UP News Live » बहराइच

नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को पसीना छूटता है - योगी आदित्यनाथ
गठबंधन की रैली में नंदी बाबा को जब पता चला कि रैली कसाईयों का समर्थन करने वालों की है, तो उन्होंने रौद्र रूप दिखाया

सपा सरकार अपने कैबिनेट में आतंकियों की रिहाई के प्रस्ताव लाती थी, हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए, बूचड़खाने बंद किए

देश के हर कोने से एक ही आवाज आ रही कि एक बार फिर मोदी सरकार

लखनऊ 27 अप्रैल 2019, शाहजहांपुर/बहराइच/बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी कन्नौज से आ रहा हूं, मुझे पता चला कि गठबंधन की रैली में नंदी बाबा आ गए थे। गठबंधन की रैली में घुस आए नंदी बाबा को जब यह पता चला कि वह रैली कसाईयों का समर्थन करने वालों की हो रही है तो उन्होंने रौद्र रूप दिखाया। नंदी बाबा को हटाने के सारे जतन किए गए, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। जब मुझे जानकारी मिली तो मैंने प्रार्थना की, हे नंदी बाबा ये काम आपका नहीं, अपना श्राप बाद में देना, जनता को अपना काम करने दीजिए। उसके बाद नंदी बाबा वापस चले गए। अब पशुयोनि में जन्म लेने वाला गौवंश भी इनको बख्शने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब भाषण देते हैं तो पाकिस्तान के इमरान खान को पसीना आ जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाहजहांपुर के साथ बहराइच और बाराबंकी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। योगी जी ने कहा कि, जब हमारी सरकार आई और सुरेश खन्ना जी मंत्री बने तो उन्होंने पूछा कि कैबिनेट मीटिंग के लिए क्या मुद्दे होने चाहिए। मैंने उनसे पूछा कि समाजवादी पार्टी की मीटिंगों में क्या मुद्दे लाए जाते थे तो उन्होंने कहा कि वे तो आतंकियों के केस ही खत्म करते रहते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो पाकिस्तान के सैनिक हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, चीन हमारी सीमा में घुस आता था, लेकिन मोदी जी की सरकार में किसी भी किसी देश की हिम्मत नहीं है कि वह आंख भी दिखा सके। मोदी जी जब भाषण देते हैं तो पाकिस्तान के इमरान खान को पसीना आ जाता है। इमरान इस बात को लेकर डर जाते हैं कि कहीं भारत उनके देश में चल रहे आतंकी कैंपों पर हमला न कर दे। कांग्रेस की सरकार में 270 जिले आतंकवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे, लेकिन देश सुरक्षित हाथों में गया और अब केवल 5 से 6 जिले ही इससे पीड़ित हैं और जल्द इस आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा।

योगी जी ने कहा कि देश के हर कोने से एक ही आवाज आ रही कि एक बार फिर मोदी सरकार। सबकी एक ही तमन्ना है। उत्तर-दक्षिण-पूरब और पश्चिम से लेकर जवान, बुजुर्ग, महिला, पुरुष, सबके मन में एक उमंग, एक उत्साह है। यह उत्साह नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि 2014 से ज्यादा 2019 में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कहा कि 2014 में मोदी जी का केवल नाम था, 2019 में मोदी जी के नाम के साथ ही उनका काम भी है। 5 साल में सबका साथ सबका विकास के तहत पूरे देश में परिवर्तन लाया गया है, विकास की गंगा बहाई गई है।

योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज की मंडी शाहजहांपुर है। हम सब की कोशिश है कि शाहजहांपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना उन्हें फायदा हो, इसके लिए वह खुद प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी शाहजहांपुर में दौरा करने आते हैं। योगी जी ने लोगों से कहा कि जब सपा सरकार में कैबिनेट की पहली बैठक होती है तो आतंकवादियों के मुकदमें समाप्त किए जाते हैं, लेकिन जब भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होती है तो किसानों का कर्जा माफ किया जाता है, अवैध बूचड़खाने पर रोक लगाई जाती है, साथ ही बहनों और माताओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया जाता है।

