UP News Live » आगरा

सपा बसपा व कांग्रेस चखेंगे सबसे बुरी हार का स्वाद - डा दिनेश शर्मा
पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों का उडाया गया उपहास

भाजपा यूपी में हासिल करेगी 2014 से भी बडी जीत

आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में पुरुषोत्तम खंडेलवाल के समर्थन में 7 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

लखनऊ 16 मई 2019, आगरा। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने लोकसभा के चुनाव में यूपी में पिछले बार से भी बडी जीत का दावा करते हुए कहा है कि सपा बसपा और कांग्रेस अपने राजनैतिक इतिहास की सबसे बुरी हार का स्वाद चखने जा रहे हैं। भाजपा अकेले 300 सीटों का आंकडा पार करेगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि  लोकसभा चुनाव का सांतवा चरण देश के भाग्य के निर्धारण का अन्तिम चरण होगा। पिछले छह चरण में पार्टी को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। सातवें चरण की सभी 13 सीटो पर भाजपा ही विजय पताका लहराएगी। उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में भी जीत का दावा किया व कहा कि केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी जो देश के मान सम्मान को बढाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। पहले सपा कांग्रेस का गठबंधन था और इस बार सपा बसपा का गठबंधन हैं तथा राहुल जी की कांग्रेस वोट काटने का काम कर रही है। इससे साफ है कि गठबंधन के घटक दल वहीं हैं केवल स्वरूप बदला है। भाजपा ने इन्हे 2014 में तथा 2017 में करारी शिकस्त दी थी। इस बार ये दल सबसे बुरी हार का स्वाद चखेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंात्रिक मूल्यों का उपहास उडाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड-शो में जिस प्रकार से सुनियोजित हिंसा व अराजकता पैदा की गई वैसा आज तक कभी नहीं हुआ है। हाल इतने बदतर हो गए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा बलो के घेरे में जाना पडा। चुनाव आयोग को और अधिक कडे कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि बंगाल में चुनाव केन्द्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में ही कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसोस यह है कि मायावती व अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ मिलकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिंसात्मक कदमों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनैतिक अवसाद के दौर से गुजर रही हैं इसीलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने ममता बनर्जी को हार को गीिमापूर्ण तरह से स्वीकाने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने इस चुनाव में एक दूसरे का सहारा बनने का प्रयास किया है पर वे बेसहरा हो गए हैं। आगामी 23 मई के बाद स्नेहबंधन में गांठ पडने जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी हार को देखकर अभी से  ईवीएम की खराबी का रोना रोने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रचार पाने के लिए मोदी जी पर प्रहार कर रहा है। देश का वातावरण बदला हुआ है। 2014 में जनता ने मोदी जी द्वारा गुजरात में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर देश में सुधार के लिए देश की बागडोर उनके हाथ में सौंपी थी। इस बार का चुनाव मोदी जी द्वारा देश में किए गए बडे कार्यों व बदलावों पर हो रहा है। इस बार जनता ही चुनाव लड रही है और हर तरफ मोदी मोदी की गूंज ही सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में हरित क्रान्ति, औद्योगिक क्रान्ति, जन क्रान्ति आईं पर पहली बार देश में पीएम मोदी सामाजिक क्षेत्र में ऐसी क्रान्ति  लेकर आए जिनकी किसी ने कल्पना नहीं की थी और इस क्रान्ति का नाम शौचालय क्रान्ति, बिजली कनेक्शन क्रान्ति तथा चूल्हा क्रान्ति था। यह गरीब की छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। घर में बिजली, रसोई में गैस का चूल्हा व सम्मान को सुरक्षित रखते हुए घर में ही शौचलय की सुविधा ने गरीब की जिन्दगी में बडा बदलाव पैदा कर दिया है। डा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा।

हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और तीन तलाक की कुप्रथा से आजाद करवाया - योगी आदित्यनाथ
मैं मुस्लिम बहनों से अपने सच्चे भाइयों को पहचानने का आग्रह करता हूं

हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की

सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है

सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है

हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे

लखनऊ 10 अप्रैल 2019, आंवला/बदायूं/फतेहपुर सीकरी (आगरा), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत तो 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन भारत में रह रहीं मुस्लिम बहनों को असली आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलवाई। ट्रिपल तलाक प्रथा के उन्मूलन को मुस्लिम महिलाओं के लिए गेम चेंजर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने अपनी मुस्लिम बहनों को सैकड़ों वर्षों की कुरीतियों और बंधन से मुक्त करवा दिया है जो उनके अधीन थीं। ट्रिपल तलाक कुप्रथा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस कुप्रथा को समाप्त करके मुस्लिम बहनों की गरिमा और सम्मान को वापस लाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंवला, बदायूं और फतेहपुर सीकरी आगरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान देने का कार्य किसी ने किया है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया। जाति-मजहब से ऊपर होकर मोदी जी ने कार्य किया।

योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोही के साथ है, उसका घोषणा पत्र देखकर यही लगता है। उन्होंने राहुल की वायनाड रैली में हरे झंडे लहराए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के जुलूस में सिर्फ हरियाली दिखती है। राहुल ये भी कह सकते हैं कि कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देंगे। कांग्रेस के हाथ देश के खून से सने लगते हैं।

हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और अपराधियों पर कार्यवाई की। आज प्रदेश मंा अपराधी गले में तख्ती लटकाये चलते हैं और कहते हैं जान बख्श दो अब किसी को छेड़ेंगे नहीं। हमने तो पहले कहा था कि गरीब,  किसान, व्यापारी को अगर कोई अपराधी परेशान करेगा तो उसका जीना हराम कर दिया जाएगा। प्रदेश में सौहार्द का माहौल है।

सपा-बसपा की सरकारों में बिजली नहीं मिलती थी। सपा-बसपा के लोग अँधेरे में रहने के आदी हैं, क्योंकि डकैती तो अँधेरे में ही पड़ती है, सपा-बसपा ने प्रदेश के विकास पर डकैती डाली है। हमने सवा दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश कराया। बहुत सारे नौजवान आज उत्तर प्रदेश के विकास में भागीदार बन रहे हैं।

योगी ने कहा कि पहले चरण के रुझान के आधार पर कह सकता हूं कि यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार भी भाजपा बढ़त बनाए रहेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब वो दिन युग परिवर्तन था। मत, मजहब के आधार पर नहीं, सबका साथ, सबका विकास के नारे को आधार बनाकर कार्य करने का संकल्प उस दिन लिया गया था। पांच सालों में केंद्र सरकार ने देश को विकास, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक ने भारत का दुनिया भर में शौर्य बढ़ाया है। मोदीजी की नीतियों के कारण ही डोकलाम में चीन को वापस हटना पड़ा।

योगी ने कहा कि बसपा ने जन्माष्टमी के आयोजन रोके तो सपा ने कांवड़ यात्रा रोकी। हमारी सरकार आने के बाद कावड़ यात्रा भी निकली और डीजे, शंख भी बजे। इस बार कुम्भ में गंगा का जल निर्मल था, जबकि सपा-बसपा के शासनकाल में ऐसा नहीं था। योगी ने कहा कि जब तक किसानों का गन्ना खत्म नहीं होता, तब तक सूबे की चीनी मिले चलेंगी। इसके साथ ही किसानों को इसी सत्र में तुरंत पेमेंट होगा।

डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। भाईयों-बहनों आप बताइये जब पहला अधिकार मुसलमानों का है तो बाकी देश की जनता कहाँ जायेगी। हम विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। अगर देश की जनता ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को समझने का प्रयास किया होता तो देश में नक्सलवाद नहीं आता।

आगरा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिजनों से मिलने घर पहुँचे
लखनऊ 10 अप्रैल 2019, आगरा उत्तरी से भाजपा के विधायक श्री जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि जगन प्रसाद गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। 5 बार विधायक रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े थे। आज अचानक हुई उनकी आकस्मिक मौत पूरी पार्टी और विचारधारा की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्यस्त चुनावी दौरे के बीच सूचना मिलने पर श्री गर्ग के आगरा स्थित आवास पर पहुँचे और परिजनों से मुलाकात की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया
लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के साइबर कार्यकर्ताओं के आगरा लोकसभा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त साइबर योद्धा विजय लक्ष्य सम्मेलन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को युद्ध की तरह बताते हुए कहा कि प्रचार का सोशल मीडिया से अधिक प्रभावी कोई अन्य माध्यम नहीं है। चुनाव युद्ध की तरह होता है, उसके लिये दो हथियार हैं एक सही तथ्य और दूसरा प्रबल तर्क।

