UP News Live » बुलंदशहर

’अपने बेटे और पोते को मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ खड़ा देखकर चौधरी साहब बहुत दुखी होंगे - योगी आदित्यनाथ’
’योगी ने कहा - विभाजन की जिम्मेदार मुस्लिम लीग के भरोसे चुनाव जीतना चाहते हैं राहुल गांधी’

’3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है’

’कांग्रेस आतंकवादियों पर लगाया जाने वाला देशद्रोह कानून समाप्त करना चाहती है’

’पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए’

’हमारी सरकार ने दो साल में ही गन्ना मूल्यों का 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया’

मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर/लखनऊ 04 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि यहां हुए दंगों में बहुसंख्यक समुदाय के लोग मारे जा रहे थे, तो ये पार्टियां क्या कर रही थीं? पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चैधरी साहब किसानों की बात करते थे, गांवों की बात करते थे और इस देश की बात करते थे। लेकिन चैधरी साहब की विरासत उनके बेटे और पोते संभाल नहीं पाए। आज मुजफ्फरनगर के दंगाइयों के साथ चैधरी साहब का परिवार खड़ा है, जिसे देखकर चैधरी साहब को बहुत दुख हो रहा होगा।

इस दौरान रैली स्थल पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। किसानों की भीड़ अधिक थी। पंडाल खचाखच भर गया था। योगी को सुनने आए लोग खेत- खलिहानों से लेकर आसपास के मकानों की छतों तक पहुंच गए थे। मुख्य मार्ग पर रैली की वजह से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। योगी ने भी अपने भाषण में उपस्थित अपार जनसमूह का उल्लेख किया। योगी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, खचाखच भरे पंडाल में चारों तरफ से “योगी-योगी” की आवाज गूंजने लगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर चुनाव जीतने का विभाजनकारी मंसूबा रखते हैं। आप सभी जानते हैं कि मुस्लिम लीग की वजह से ही भारत का विभाजन हुआ था, इसके बावजूद आज कांग्रेस फिर मुस्लिम लीग के साथ खड़ी है।

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती थीं। बहुसंख्यक समाज के लोग पलायन करने को मजबूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अपराधी या तो प्रदेश से पलायन कर चुके हैं या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर निकल चुके हैं।

योगी ने कहा कि 3 वर्ष के अंदर प्रदेश की भाजपा सरकार आपको मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस-वे देने जा रही है। आप यहां से बैठेंगे और 6 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संभव हो पाया है।

वहीं बुलंदशहर अहमदगढ़ (शिकारपुर) में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी हार निश्चित देखकर भारत का विभाजन करवाने वाली मुस्लिम लीग से हाथ मिला लिया है। जिसे भारत की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।

योगी ने कहा कि तुष्टीकरण के नाम पर अराजकता नहीं चलेगी। योगी ने राज्य के युवाओं का आह्वान किया कि वे तैयारी करें, नौकरी की कमी नहीं होने दी जाएगी। भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। नौकरी के नाम पर धांधली करने वाले जेल भेजे जाएंगे और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस का घोषणापत्र देश के संविधान के लिए चुनौती है। संविधान से देशद्रोह शब्द हटाने को अपने घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस ने अपनी “कु-नीति” सामने रख दी है। आतंकवाद के साथ ही साथ माओवाद और उग्रवाद को प्रश्रय मिलेगा।

योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा “जख्म” सपा और बसपा की सरकारों ने दिए हैं। बहुसंख्यकों से अन्याय हुआ और अल्पसंख्यकों को तवज्जो दी गई। सपा-बसपा सरकारों के दौर में 39 चीनी मिलें बंद हुईं। बसपा सरकार ने 21 मिलों को बेच दिया। पांच वर्ष से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया था। मौजूदा सरकार ने दो साल में ही 61 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

भाजपा जिला कार्यालयों का माननीय श्री अमित शाह जी ने किया उद्घाटन
लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने आज बुलंदशहर में पार्टी के जिला कार्यालय के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने रिकॉर्ड समय में बनाए गए इन सभी कार्यालयों के निर्माण के लिए पार्टी के प्रदेश व जिला इकाईयों को बधाई भी दी। पार्टी कार्यालयों के उद्घाटन के समारोह में श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं वह आम जनमानस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने कहा कि 1982 में पार्टी के बूथ अध्यक्ष के रूप में काम करते-करते आज मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं वहीं एक गरीब परिवार में जन्मे चाय बेचने वाले साधारण से परिवार के माननीय नरेंद्र मोदी जी विश्व की सबसे बडे लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा रहे हैं।