योगी जी ने कहा कि आज सभी को बिजली मिल रही है, आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए हैं। आप लोगों को याद होगा जब सपा और बसपा की सरकारों में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। प्रदेश के संसाधनों को सपा-बसपा की सरकारों ने जमकर लूटा। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। पहले की सरकारें इन अपराधियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित करती थीं। लेकिन जब भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी तो हमने सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आपने देखा होगा कि अपराधी या तो जेल में हैं या फिर श्रामनाम सत्य हैश् की यात्रा पर निकल चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
जनपद के बाढ़ प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के बाढ़ पीड़ित 1068 लोगों

को राहत सामग्री, 32 को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र

तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया

प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे

युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य करा रही है

बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में किसी भी

प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी: मुख्यमंत्री

बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बहराइच के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने जनपद की तहसील महसी के ग्राम एरिया के प्राथमिक विद्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के बाढ़ पीड़ित 1068 लोगों को राहत सामग्री, 32 को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य करा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व कोताही क्षम्य नहीं होगी। इस सम्बन्ध में दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

योगी जी ने बाढ़ पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पशुओं के चारे आदि की भी सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, आपदा की इस घड़ी मंे जनपद के मंत्री, सांसद, विधायक प्रशासन के साथ मिलकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव एवं राहत कार्य में शिकायत मिलने पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री जी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। बाढ़ समाप्ति के तत्काल बाद योजनाबद्ध ढंग से युद्धस्तर पर बाढ़ बचाव सम्बन्धी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए, ताकि बाढ़ की विभीषिका को रोका जा सके और आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश मंे लगभग 10 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले गोण्डा के प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज के चिकित्साधिकारी को निलम्बित करने के निर्देश दिए
गोण्डा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को

तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने के निर्देश

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चेतावनी

जनपद बाराबंकी में बाढ़ सम्बन्धी ड्यूटी में शिथिलता

बरतने वाले 03 चिकित्साधिकारियों को कठोर चेतावनी

बहराइच जनपद के पशुधन अधिकारी तथा

आपूर्ति निरीक्षक को भी कठोर चेतावनी

बाढ़ ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने

दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें, इसमें किसी भी

प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले गोण्डा के प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी श्री पूरन सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री के0पी0 द्विवेदी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज के चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजीत प्रताप को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद गोण्डा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में आया कि पशुधन प्रसार अधिकारी श्री के0पी0 द्विवेदी बाढ़ ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी प्रकार, बाढ़ राहत केन्द्र भटपुरा में तैनात डाॅ0 अजीत प्रताप के बारे में शिकायतें मिलीं कि वे भी अक्सर गायब रहते हैं। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी श्री पूरन सिंह के बारे में बताया गया कि वे 02 अगस्त, 2017 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री जी ने इन अधिकारियों के निलम्बन का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर गोण्डा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आभा आशुतोष को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। पशुओं की चारा व्यवस्था में ढिलाई बरते जाने के कारण उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 सुभाष चन्द्र जायसवाल को चेतावनी देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने जनपद बाराबंकी में बाढ़ सम्बन्धी ड्यूटी में शिथिलता बरतने वाले चिकित्साधिकारी डाॅ0 लईक अहमद, डाॅ0 वी0के0 सिंह तथा डाॅ0 धर्मेन्द्र राय को कठोर चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बहराइच जनपद के पशुधन अधिकारी डाॅ0 राहुल गुप्ता तथा आपूर्ति निरीक्षक श्री साहब लाल यादव को भी कठोर चेतावनी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि वे अपने दायित्वों का जनहित में निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पेयजल, औषधि, अन्य आवश्यक सामग्री सहित पशुओं के चारे की सुचारू व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को राहत पहुंचाने एवं बचाव कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में नाव की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए।

पिता का हत्यारा पुत्र गिरफ्तार
दिनांक 22.04.13 को थाना हरदी पर सूचना मिली कि ग्राम माताडीहा में रामचन्दर ने अपने पिता श्याम लाल उम्र 72 वर्ष की कुल्हाड़ी के बेंट से मारकर हत्या कर दी। इस सूचना पर थाना हरदी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रामचन्दर को गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा श्री निर्मल सिंह, ग्राम व पो0 नबीपना, माल जनपद लखनऊ तथा श्री सूर्यकुमार, भारत यात्रा केन्द्र, ऐलो पयागपुर, बहराइच को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इनके सहयोग से समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत होने की आशा की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