श्रीमती स्वराज आगरा के ट्रेड सेंटर ग्राम सींगना हिंदुस्तान कॉलेज के पास, आगरा मथुरा हाईवे एनएच-2 स्थित आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना के सभागार में साइबर योद्धाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के जारी होने के बाद यह चुनाव राष्ट्रवाद, अन्त्योदय और सुशासन पर टिका हुआ है। इसे जनता इन तीन कसौटियों पर नापे। राहुल गान्धी को और विपक्ष के नेताओं को देश की नब्ज नहीं पता और वह नरेन्द्र मोदी जी को पता है। मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करते हैं, लेकिन विपक्ष सबूत मांगता है। कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र राष्ट्रद्रोह की बात करता है

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन करके सामान्य जाति के लोगों को आरक्षण दिया, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से किसी का भी अहित नहीं हुआ। इसके चलते सभी अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सांसदों ने इस पर वोट किया।

श्रीमती स्वराज ने कहा कि ‘क्यों चाहिये मोदी सरकार’ और ‘कृपया वोट देने से पहले सोचें’, विषयों पर साहित्य तैयार किया जाए। ‘भारत की बर्बादी से जंग रहेगी जारी’ जैसे नारे कांग्रेस ने लगाए। हाफिज को हाफिज साहब व अफजल गुरु को अफजल गुरु जी कहने वाले के बारे में सोचें।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा के पास सकारात्मक कहने के लिये बहुत कुछ है। 2014 से लेकर 2019 तक, आज 29 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बन रही है। हिन्दुस्तान में आज तीन लाख से अधिक कॉमर्शियल सेन्टर काम कर रहे हैं। 14 नये एम्स बने, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज के लिये मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि एक पूर्ण बहुमत की सरकार कड़े निर्णय ले सकती है। गठबन्धन की सरकार कड़े निर्णय नहीं ले सकती है। गठबन्धन के चलते अटल जी कड़े फैसले नहीं ले पाए, क्योंकि विपक्ष के पास सहमति नहीं थी, परन्तु नरेन्द्र मोदी को बहुमत मिला। राजनीतिक स्थिरता, लोक कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के विकास पर वोट भाजपा को वोट देना चाहिए। मायावती मजबूर सरकार चाहती है लेकिन देश के लिये मजबूत सरकार चाहिये। देश में अगर आतंकवाद नहीं है तो राहुल गान्धी एसपीजी की सुरक्षा लेकर क्यों चलते हैं?

पुलवामा में हमले के बाद विपक्ष ने कहा कि भाजपा मामले को गरमाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमने यह कहा कि अगर पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की तो हम चुप नही बैठेंगे। इस पर अन्तराष्ट्रीय जगत ने हमारा समर्थन किया। इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत का समर्थन किया। आबूधावी में इस्लामिक देशों के समूह से पाकिस्तान ने कहा भारत को न्योता नहीं दे, लेकिन उसके बाद भी इस्लामिक देशों के समूह ने भारत को बुलाया और पाकिस्तान की कुर्सी खाली रही। यह भारत का प्रभुत्व है। हिन्दुस्तान के बाहर भारत के योग का डंका बज रहा है। भाजपा पर विपक्ष से पूछने के लिये बहुत कुछ है।

भारत के मन की बात महिलाओं के साथ - स्मृति ईरानी
आगरा/लखनऊ 01 मार्च 2019, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक प्रयास है।

भाजपा ने हमेशा ही नारी शक्ति का सम्मान किया है ये महिलाओं को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान में समान भागीदार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आज गंगाधर शास्त्री सभागार में छात्रों, शिक्षिकाओं और महिलाओं के मन की बात सुनी और उनके सवालों के उत्तर दिए। साथ ही 6357171717 पर मिस्ड कॉल दे कर और फेसबुक, ट्विटर और भारत के मन की बात वेबसाइट पर  #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat का भी उपयोग करने का अनुरोध किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ के बाद महिलाओं के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया।

श्रीमती ईरानी ने कहा कि मैं महिलाओं के मन की बात जानने आयी हॅू और यह गौरव की बात है कल ही आगरा के नागरिकों के लिए भारत सरकार ने 8397 करोड़ की आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट सेंशन किया है। उन्हांेने कहा कि अगर आपके पास नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र में भारत के भविष्य के संदर्भ में सुझाव है तो रखें। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में जगह देकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने महिलाओं से पूंछा कि पुलवामा के बाद सरकार और सुरक्षा का क्या माहौल है। पुलवामा की घटना के बाद देश की जो अपेक्षा थी।  भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था देश की सेना को खुली छूट है, जो प्रयास करने थे बो किये गए थल सेना, वायु सेना, जल सेना द्वारा आतंकवाद के नाश का जो लक्ष्य तय किया था पूरी छूट के कारण ही भारत ने कर दिखाया। वह आप जैसी बेटियों के साथ और साहस के बल पर हुआ।