श्री शाह ने कहा कि भाजपा के जैसा लोकतंत्र किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पहले से पता होता है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि राहुल गांधी आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। पहले वह बताएं चार पीढ़ियों तक देश की शासन सत्ता पर काबिल रहने वाले आप लोगों ने देश के गरीबों वंचितों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 129 से भी अधिक लोक कल्याणकारी योजनाएं लाकर देश के आम जनमानस के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा आजादी के बाद पहली बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 6 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए, उज्जवला योजना के माध्यम से रसोई गैस, 2 करोड़ लोगों को घर, बिजली, युवाओं को मुद्रा लोन सहित अनगिनत योजनाएं लागू कर आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाने का काम केंद्र की सरकार ने किया है।

श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद से आतंकियों के हौसले पस्त हो गए। देश में धमाके बंद हो गए, उड़ी में हमारे सैनिक कैम्प पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। और हमारे वीर जवानों ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया कि दुश्मनों के छक्के छूट गए। श्री शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस देश की जनता को बताएं की वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है कि नहीं। उन्होंने कहा भाजपा राम मंदिर जल्द से जल्द बनवाना चाहती है इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1993 में अधिग्रहित भूमि वापस करने का फैसला किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया। क्या कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही खुशियां लेकर आया है। मा. मोदी जी ने गरीब और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये नगद देने की घोषणा की है। 5 लाख तक सालाना आय वालों को अब इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को भी राहत देते हुए केंद्र सरकार 40 लाख रूपये तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखकर उनको भी बहुत बड़ी राहत देने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ दंगाई राज्य छोड़कर भाग गए, अपराधी डरे हुए हैं, जो लोग पलायन के जिम्मेदार थे वे  खुद ही राज्य से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य समय से मिल रहा है गन्ना किसानों को भी 50 हजार  करोड़ से ज्यादा का भुगतान योगी सरकार ने किया है। श्री शाह ने कहा जातिवाद और परिवारवाद से त्रस्त उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शांति का राज स्थापित किया है।

उन्होंने कहा चाहे जितने गठबंधन बन जायें सारे दल एक हो जायें फिर भी हम जनता के समर्थन से अभूतपूर्व विजय को हासिल करके प्रचण्ड बहुमत से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में सरकार बनाएगें।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मूल्य और सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है बिना किसी भेदभाव के शासन की योजना देश के कोने कोने तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारत का मान विश्व में बढ़ा है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मूल्यों और आदर्शों के साथ साथ आमजन की भी सुनवाई हो इसलिए कार्यालयों का निर्माण  हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह घर भोज का कार्यक्रम है आज से ही यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा यह  कार्यालय 2019 के इस धर्म युद्ध में भाजपा को 74 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करेगें ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला कार्यालयों के उद्घाटन पर प्रशन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी द्वारा इन कार्यालयों का उद्घाटन हो रहा है। उन्होंन कहा कि आगामी लोकसभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यालयों से प्रतिदिन होने वाली संगठनात्मक गतिविधियां पार्टी के विजय अभियान को गति प्रदान करेगी। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ 74 प्लस के लक्ष्य को लेकर दिन-रात कार्य कर रहे है।

इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ हवन पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर में 100 करोड़ रु0 से अधिक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित

राज्य सरकार प्रदेश के विकास, बहन-बेटियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा,

किसानों के कल्याण, युवाओं के स्वावलम्बन के लिए संकल्पबद्ध: मुख्यमंत्री

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी समय से बन्द पड़ी चीनी मिलें चालू हुई हैं

जब तक किसानों के खेत में गन्ना होगा, तब तक चीनी मिलें बन्द नहीं होंगी

प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है

आम आदमी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से बुलन्दशहर के साथ-साथ

हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद इत्यादि जनपदों की एयर कनेक्टीविटी

देश-दुनिया से होगी और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार

खुर्जा के पाॅटरी उद्योग को पूरा प्रोत्साहन देगी

राज्य में जो भी नियुक्ति होगी, बिना भेदभाव एवं भ्रष्टाचार के होगी

विकास योजनाएं पूरी गुणवत्ता, प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ लागू की जाएं

