रभावित हुई हैं। जिन क्षेत्रों में पानी उतर गया है वहां फाॅगिंग, दवा छिड़काव तथा मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये गये हैं तथा जनपद को कुल 40 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गयी है। वर्तमान में गिरे हुए मकानों के संबंध में तहसील सदर में 35 लाख तथा पिण्डरा में 2,57,500 रूपये  की धनराशि वितरित की जा चुकी है। चन्दौली के प्रभावित गांवों में भी बचाव एवं राहत कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जनपद जौनपुर में अतिवृष्टि से प्रभावित तहसीलों की संख्या 06 है और 18 लोगों की मृत्यु हुई है। राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है तथा मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com