हिमांशी के पूछे प्रश्न के जबाव में कहा कि मोदी जी की सरकार चाहती है कि महिलाएं भारत को मजबूती प्रदान करने आगे आएं, मुद्रा योजना से महिलाएं व्यवसाय कर सकती अपने आर्थिक पालन के साथ पूरे परिवार का पालन पोषण कर सकती है। देश की महिलाएं राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। इतिहास में पहली बार महिलाओं के विकास की नही अपितु महिलाएं रोजगार देने में भूमिका निभा रही है।

अंजलि गौतम ने प्रश्न पूछा कि मैं पहली बार वोट डालूंगी आप मुझे बताइए कि मैं भाजपा को ही क्यों वोट दूं ? उन्होंने कहा क्या आप चाहती हो जाति धर्म के आधार पर भेदभाव न हो, सबका साथ-सबका विकास हो। देश पर आतंकी हमला होता है। तो भारत मुंहतोड़ जवाब दे-तो भाजपा को वोट दो। नए भारत के निर्माण के लिए, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सरकार और प्रशासन भी उस यज्ञ में जुड़े तो भाजपा को वोट दो। किसान, गरीब की बेटी या बेटा मुद्रा लोन लेकर अपने पैरों पर खड़े होकर अपना लोहा हिंदुस्तान को दिखा सके तो भाजपा को वोट दो।

उन्होंने कहा कि मातृत्व काल में मां की मूलभूत समस्या मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह सरकार दिया। 26 सप्ताह का अवकाश गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया। इंद्रधनुष कार्यक्रम से टीकाकरण की व्यवस्था की, दो करोड़ से ज्यादा महिलाओं को छुट्टी के साथ ही जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए 6000 रूपये की व्यवस्था की गई। इससे लाभ मिला कि मृत्यु दर घटी, आयुष्मान भारत की रचना प्रधानमंत्री जी ने गरीब परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर के लिए इलाज मुफ्त दिलाने का काम किया है।

संगीता वर्मा ने पुछा जो बच्चे एमबीए कर रहे हैं, ग्रेजुएशन कर चुके उनके रोजगार के लिए सरकार क्या करेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने स्किल मिनिस्टर नियुक्त किया है और कौशल विकास और स्किल के माध्यम से प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त किया जाएगा। शिक्षक नौजवान नौकरी ही नहीं अपना व्यवसाय भी चाहता है, उनके लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की है। विना कुछ गिरवी रखे आपका बेटा 50,000 से लेकर दस लाख तक रोजगार कर सकते हैं। एक करोड़ तक का आर्थिक व्यवस्था का प्रावधान स्टार्टअप के लिए किया गया।

संस्कार भारती लगाएगी दीपावली आनंद मेला
शंख प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण

आगरा : संस्कार भारती आगरा पश्चिम के तत्वाधान में जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में दीपावली आनंद मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा जिसके आमंत्रण पत्र का विमोचन सोमवार को मदिया कटरा स्थित वैभव पैलेस में किया गया । आमंत्रण पत्र की विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजमोहन बंसल, कृष्ण कुमार सर्राफ, सुशील कपूर, प्रेमचंद अग्रवाल, सुभाष बोहरा ने किया । आनंद दिवाली मेला का आयोजन प्रतिवर्ष दिवाली के अवसर किया जाता है ।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा 16 राज्यों की नृत्य प्रस्तुति एवं शंख बजाओ प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी । मेले का समापन श्रीरामचंद्र जी के राज्य अभिषेक द्वारा किया जाएगा । संस्कार भारती के मीडिया प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मेले में परिवार के लिए विभिन्न प्रकार की दिवाली खरीददारी के लिए स्टॉल व कठपुतली के खेल व्यवस्था की जा रही है । वही दीपावली पर हर घर मिट्टी के दीयो से रोशन हो उसके लिए कुम्हारो द्वारा मिट्टी के दियो की भी दुकान मेले में लगाई जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश जिंदल, ओएस गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, अनुज अग्रवाल, अमित बंसल, नवीन गौतम आदि मौजूद रहे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक
लखनऊ/आगरा 21 अक्टूबर 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की संस्कृति के विकास में दलितों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे वेद और ग्रंथ की रचना बाल्मीकि जी व वेदव्यास जैसे महान ऋषियों ने की। वहीं संत रविदास को कौन भूल सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। जब राष्ट्र संकट उत्पन्न हुआ तो देश के इस महापुरूष ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने बाबा साहब को वह सम्मान दिलाने का प्रयास किया जिसके वे बहुत पहले से हकदार थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बाबा साहब से जुडे़ पांच बडे स्थलों को विकसित करने का श्रेय जाता है जबकि जो लोग डा. अम्बेडकर के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकान चला रहे क्या उन्होंने कभी डा. अम्बेडकर से जुडे स्थलों की सुध ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी कार्यकाल में गरीबो के लिए शासन से जो सौ रूपये चलता था वह उन तक पहुंचते-पहुंचते मात्र दस रूपये ही बचता था बाकी के नब्बे रूपये कहां जाते थे जनता  यह भली भांति जानती है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब के खाते में सीधे पूरे सौ रूपये भेजने की व्यवस्था की है। सही मायने में समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही किया है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के लोगो के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है उन्होने कहा आजादी के बाद देश की सत्ता में सबसे अधिक समय तक रहने वाली कांग्रेस और बसपा ने अनुसूचित वर्ग के लोगों के लोगों का सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित वर्ग के उत्थान और उनके कल्याण के लिए काम किया है और भाजपा ही अनुसूचित वर्ग की सच्ची हितैषी है। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यह बात आज आगरा में अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए कही।

डां. पाण्डेय ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने जीवन भर दलितों के उत्थान के लिए काम किया। आज प्रधानमंत्री डा. अम्बेडकर से प्रेरणा लेकर दलित समाज की बेहतरी के लिए उनके सपनों को  साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 20-22 प्रतिशत दलित आदिवासी की बेहतरी के लिए मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष तक जो कार्य किये है उसका कहीं दूसरा उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा और आज जब मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री बनकर दलितों के लिए काम करने का मौका मिला है तो जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना जैसी अनेको योजनाओं के माध्यम से दलितों व गरीबों की बेहतरी के लिए काम कर रहे है। जबकि कांग्रेस ने इस दृष्टि से कभी भी न सोचा और न ही दलितों और गरीबों की बेहतरी के लिए कोई कदम उठाया। डा. पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे मोदी सरकारों द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारें में लोगों को अवगत कराएं साथ में अनुसूचित वर्ग के लोंगो के बीच जाकर उन्हें यह बताएं कि उनके हित के लिए भाजपा ही काम कर रही है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति  बैठक को सम्बोधित किया तथा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभियानों को पूरी मेहनत के साथ सफल बनाने की अपील की। श्री बंसल ने कार्यकर्ता को गांव-गांव तक केन्द्र व प्रदेश सरकारों की अनेक जनकल्याणकारीं योजनाओं के बारें में बताने व योजनाओं से लाभान्वित लोगों सेे संवाद स्थापित करने व जनसम्पर्क बढाने की बात कही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, रमापति शास्त्री, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, एस.पी. सिंह बघेल, प्रो. रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकान्त महेश्वरी, कान्ता कर्दम, गुलाबों देवी, मनोहर लाल कोरी, सुरेश पासी, लाल जी निर्मल, अंजुला माहौर, एस. धर्मंेश, डी.पी. भारती आदि उपस्थित रहे।

हरीनाम संकीर्तन यात्रा से गुंजा पूरा एमजी रोड
•    जगह- जगह हुआ संकीर्तन यात्रा का स्वागत

•    विजय शिवहरे तथा गौरव राजावत ने किया शुभारम्भ

आगरा : आज श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा संत श्री आशाराम जी बापू के 55 वे आत्मसाक्षात्कार दिवस पर हरीनाम संकीर्तन यात्रा दीवानी चौराहे से प्रारम्भ की गयी| बापू जी की संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे तथा भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत संकीर्तन यात्रा दीप प्रज्ज्वलित व आरती उतार कर किया| बापू की संकीर्तन यात्रा का स्वागत सपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी ने किया। शोभायात्रा मे हेमंत सिकरवार द्वारा पूज्य बापू जी का हरीनाम कीर्तन करते हुए सुरसदन चौराहा, हरिपर्वत चौराहा, सेंट जोन्स चौराहा, राजा की मंडी चौराहा, नालबंद चौराहा होती हुई सुभाष पार्क पहुंची| बापू जी का श्री विग्रह बग्गी पर आसीन था एंव विभिन्न प्रकार की भव्य झांकिया शोभायमान थी| हरीनाम संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह स्वागत, आरती व जलपान की व्यवस्था सामाजिक संस्था निकुंज सेवा भारती, मुरलीधर मनुहार संस्था, अग्रवाल महासभा एंव विश्व हिन्दू परिषद द्वारा की गयी|