बुलन्दशहर जनपद शीघ्र ही एक विकसित जनपद के रूप में उभरेगा

लखनऊ: 27 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के लिए, बहन-बेटियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, किसानांे के कल्याण, युवाओं के स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्धता एवं निरन्तरता के साथ कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध है। सरकार जनता से संवाद और समस्याओं के समाधान का नाम है।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद बुलन्दशहर के नुमाइश ग्राउण्ड में 100 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, एन0आर0एल0एम0 के सहायता समूह, पी0एन0बी0 आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया।

योगी जी ने कहा कि पूर्व सरकारों के शासनकाल में किसानों की समस्याओं पर समुचित ध्यान नहीं दिया जाता था। उन्हें खेती करने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलती थी। चैधरी चरण सिंह ने किसानों के कल्याण के लिए जो स्वप्न देखा था, उसे साकार करने के लिए प्रदेश की वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं लेकर किसानों एवं जनसाधारण के बीच आयी है और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ कर उनके कल्याण के लिए कार्य किया है। किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे से अधिक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बिजली के सरचार्ज को भी माफ किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी समय से बन्द पड़ी चीनी मिलें चालू हुई हैं। जब तक किसानों के खेत में गन्ना होगा, तब तक चीनी मिलें बन्द नहीं होंगी। गन्ना मूल्य का भुगतान तुरन्त होगा। प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान अपने खून पसीने से देश को अन्न देता है, किन्तु उसकी दुर्दशा थी। किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य होने चाहिए थे और जो योजनाएं बननी चाहिए थीं, पूर्व के शासन में उनका स्पष्ट अभाव था।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं एवं आम नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। आम आदमी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को बहाल कर भय के वातावरण को समाप्त किया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शीघ्र ही गौतमबुद्धनगर जनपद के जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जिससे इस जनपद के साथ-साथ पड़ोस के हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद इत्यादि जनपदों की एयर कनेक्टीविटी देश-दुनिया से होगी और इससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। साथ ही, जनपद बुलन्दशहर का भी आशातीत विकास होगा और जनपद विकास की एक नई इबारत रचेगा।

योगी जी ने कहा कि हमारे युवा ऊर्जा और शक्ति के प्रतीक हैं। सरकार ने युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए महत्त्वाकांक्षी योजनाएं बनायी हैं। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार खुर्जा के पाॅटरी उद्योग को पूरा प्रोत्साहन देगी। सरकार की एक विशेष समिति प्रदेश में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को लागू कराने का प्रयास कर रही है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी भर्ती की शुरुआत की है। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ पुलिस की भर्ती में भेदभाव होता था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ पुलिस की भर्ती में कोई भेदभाव नहीं होगा। अब राज्य में जो भी नियुक्ति होगी, बिना भेदभाव एवं भ्रष्टाचार के होगी। भ्रष्टाचार करने वाले जेल के अन्दर होंगे।

मुख्यमंत्री जी ने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास योजनाएं पूरी गुणवत्ता, प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ लागू की जाएं। साथ ही, इनका लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े गरीबों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को लाभार्थीपरक योजनाओं की समुचित जानकारी नहीं है। हम सभी को शासन को योजनाओं का लाभ गांव में रहने वाले गरीबों, जरूरतमंदों एवं किसानों को पहुंचाने का भरसक प्रयत्न करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी की जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, पेंशन की विभिन्न योजनाओं सहित केन्द्र व प्रदेश की विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ आम आदमी को पहुंचाकर उसके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

योगी जी ने बुलन्दशहर जनपद की चर्चा विशेष रूप से करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही बुलन्दशहर की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी और बुलन्दशहर जनपद शीघ्र ही एक विकसित जनपद के रूप में उभरेगा। जनपद के नौजवानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। जनपद के जनप्रतिनिधियों की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य के लिए बुलन्दशहर की जिला पंचायत एवं उसके अध्यक्ष को प्रधानमंत्री जी द्वारा पुरस्कृत किया गया है। जिला प्रशासन, जिला पंचायत को शीघ्र ही गोधन एवं गोरक्षा के लिए भूमि उपलब्ध कराए, ताकि जनपद सफलता के नये आयाम हासिल करे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बुलन्दशहर निश्चित ही एक विकसित जनपद के रूप में प्रदेश में अपना स्थान बनाएगा।