अवैध कटान पर गम्भीर रुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वृक्षों की अवैध कटान पर गम्भीर रुख अपनाते हुए नानपारा बहराइच के तत्कालीन उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय को निलम्बित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकरण में तत्कालीन क्षेत्रीय वनाधिकारी रुपईडीहा रेंज श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, करियागांव बीट के तत्कालीन सेक्शन प्रभारी वन दरोगा श्री महेश कुमार तथा करियागांव बीट के तत्कालीन वन रक्षक श्री अशोक कुमार सिंह को भी निलम्बित किया गया है। करियागांव बीट के एक अन्य तत्कालीन वन रक्षक श्री नवल किशोर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। मामले में बहराइच के तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 राम खेलावन सिंह की संलिप्तता भी पाई गई, जो एक अन्य प्रकरण में भी दोषी पाए जाने पर पूर्व में मई, 2012 में निलम्बित कर दिए गए थे।

ज्ञातव्य है कि बहराइच वन प्रभाग की रुपईडीहा रेंज की करियागांव बीट के मस्जिदिया में वृक्षों की अवैध कटान की स्थलीय जांच प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, बाराबंकी के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय काॅम्बिंग टीम से कराई गई। स्थलीय जांच में विभिन्न प्रजातियों के कुल 269 वृक्षों की कटान पाई गई, जिनका विभागीय अनुसूचित दर से मूल्य 20 लाख 40 हजार 530 रुपए है। इस जांच के क्रम में श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय के अतिरिक्त तत्कालीन क्षेत्रीय वनाधिकारी रुपईडीहा रेंज (वर्तमान में मथुरा वन प्रभाग के गोवर्धन रेंज में तैनात) श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, करियागांव बीट के तत्कालीन सेक्शन प्रभारी वन दरोगा श्री महेश कुमार तथा करियागांव बीट के तत्कालीन वन रक्षक श्री अशोक कुमार सिंह को भी निलम्बित किया गया है। इसके अलावा करियागांव बीट के एक अन्य तत्कालीन वन रक्षक श्री नवल किशोर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी ज्ञातव्य है कि शिकायतों की प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि श्री उपाध्याय ने उप प्रभागीय वनाधिकारी, नानपारा बहराइच के पद पर तैनाती के दौरान न तो वृक्षों की अवैध कटान की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही अवैध कटान को रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास ही किया। इस प्रकार उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती। निलम्बन अवधि में श्री उपाध्याय प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे। प्रकरण की सघन जांच के लिए मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मण्डल श्री आर0आर0 जमुआर को नामित किया गया है। वर्तमान में श्री बिन्दु गोपाल उपाध्याय बलरामपुर, गोण्डा वन प्रभाग में उप प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर तैनात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया
भारतीय जनता पार्टी ने जनाधार वाले योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विधायक श्री कलराज मिश्र ने आज यह बात बहराइच मे पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी से प्रभावी तथा योग्य लोगों को जोड़कर साथ लेकर चलने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा तथा सफलता हासिल होगी। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतभेद को किनारे रख कर एकजुट होकर कार्य करने से ही दुष्ट शक्तियों का मुकाबला कर सकते है तथा उनका मुह तोड़ जवाब दे सकते है। उन्होंने कहा कि संगठित ताकत के सामने दुष्ट ताकते एक पल भी नही ठहर सकती। उन्होंने बहराइच जनपद के विधान सभा सदस्यता प्रभारियों से सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

श्री मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बहराइच जनपद बाढ़ की विभीषिका से ग्रस्त होता है तथा जन धन की भारी क्षति होती है । इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ से बचाव के कोई ठोस उपाय न किया जाना अत्यन्त निराशा जनक है। श्री मिश्र ने सरकार पर आई0एस0आई0 के लोगों को प्रश्रय देने तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सामूहिक एकजुटता के आधार पर संगठन के कार्य करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर पीस पार्टी के अमित शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक मे प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संयोजक शेषनारायण मिश्र, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, सावित्री बाई फुले, जटाशंकर सिंह, दद्न मिश्र, जिला संयोजक संचित सिंह आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

वनाधिकारी को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 राम खेलावन सिंह को निलम्बित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह निर्णय श्री खेलावन के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच एवं प्रमुख वन संरक्षक से प्राप्त आख्या के आधार पर लिये। जांच में पाया गया कि इन्होंने कैसरगंज रेंज में अनाधिकृत ढंग से 400 अर्जुन वृक्षों के पातन की अनुज्ञा जारी की थी, साथ ही वृक्षों की निकासी पर भी नियंत्रण नहीं रखा, जिसके फलस्वरूप प्रत्यक्ष शासकीय राजस्व की हानि हुई।