संकीर्तन यात्रा मे आगरा के आसपास की कई समितियों का समावेश हुआ| सभी भक्त साधक भाई-बहनो ने हरीनाम संकीर्तन झूमते-गाते हुए वातावरण को पवित्र किया| महामंत्री राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि संकीर्तन यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या मे अछनेरा, फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद आदि जगह की समितियों ने बड़े हर्षौल्लास से भाग लिया| संगठन मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि लगभग 1200 साधको की संख्या को भोजन प्रसादी के पैकेट वितरित करने की व्यवस्था की गयी|

संकीर्तन यात्रा का समापन सुभाष पार्क पर श्री विग्रह की आरती दक्षिण विधानसभा के माननीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजमोहन बंसल, समाजसेवी केशव अग्रवाल एंव पुष्पेंद्र त्रिवेदी द्वारा की गयी| संकीर्तन यात्रा की संचालन व्यवस्था जीडी खंडेलवाल तथा अखिलेश गोयल ने संभाली| इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल ‘नेचुरल’,  जीवतराम वासवानी, धीरज दरयानी, सुधीर यादव, लालचंद विधानी, बी०एम० मिश्रा, सी० के० सारस्वत, अजय अग्रवाल, रितेश शुक्ला, विवेक पाठक, विजय भाई, सेवकानी जी आदि मौजूद रहे|

मिस्टर आगरा में मॉडल्स ने लगाया फैशन का तड़का
आगरा : आरोही संस्था के मिस्टर आगरा 2018 के सीजन-6 के ऑडिशन C-9 रेस्टोरेंट के ऑडिटोरियम में आयोजित हुए। ऑडिशन का शुभारंभ सेल्स टैक्स एडिशनल कमिशनर पुनीत अग्निहोत्री, जॉन पॉल व व्यवसायी मनोज अग्रवाल ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर ऑडिशन कर शुरुवात की। ऑडिशन में निर्णायक मण्डल में अभिनेता अमित सिंह, आईआईएफटी के निर्देशक विनीत बवनिया, मोनिका अग्रवाल, रुपिंदर कौर शामिल रही|

संस्था निर्देशक अमित तिवारी ने बताया की मिस्टर आगरा सीजन-6,के लिए 6 प्रतिभागियों का चयन किया गया। ऑडिशन में लगभग 40 से 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन के स्पेशल सीक्वेंस के लिए फबीबी, बिग बाजार का समर स्प्रिंग कलैक्शन को दर्शाया जाएगा। जिसमे 2 मेल मॉडल्स के राउंड होंगे, 2 फीमेल्स मॉडल्स के राउंड होंगे और किड्स के भी 2 राउंड होंगे।

मिस्टर आगरा कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को अशोक कॉसमॉस मॉल में आयोजित किया जाएगा| जिसमे बतौर मुख्यातिथि मिस रशिया एना जूलिया शामिल होंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र सिंह, डॉ ललितेश यादव, लखन सिंह कुशवाह, शेर सिंह, धनंजय सिंह, विक्रम जैन आदि मौजूद रहे।

भाजपा ही मात्र एक दल जिसके पास विकास का विजन है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
आगरा/लखनऊ 13 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने नगरो के विकास का एजेंडा बना लिया है, इसके लिए 17 सूत्रीय कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास विकास करने की क्षमता, ताकत और विजन है। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सूरसदन में आयोजित में संबोद्धित करते हुए कहा।

डाॅ0 पाण्डेय सभी से महापौर प्रत्याशी नवीन जैन व सभी पार्षदों को जिताने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा हमसे अपना भला करती है ना की जनता का। उन्होंने कहा कि मैने पहला महापौर कार्यकर्ता ऐसा देखा है जो कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए मिशाल है ।

उनके समकक्ष आगरा कांग्रेस के मेयर पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता व वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। शिवसेना के प्रदेश पद अधिकारी अनुज तिवारी, बसपा के दिलीप बघेल ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण की ।