इससे पूर्व, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डाॅ0 महेश शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ जी के रूप में प्रदेश को एक कर्मठ एवं अद्वितीय मुख्यमंत्री मिले हैं, जो प्रदेश की जनता विशेषकर गरीबों के लिए 18 घण्टे तक कार्य करते हंै। उन्होंने जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर एक सौगात दी है। साथ ही, गुण्डे-बदमाशों के भय से मुक्त कराकर कानून व्यवस्था को बहाल किया है। उनके नेतृत्व में निश्चित ही प्रदेश चहुंमुखी विकास करेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थीगण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने जनपद बुलन्दशहर के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त, अपराधमुक्त तथा कानून-व्यवस्था

को चुस्त-दुरुस्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

‘ग्राम स्वराज अभियान’ के अन्तर्गत जनपद बुलन्दशहर के चयनित ग्रामों

में गरीबों को सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ

शीघ्र पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए

सरकारी खाद्यान्न को पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

माह सितम्बर 2018 तक एक लाख व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण का लक्ष्य

वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन के लिए आवश्यक

प्रमाण-पत्र प्रत्येक दशा में 3 दिन के अन्दर निर्गत कर दिए जाएं

ग्रामों में हैण्डपम्पों की मरम्मत एवं रीबोर के कार्य की गहन जांच की जाए

गेहूँ क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए

‘स्कूल चलो अभियान’ को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश

जिला उद्योग बन्धु की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आहूत की जाए

खुर्जा के पाॅटरी उद्योग को विकसित करने

के लिए कार्य योजना तैयार की जाए

‘181 महिला हेल्पलाइन’ को और अधिक प्रभावी बनाया जाए

लखनऊ: 27 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बुलन्दशहर के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त, अपराधमुक्त तथा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने एवं उनका अधिकाधिक लाभ आम जनता को पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास कार्यक्रमों की गुणवत्ता को भी धरातल पर लागू करना होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाते हुए जनता से सीधे संवाद स्थापित करना होगा। अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने हेतु विशेष प्रयास करने होंगे। ‘ग्राम स्वराज अभियान’ के अन्तर्गत जनपद बुलन्दशहर के 79 ग्रामों को चयनित किया गया है। इसके तहत सभी अधिकारी एक विशेष अभियान चलाकर गांव मंे पात्रों विशेषकर गरीबों को सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को 5 मई, 2018 तक चयनित गांवों में पात्रों तक पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।

योगी जी ने समीक्षा बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि राशन डीलर द्वारा अपने नजदीकी सम्बन्धियों के राशन कार्ड अवैध तरीके से बनाये जाते हैं, जिससे पात्रों को राशन वितरित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकारी खाद्यान्न को पात्रों तक पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी कहा कि राशन डीलरों का सत्यापन कराया जाए और इस सम्बन्ध में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। सरकार की यह मंशा है कि कोई भी गरीब राशन से वंचित न रहने पाए।

मुख्यमंत्री जी ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी भी मानक के अनुरूप स्वच्छता नहीं बरती जा रही है। इसको एक व्यापक जन अभियान के रूप में चलाए जाने की आवश्यकता है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि माह सितम्बर 2018 तक एक लाख शौचालय व्यक्तिगत तौर पर निर्माण कराए जाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। स्वच्छ शौचालय निर्माण के प्रति ग्रामीण क्षेत्र में 12,000 रुपए एवं शहरी क्षेत्र में 20,000 रुपए की धनराशि अनुदान के रूप में सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

समाज कल्याण की विभिन्न पेेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत जो लाभार्थी शेष रह गए हैं, उनका अतिशीघ्र सत्यापन कर पेंशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, नए लाभार्थी की पात्रता की जांच करते हुए योजना से लाभान्वित कराया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन के लिए आवश्यक जाति/निवास/आय इत्यादि के प्रमाण-पत्र प्रत्येक दशा में 3 दिन के अन्दर निर्गत कर दिए जाएं।

योगी जी ने सम्पूर्ण समाधान दिवसों एवं थाना दिवसों को प्रभावी बनाने के लिए अभियान चलाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामों में हैण्डपम्पों की मरम्मत एवं रीबोर के कार्य की गहन जांच की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जो सड़कें अभी तक गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं, उनको तत्काल गड्ढामुक्त किया जाए। विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विद्युत मीटर द्वारा ज्यादा रीडिंग दर्शायी जाने सम्बन्धी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि इसकी जांच कराते हुए मीटर को ठीक कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