ज्ञातव्य है कि डाॅ0 राम खेलवान के विरूद्ध प्राप्त विभिन्न शिकायतों की जांच से पाया गया कि उन्होंने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती एवं  शासकीय नियमों का पालन नहीं किया। इनके विरूद्ध कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानान्तरण तथा नियम विरुद्ध रवन्ना संग्रह केन्द्रों की स्थापना करके प्रशासन के समानान्तर व्यवस्था कायम करने का आरोप है। इन गंभीर आरोपों के चलते इन्हें निलम्बित कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

मुख्यमंत्री ने बहराइच की बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 01 लाख रू0 तथा गम्भीर रूप से घायल को 50 हजार रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बहराइच की बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 01 लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायल हुए प्रत्येक यात्री को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है
कैसरगंज - भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश में एक मात्र विकल्प है।  पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर संघर्ष करती है। भाजपा डाॅ0  श्यामा प्रवाद मुखर्जी के त्याग एवं बलिदान तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के  विचारों के आधार पर काम करती है।    आज कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में  आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य  प्रताप शाही ने यह विचार व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति की उन्नति  खुशहाली और समृद्धि है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अत्योदय कार्यक्रम पार्टी  की मूल विचार धारा है। इसी विचार धारा के बल पर हम भारत को गौरवशाली  राष्ट्र बना सकते है। उन्होंने वर्ष 1967 के विधानसभा परिणामों का स्मरण  करते हुए कहा कि बहराइच की धरती राष्ट्रवादी विचार धारा से आते प्रोत है।  1967 में यहाॅ से पार्टी सभी 9 विधानसभा एवं दो संसदीय सीट जीती थी। आज  पार्टी ने सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटें कैसरगंज एवं बलहा जीती  है। कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए श्री शाही ने कहा कि यह आपकी विजय  है साथ ही उन्होंने यह भी आहवाहन किया कि स्थानीय निकाय एवं 2014 के लोकसभा  चुनाव में जीत के लिए जनता के बीच कार्य करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक  महीने के अन्दर उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही घटनाओं से ऐसा प्रतीत होने  लगा कि सपा का गुण्डाराज पुनः आ गया है। सपा सरकार द्वारा समाज को बाॅटने  का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा केवल  अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को 30 हजार रूपये दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण  नीति है। श्री शाही ने कहा कि हम इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारी माॅग है  कि सभी वर्ग की लड़कियों को समान रूप से यह लाभ दिया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही सपाइयों का  तांड़व शुरू हो गया। विधायक एवं मंत्रियों के स्वागत समारोह में सपाई आतंक  से आम जनमानस भयभीत हो गया। सपा मुखिया की सख्ती भी ज्यादा प्रभाव नहीं डाल  सकी। उन्होंने पथरदेवा विधायक शाकिर अली द्वारा नियम के विरूद्ध रेलवे  स्टेशन पर घोड़ा दौड़ाने एवं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर की  गयी जमकर मारपीट घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी तरह की अनेक घटनाएं  प्रदेश के जनपदों में घट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोटालों पर  घोटाले उजागर हो रहे है और घोटालों के आरोपियों को पुरूस्कृत किया जा रहा  है। उन्होंने लखनऊ एवं फैजाबाद की कचहरी में बम विस्फोट के आरोपियों पर  राज्य सरकार द्वारा मुकदमे वापस लेने के प्रयास की निन्दा करते हुए कहा कि  भाजपा इस निर्णय का विरोध करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अछैवर गौड़,  विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, परशुराम कुशवाहा, अनुपमा जायसवाल, जटाशंकर  सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्णदत्त तिवारी, संदीप  शाही, हिम्मत बहादुर सिंह, श्रीनाथ शुक्ला, कैशलेन्द्र सिंह, संचित सिंह,  गुलाबचन्द्र शुक्ल, गंगाधर मिश्र, रामकृपाल सिंह, प्रमोद कुमार गुप्त,  नवनीत कौशल, परमानन्द गुप्त, पवन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

श्री शाही का मसौली, रामनगर, घाघराघाट, जरवल रोड, जरवल आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com