योगी जी ने गेहूँ क्रय केन्द्रों पर होने वाली घटतौली एवं अन्य अनियमितताओं की समय-समय पर सम्बन्धित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होने दिया जाएगा। गेहूँ क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए और शासन द्वारा निर्धारित कुल मूल्य 1745 रुपए कुन्तल अंकित किया जाए, जिससे क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों को जानकारी मिल सके। उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियान’ को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, नए पाठ्यक्रम, समय से यूनिफार्म एवं अन्य सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराने तथा पठन-पाठन का माहौल बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री जी ने गन्ना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करें कि जब तक किसान के खेत में गन्ना उपलब्ध है, चीनी मिलें बन्द न होने पाएं। पर्ची एवं घटतौली जैसी समस्या किसानों को न हो इस पर भी विशेष बल दिया जाए। आई0जी0आर0एस0 की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि बहुत से शिकायतकत्र्ता जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं, इसलिए शिकायतकत्र्ता द्वारा की गई शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए पूर्ण जांच के उपरान्त ही गुणवत्तापूर्वक ढंग से शिकायत का निस्तारण किया जाए।

योगी जी ने समस्त उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को कार्य स्थल पर प्रवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित थानाध्यक्ष द्वारा रात्रि में कार्य स्थल पर प्रवास नहीं किया जाता है, जिससे फरियादियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि थानाध्यक्ष द्वारा कार्य स्थल पर प्रवास किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आहूत की जाए, जिससे उद्यमियों को आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि खुर्जा के पाॅटरी उद्योग को विकसित करने के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि बेरोजगार नवयुवक भी इस उद्योग से जुड़ सकंे।

मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने के लिए विमेन पावर लाइन ‘1090’ का जनपदों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ‘181 महिला हेल्पलाइन’ को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि महिलाओं में एक विश्वास पैदा हो सके और महिलाओं के प्रति होने अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियांे को पैदल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति/अनसूचित जनजाति सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वादी को शीघ्रता से न्याय मिल सके।

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने विकास कार्यों एवं विभागों के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति किए जाने के लिए मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया।

बैठक में जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर में घर के अन्दर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना पर दुःख व्यक्त किया
घटना को गम्भीरता से लेते हुए इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब

दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश

लखनऊ: 2 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुलन्दशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में घर के अन्दर दो बहनों के जले हुए शव मिलने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने इस पूरी घटना को गम्भीरता से लेते हुए इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

शहीद की पत्नी को 20 लाख रु0 व माता-पिता को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे

लखनऊ: 20 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बुलन्दशहर निवासी बी0एस0एफ0 के शहीद जवान श्री जगपाल सिंह को नमन करते हुए उनके परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें से 20 लाख रुपए शहीद की पत्नी को व 05 लाख रुपए शहीद के माता-पिता को दिए जाएंगे।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज जनपद बुलन्दशहर में शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री जी की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे।

निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
नगरीय सुशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रदेश की आम जनता का भाजपा प्रत्याशियों को अभूतपूर्व समर्थन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

जनसमर्थन से हम सुशासन को साकार करेंगे।

लखनऊ 27 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज निकाय चुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन बुलन्दशहर तथा सीतापुर जनपद में महोली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता ने सुशासन तथा पारदर्शी नगरीय व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी को अभूत पूर्व समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता का यह उत्साहपूर्ण समर्थन भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करेगा। भाजपा अध्यक्ष ने आज मोतीबाग मैदान बुलन्दशहर में अपने ओजस्वी भाषण में यह बात कही तथा जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज गर्ग के पक्ष में वोट करने की अपील की।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अल्प समय में ही जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेन्स दिखाया है उससे आम जनमानस में यह संदेश गया है कि निकायों में फैले भ्रष्टाचार को भी सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि सुशासन के संकल्प को वह पूरे जोर-शोर से लागू करेगी और केन्द्र-राज्य और निकायों में बेहतर समन्वय बनाएगी।

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ईवीएम मशीन की गड़बड़ी का रोना वहीं लोग रो रहे है जो हताश हो गये है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास दिखाया है उससे घबराए लोग अब ईवीएम के सहारे खुद को सन्तवना दे रहे है। इन चुनावों में विपक्ष के पास नैतिक बल नहीं था कि वह प्रदेश की जनता से सम्वाद करता। क्योकि वह जन समर्थन खो चुके है। इन चुनावों के नतीजे अभी से ही साफ दिखाई देने लगे है और भाजपा में लोगों का बढ़ा विश्वास इसका गवाह है।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सर्व हितों के लिए कार्य करती रही है। केन्द्र व प्रदेश द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सीधे पहुंचाने का काम केवल भाजपा सरकार ने ही किया है। पूर्व में चल रही सरकारों ने घोटालें कर अपनी जेब भरने का काम किया है। भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण भाजपा सरकार ने ही करके दिखाया है। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट देकर विकास की राह में अपना योगदान देकर विजयी बनाएं।

यूपीए सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण की जनता गरीब और बेरोजगार हो रही है - राजनाथ सिंह
05 मई 2013 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण ही देश की जनता गरीब और बेरोजगार हो रही है। इस सरकार में प्रत्येक वस्तु की कीमत बढ़ी है सिंवाय मनुष्य के जीवन के।

श्री राजनाथ सिंह बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा में कैलाश हाॅस्पिटल के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार आज समाज की मुख्य आवश्यकता है। उन्होने कहा कि स्वास्थ सेवाओं का व्यापक विस्तार होना चाहिं तथा देश में अनिवार्य रूप से प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ बीमा होना चाहियं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाना अति आवश्यक है। जबकि समाजवादी पार्टी व बसपा ने पिछले पांच साल में दस हजार करोड़ का घोटाला ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं में किया है। जिसकी सीबीआई जांच चल रही है और इसीलिए ये दोनों पार्टियां कांगे्रस की भ्रष्ट और नकारा सरकार को समर्थन दे रही है।

श्री सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के सुशासन की प्रशंसा करते हुए देश को मजबूत इरादों वाला प्रधानमंत्री चाहियं न कि वर्तमान प्रधानमंत्री जैसा कमजोर और अक्षम।

श्री सिंह ने कहा कि रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी तथा सभी सबूत होने के बाद भी रेल मंत्री ना तो इस्तीफा दे रहे है और ना ही सरकार में उन्हे बर्खास्त करने की ताकत है तथा दूसरी ओर देश ने लाल बहादुर  शस्त्री जैसे रेलमंत्री भी देखे जिन्होने एक दुर्घटना के बाद ही अपना त्यागपत्र दे दिया था।

चीनी घुसपैठ पर रोष व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि चीन हो या पाकिस्तान जो भी देश की सुरक्षा व स्वाभिमान से खिलवाड़ करता है उसे करारा जवाब देन चाहिये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा उत्तर प्रदेश में अराजकता का राज है। डा0 बाजपेयी ने कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चेहरे अलग है किन्तु आत्मा एक है। उत्तर प्रदेश में तीनों जनता को बरगलाने के लिए नूराकुस्ती में लगे हुए है, लोकसभा का चुनाव एक अवसर है जिसके माध्यम से देश व प्रदेश मे बैठी गूंगी बहरी सरकार को सबक सिखाया जा सकता है।

जनसभा मे उपस्थित प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक, विधायक महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, अमित अग्रवाल, विरेन्द्र सिंह सिरोही, डा0 चन्द्र मोहन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर, विमला सोलंकी, मुंशीलाल गौतम आदि लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

आग लगने से 02 की मृत्यु, 01 लोग घायल
कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खानपुर  निवासिनी श्रीमती रामश्री पत्नी श्री राजपाल बाल्मिकी एवं विकास पुत्र  संतोष की झोपड़ी में बिजली से आग लगने के कारण उक्त दोनों की जलकर मृत्यु  हो गयी तथा सूरज घायल हो गये। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया  गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री स्व0 सईदुल हसन, जनपद बुलन्दशहर के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व0 सईदुल हसन 24मार्च,1924 को जनपद बुलन्दशहर में पैदा हुए थे। अपने राजनीतिक जीवन में वर्ष 1962 से 74 में एमएलसी रहे। वर्ष 1980 से 1989 तक विधायक व प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। प्रदेश कंाग्रेस में उपाध्यक्ष व महामंत्री व तमाम संगठन के पदों पर रहे। स्व0 हसन अपने पीछे एक बेटा व तीन बेटियां छोड़ गये हैं।

स्व0 हसन के निधन का समाचार मिलने पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक सभा में पारित शोक प्रस्ताव में कहा गया है कि स्व0 सईदुल हसन प्रदेश कांग्रेस संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन की जो सेवा की है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक श्री नेकचन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री राजेश खैरा, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री के0के0 सिन्हा, श्री मारूफ खान, श्री ओकारनाथ सिंह, श्री आर0पी0 सिंह, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री अशोक सिंह, श्री जे0पी0 सिंह, श्री शकील फारूकी, श्री नुसरत अली, श्री नर्वदेश्वर शुक्ल, श्री शमशाद आलम, श्री राहुल शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com